बारां बवाल पर प्रशासन सख्त! शांति समिति की बैठक, हर त्योहार पर अलर्ट जारी

Baran News: बारां में दो समुदायों के बीच टकराव के बाद शांति बहाल हो गई है. पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया और 100 पर मुकदमा दर्ज किया है, वहीं आगामी त्योहारों के लिए शांति समिति की बैठक हुई.

बारां बवाल पर प्रशासन सख्त! शांति समिति की बैठक, हर त्योहार पर अलर्ट जारी
Image Credit: Baran NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Baran News: बारां में रविवार को दो समुदायों के बीच हुए टकराव के बाद सोमवार को शहर में शांति बहाल रही. पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट होकर निगरानी रखी. वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उपद्रव फैलाने वाले करीब 2 दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पथ संचलन को लेकर बिगड़े थे हालात
यह घटना रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन को लेकर हुई थी, जहाँ हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा. हालांकि, सोमवार को दोनों ही समुदायों के लोगों ने इस घटना पर कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

सीएलजी सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक
रविवार की घटना के मद्देनजर, आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. इसी क्रम में, सोमवार को जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक अंडासु ने कोतवाली पहुंचकर सीएलजी (नागरिक संपर्क समूह) सदस्यों के साथ एक शांति समिति की बैठक की. बैठक के दौरान कलेक्टर तोमर ने सभी सदस्यों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.

हिंदू संगठन ने की घटना की निंदा
वहीं, हिंदू संगठनों की ओर से आए सौरभ भार्गव ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा से ही पथ संचलन निकालता आया है. इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि शहर में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Baran News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More