Rajasthan Crime: कोटा जिले में रामगंजमंडी शहर की शारदा कॉलोनी में एक महिला मंदिर के लिए जल भरने कॉलोनी के पीछे स्थित कुएं पर पहुंची, तो वहां एक युवक का शव कुएं में तैरता हुआ नजर आया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा जिले में रामगंजमंडी शहर की शारदा कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक महिला मंदिर के लिए जल भरने कॉलोनी के पीछे स्थित कुएं पर पहुंची, तो वहां एक युवक का शव कुएं में तैरता हुआ नजर आया.
जिसके बाद महिला ने तुरंत कॉलोनीवासियों को सूचना दी, जिसके बाद रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया. मृतक युवक पहचान 23 वर्षीय बबलू मेवाड़ा पुत्र ग्यारसी राम मेवाड़ा के रूप में हुई, जिसका मकान कुएं से महज 20 मीटर दूर था.
बबलू पिछले शुक्रवार शाम से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने 13 जुलाई को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार बबलू शराब का आदी था.
अचानक इस तरह उसका शव कुएं में मिलना हर किसी को चौंका गया है. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.
यह भी पढ़ें- बारिश के गंदे पानी से बिगड़े सड़कों के हालात, BJP नेता ने PWD विभाग के अधिकारियों पर...
सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 13 जुलाई को दर्ज की गई थी और आज उसका शव उसके ही घर के पीछे कुएं में मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से छानबीन की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Rajendra sharma