&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bundi News: प्रदेश की सबसे बड़ी बूंदी टनल में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. जब अचानक से टनल का 10 फिट बड़ा हिस्सा भरभराकरते हुए नीचे गिर गया. वहां से गुजर रहे वाहन चालक यकायक सहम गए. घनी मत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
टनल के ऊपर के हिस्से से पानी की नमी के कारण चट्टान का मलबा (पत्थर) गिरने की सूचना पर NHAI विभाग के अधिकारी आनन- फानन में मौके पर पहुंचे. वहां पर पड़े हुए मलबे को हटाकर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेट्स लगा दिए गए.
जानकारी के अनुसार, मलबा सुबह 7:00 बजे अचानक भर भरभराकर गिर गया. इस समय टनल में वाहनों की आवाजाही रहती है. गनीमत यह रही कि कोई वाहन चालक इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.
बता दें कि लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से बूंदी टनल के अंदर की दिवारी और ऊपर के हिस्से से कई जगहों पर पानी का रिसाव हो रहा है. जगह-जगह टनल की दीवारों से झरने चलने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हालांकि इस पूरे मामले में NHAI के अधिकारियों ने ZEE मीडिया से दूरी बनाई हुई है. उनका साफ तौर से कहना है कि पानी रिसाव होने के चलते किसी प्रकार से टनल को कोई खतरा नहीं है लेकिन आज हुए इस हादसे ने NHAI के अधिकारियों के तमाम दावो की पोल खोल कर रख दी है.
वहीं, टनल के अंदर गिरे चट्टान के हिस्से सहित अन्य जगह की सुरक्षा व्यवस्था एवं खामियों का जायजा लिया गया. जानकारी के अनुसार, बूंदी टनल के अंदर से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है. बूंदी टनल के अंदर से गिरे मलबे की वजह से वाहन चालक भी डर के साए में है. कई वाहन चालको ने अब मार्ग बदलकर पुराने बाईपास से अपने वाहन निकालने शुरू कर दिए हैं.
NHAI के अधिकारियों की तरफ से बूंदी टनल में मरम्मत के नाम पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल शुरू नहीं किया गया है. बूंदी टनल के अंदर की अधिकांश लाइटे भी बंद होने की वजह से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है. एयरटेल दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस और जयपुर कोटा मार्ग को जोड़ने का मुख्य सड़क मार्ग है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bundi News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!