राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने पेश की अनोखी मिसाल, परीक्षा के लिए लेट होने पर भतीजी को भी नहीं दिलाई एंट्री

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने पद प्रति इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा की मिशाल पेश की, द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में लेट हुई मंत्री की भतीजी, आधे घंटे तक गिड़गिड़ाती रही. लेकिन फिर भी मंत्री ने अपनी भतीजी की पैरवी नहीं की.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने पेश की अनोखी मिसाल, परीक्षा के लिए लेट होने पर भतीजी को भी नहीं दिलाई एंट्री
Image Credit: madan dilawar pareekshaSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अपने पद के प्रति ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा सामने आई, जिसके चलते मंत्री की भतीजी सीमा परिहार रविवार को होने वाली द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान के पेपर में लेट हो गई थी और परीक्षा केंद्र के बाहर आधे घंटे तक गिड़गिड़ाती रही, अधिकारियों से मिन्नतें करती रही, ढोल लगाती रही, मगर अधिकारियों ने उसे प्रवेश नहीं दिया.

फूफा मदन दिलावर को किया फोन
लड़की ने अपने फूफा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को फोन भी लगाया, मगर दिलावर ने उसकी कतई पैरवी नहीं की और उन्होंने कहा कि बेटा, नियम सबके लिए समान हैं. परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र-छात्राएं मेरे लिए एक समान हैं. ऐसे में आप लेट हो तो आप घर जाओ. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बिल्कुल भी अपनी भतीजी की पैरवी नहीं की. वह अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, हाथ जोड़ती रही. उसके माता-पिता भी गेट पर खड़े होकर हाथ जोड़ते रहे. ऐसे में बालिका को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें एक और खबर
जैसलमेर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े वर्तमान शिक्षक पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें इन्हीं की तरह बेहतर परिणाम देने और शिक्षा में जैसलमेर की आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने के लिए यह सम्मान किया गया है. इससे प्रेरणा लेकर वर्तमान शिक्षक अपना कार्य गम्भीरता और सक्रियता से करें. जैसलमेर जिले के शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया. जिसमें शिक्षा विभाग में उप निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी, व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, तृतीय श्रेणी शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, कला एवं उधोग के सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान किया गया है. जिनमें से कुछ को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हैं और कुछ राज्य पुरस्कार प्राप्त से सम्मान हो चुके हैं. ऐसे विशिष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ऐसे ही ओर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Baran News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author