युवक ने महिला को मारी गोली फिर लगाया मौत को गले, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Rajasthan Crime: कोटा जिले में आरके पुरम थाना इलाके में देर रात को एक युवक ने महिला को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया.

युवक ने महिला को मारी गोली फिर लगाया मौत को गले, वजह जान उड़ जाएंगे होश
Image Credit: Rajasthan CrimeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Crime: राजस्थान के कोटा जिले में आरके पुरम थाना इलाके में देर रात को एक युवक ने महिला को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली.

पुलिस के मुताबिक मृतक करण गुर्जर अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है, जिसके साथ स्कूटी पर पूर्वा शर्मा नाम की महिला मुकुंदरा वन विभाग के कार्यालय के पास आई थी. इस दौरान दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान करण ने पूर्वा के सिर में गोली मार दी और उसे मरा हुआ समझकर खुद को भी गोली मार ली. हालांकि पूर्वा गंभीर घायल हो गई, जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

वहीं युवक करण के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, हालांकि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है. पुलिस का यह भी कहना है कि दोनों जिस स्कूटी पर मौके पर पहुंचे थे. वकील का अटैक लगा हुआ है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

ब्यावर के जवाजा थाना क्षेत्र में देवाता निवासी जसवंतसिंह ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर जवाजा पुलिस द्वारा तंग-परेशान करने का आरोप लगाया है. जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में पीड़ित ने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

ज्ञापन में बताया गया कि देवाता में करीब एक बीघा आबादी जमीन पर उसका स्वयं का तथा तारासिंह पुत्र भंवरसिंह आदि ने कब्जा कर रखा है. एक वर्ष पूर्व विवाद की स्थिति में जवाजा थान पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच एक समझौता करवाया था. लेकिन कुछ दिन पूर्व तारासिंह ने पुलिस की मदद से पीडि़त के बाडे को जबरन हटवा दिया.

पीड़ित परिवार द्वारा इसका विरोध करने पर पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. पीड़ित जसवंतसिंह ने जिला कलेक्टर से मामले की जांच करवाकर दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंRajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Rajendra sharma

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More