फर्जी साइन और स्टांप से RGHS में लाखों का घोटाला, 3 माह बाद आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Crime News: झालरापाटन सैटेलाइट अस्पताल में डॉक्टर के फर्जी साइन और स्टांप से RGHS योजना में लाखों का घोटाला करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक कमलेश राठौर तीन माह फरार रहने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा. आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था.

फर्जी साइन और स्टांप से RGHS में लाखों का घोटाला, 3 माह बाद आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: RGHS Fraud Jhalawar

Jhalawar Crime News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन सैटेलाइट अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक के फर्जी साइन, स्टाम्प और बिल का उपयोग कर RGHS योजना में लाखों रुपए का गठन करने के मामले में फरार चल रहे सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल संचालक को पुलिस ने गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कमलेश राठौर पिछले तीन माह से फरार था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा था.

क्या बोले झालावाड़ पुलिस अधीकक्षक?
मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गत 27 मई को राजकीय सेटेलाइट अस्पताल झालरापाटन के फिजिशियन डॉक्टर मयंक शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी, कि उपभोक्ता होलसेल भंडार के मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा उसके नाम से फर्जी बिल और हस्ताक्षर कर दवाई उठाई जा रही है. उनके साइन व स्टांप का इस्तेमाल उस समय भी किया गया, जब वे जयपुर प्रशिक्षण में थे. लौटने पर उन्हें पता चला. इस पर सीएमएचओ ने टीम भेजकर मामले की जांच करवाई और फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

तीन माह से चल रहा था फरार
पुलिस ने जांच में उपभोक्ता भंडार मेडिकल स्टोर संचालक कमलेश राठौर व कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल जैन को फर्जीवाड़े का दोषी माना था. उक्त मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल जैन को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मेडिकल स्टोर संचालक कमलेश राठौर तभी से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मध्यप्रदेश के पीथमपुर से गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है कि इस बड़े घोटाले में और कौन लोग शामिल हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author