&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kirori Lal Meena: राजस्थान की भाजपा सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा अपने झालावाड़ दौरे के दौरान जिला जेल में बंद अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा से मुलाकात करने के लिए जिले जेल पहुंचे. जहां जिला जेल में बंद पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा से मुलाकात के बाद मंत्री किरोड़ी मीणा ने मीडिया से भी बात की.
क्या बोले मंत्री किरोड़ी लाल मीणा?
उन्होंने कहा कि कंवरलाल मीणा विधानसभा के उनके पुराने साथी रहे हैं. डीजी से अनुमति लेकर वे जिला जेल में बंद पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा से मिलने गए थे. मुलाकात के दौरान राज्यपाल के समक्ष उनकी दया याचिका के बारे में बात हुई है. हालांकि दया याचिका पर फैसला माननीय गवर्नर महोदय के हाथ में है. लेकिन पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा से हुई बात के बाद अब वह खुद भी माननीय गवर्नर से मुलाकात कर क्षमा याचिका दिलवाले हेतु प्रयास करेंगे.
क्यों गई थी पूर्व विधायक की विधायकी
आपको बता दें कि अंता से पूर्व बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी इसलिए खत्म कर दी गई, क्योंकि एक 2005 के आपराधिक मामले में उन्हें तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसे निचली अदालत ने दिसंबर 2020 में दिया था और मई 2025 में राजस्थान हाईकोर्ट ने उसे बरकरार रखा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्य के महाधिवक्ता और वरिष्ठ वकीलों की सलाह पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जिसमें उनकी सदस्यता 1 मई 2025 से समाप्त घोषित की गई. यह कार्रवाई जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की उस धाराओं के तहत की गई, जो दो वर्ष से अधिक सजा पाने वाले विधायकों को स्वचालित रूप से अयोग्य घोषित करती है.
किसानों को भी किया आश्वस्त
इसके साथ ही क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुई फसल खराब को लेकर भी उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि फसल खराबे का जल्द सर्वे करवा कर उचित मुआवजा जल्द से जल्द किसानों के खाते में पहुंचाया जाएगा. इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने भी तिरोड़ी मीणा से मुलाकात कर फसल मुआवजा व बीमा के लिए जल्द दिलवाने की मांग रखी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!