&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर एक बार पुनः हमलावर होते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 को हुई विभाजन विभीषिका के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. कांग्रेस के कारण बंटवारा हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया.
कांग्रेस के कारण ही 14 अगस्त के दिन पाकिस्तान वाले हिस्से में रह गए हिंदुओं पर भीषण अत्याचार हुआ. उनका नरसंहार किया गया. हिंदुओं की बहन बेटियों को अगवा कर लिया गया और निरीह लोगों का कत्लेआम किया गया. हजारों की संख्या में हिंदुओं के क्षतविक्षत शव भारत भेजे गए. ये देश वो कला दिन कभी नहीं भूल सकता.
मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी के मोड़क गांव में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे.
मदन दिलावर ने कहा कि 14 अगस्त का दिन ना केवल विभाजन का दिन था, बल्कि लाखों लोगों के लिए विस्थापन और हिंसा का दिन था.
देश ने सदी के सबसे बड़े सांप्रदायिक दंगों का दंश झेला. इस दिन हुई घटना ने दक्षिण एशिया का भूगोल और इतिहास बदल कर रख दिया. हिंदुओं ने इस दिन इतनी वेदना और यातनाओं का सामना किया कि उसे भुलाया नहीं जा सकता.
यह भी पढ़ें- हवामहल स्मारक पर "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम, हवामहल स्टाफ, पथ-प्रदर्शक और पर्यटकों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
हमारे लोगों ने जो वेदना और यातना सही उसे भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियां भूल ना जाए इसलिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस से पूर्व दिलावर ने तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा की अगुवाई की. मंत्री दिलावर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगवा रहे थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Rajendra sharma