कोटा में मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत पर हंगामा, गैर इरादतन हत्या में प्रिंसिपल समेत 4 पर केस दर्ज

Rajasthan Crime: कोटा जिले में मेडिकल स्टूडेंट सुसाइड मामले में आज समाज के लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकालकर प्रदर्शन किया.

कोटा में मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत पर हंगामा, गैर इरादतन हत्या में प्रिंसिपल समेत 4 पर केस दर्ज

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा जिले में मेडिकल स्टूडेंट सुसाइड मामले में आज समाज के लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकालकर प्रदर्शन किया. परिजनों व समाज के लोगों ने आईजी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया.

परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल सहित अन्य को सस्पेंड करने व गिरफ्तार कर 5 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई. इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी. परिजनों ने कहा कि षडयंत्र पूर्वक स्टूडेंट की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस मामले में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल, हॉस्टल वार्डन सहित तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था. प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता सक्सेना हॉस्टल वार्डन और दो स्टूडेंट को मुकदमे में आरोपी बनाया गया था.

मृतक 28 वर्षीय सुनील बैरवा जयपुर के बस्सी इलाके का रहने वाला था और एमबीबीएस थर्ड ईयर का स्टूडेंट था. 6 मार्च को सुनील बैरवा का मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पंखे से लटका हुआ शव मिला था. इस मामले में गठित हाई लेवल कमेटी एचओडी व फैकल्टी मेंबर्स से पूछताछ कर जांच की थी.

मेडिकल कॉलेज परिसर में साथी स्टूडेंट्स ने पहले ही धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया था. छात्रों ने स्टूडेंट सुसाइड मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषी चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी.

मृतक स्टूडेंट सुनील बैरवा के कब्जे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा कि मैं माता-पिता के सपनों को साकार नहीं कर पा रहा हूं. फिलहाल महावीर नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Reporter- BHUPENDAR SINGH SOLANKI

ये भी पढ़ें-

Trending news