Rajasthan Crime: गरीब प्रेमी पर गर्भवती विवाहिता को आया तरस, घर बुला...

Baran Crime News: बारां जिले के अंता में एक हैरतअंगेज वारदात सामने आई है, जहां एक गर्भवती विवाहिता को अपने गरीब प्रेमी पर तरस आया और उसने उसे घर बुला लिया. फिर....

Rajasthan Crime: गरीब प्रेमी पर गर्भवती विवाहिता को आया तरस, घर बुला...

Rajasthan News: बारां जिले के अंता में चोरी की हैरत में डाल देने वाली वारदात सामने आई है. यहां बहू द्वारा अपनी ही सास के 30 लाख रुपए के जेवर चुराकर अपने प्रेमी को सुपुर्द किए गए. पुलिस द्वारा महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि पलायथा निवासी नवीन लक्षकार ने 6 माह पूर्व अंता थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उस रिपोर्ट में उसने अपनी मां के सोने का हार, सोने की 12 अंगूठियां, एक बाजूबंद, चार सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, एक हार सेट, एक टकला सहित अन्य सोने के आभूषण जिनका वजन कुल 25 तोला साथ ही चांदी के कई आभूषण जिनका वजन 500 ग्राम करीबन था, चोरी होना बताया था. मामले में एडिशनल एसपी राजेश चौधरी के सुपरविजन में जांच शुरू हुई. जांच में एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड, एमओबी टीम, साइबर टीम के निरीक्षण के आधार पर अनुसंधान के बाद मामले का खुलासा हुआ है.

अंता थाना पुलिस ने गहन पड़ताल के बाद पीड़िता की बहु वैशाली और उसके प्रेमी बारां निवासी शाहरुख उर्फ फ़तरु को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नवीन की पत्नी वैशाली ने अपने प्रेमी शाहरुख की आर्थिक हालत खराब होने पर उसे काम धंधा शुरू करने के लिए अपनी सास के जेवर चोरी करके देने की योजना बनाई थी. वारदात के दिन शाहरुख वैशाली के घर पहुंचा, जहां पर उसने अपनी सास के करीब 30 लाख कीमती सभी सोना चांदी के जेवर पोटली में बांधकर उसे दे दिए.

घटना के दिन वैशाली घर पर थी. ऐसे में पुलिस को घर के सदस्य पर ही शक था, लेकिन वैशाली के सात माह के गर्भवती होने के चलते पुलिस द्वारा उससे गहनता से पूछताछ नहीं की, लेकिन इस दौरान पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाती रही. साइबर टीम की मदद और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वैशाली से कड़ी पूछताछ की, तब जाकर वैशाली ने अपना जुर्म कबूला. फिलहाल, पुलिस इस मामले में आरोपी शाहरुख की मदद करने वाले उसके दो दोस्तों सोहेल और शहादत को भी तलाश रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

रिपोर्टर- लक्ष्मी चंद नगर

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ेंRajasthan Newsऔर पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news