Rajasthan Crime: कोटा जिल में एक सैलून संचालक ने अपनी दुकान पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. जब दुकान संचालक घर नहीं लौटा, तो पत्नी दुकान पर गई, दुकान पर जाने के बाद पत्नी को घटना का पता चला. पति को फंदे पर लटका देख पत्नी के पैरो तले जमीन खिसक गई.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा जिल में एक सैलून संचालक ने अपनी दुकान पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. जब दुकान संचालक घर नहीं लौटा, तो पत्नी दुकान पर गई, दुकान पर जाने के बाद पत्नी को घटना का पता चला. पति को फंदे पर लटका देख पत्नी के पैरो तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में फंदे से उतारकर एमबीएस उसे अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवाहर नगर थाना पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला. जिसमें लिखा है कि आई मिस यू, मुझे माफ कर देना, मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं. मुझे माफ कर देना. मनीष के दो बच्चे हैं. पत्नी भी सैलून संभालती है. मनीष का ससुराल कोटा के उद्योग नगर इलाके में है. उसने लव मैरिज की थी.
जवाहर नगर थाना ASI किशोरलाल ने बताया कि सैलून संचालक मनीष वर्मा 35 वर्षीय अजमेर जिले का रहने वाला था. मृतक पिछले 13-14 साल से कंसुआं इलाके में किराए से रह रहा था. तलवंडी इलाके में सैलून चलता था. युवक रोज शाम 7 बजे तक दुकान से घर लौट जाता था. लेकिन उस दिन वह घर नहीं लौटा. घर नहीं लौटने पर पत्नी दुकान पर गई, तो चद्दर के टुकड़े से पंखे से फंदा बनाकर युवक लटका मिला.
मृतक शख्स के भाई विशाल ने बताया कि मनीष हर एकादशी पर परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए जाते थे. दो दिन पहले भी पत्नी व दो बच्चों के साथ खाटू श्याम गए हुए थे. मनीष खाटू श्याम से बुधवार को अपने पैतृक घर अजमेर गए. वहां परिवार से मिलकर वापस कोटा लौटे थे. कोटा लौटने पर शाम 7 बजे करीब मनीष अपने सैलून पर गया था, उसने पत्नी से 5 मिनट में वापस आने को कहकर घर से गया.
काफी देर तक मनीष घर नहीं लौटा. काफी समय के बाद घर नहीं लौटने पर पत्नी सैलून पर गई. सैलून की लाइट जली हुई थी, उसने पीछे के दरवाजे से देखा, तो मनीष पंखे से फांसी पर लटका हुआ था. सूचना पर रिश्तेदार वहां पहुंचे और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!