झालावाड़ में प्रलय! एक गांव टापू बना, दूसरा डूबा, ऐसे हालात कभी नहीं देखे

Rajasthan News: झालावाड़ जिले में लगातार भारी बारिश से नदियां और बांध उफान पर हैं. कई बांधों के गेट खोले गए, पखराना गांव टापू में तब्दील हो गया और गांवों का संपर्क टूटा. खेत जलमग्न, फसलें खराब हो रहीं. जिले में अब तक 986 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो 42% ज्यादा है.

झालावाड़ में प्रलय! एक गांव टापू बना, दूसरा डूबा, ऐसे हालात कभी नहीं देखे
Image Credit: jhalawar flood updatesSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jhalawar News: झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी कस्बों में बीते दो दिनों से रुक रुक कर मध्यम व भारी बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की सभी नदियां उफान पर चल रही है, तो वहीं कई बांधों के भी गेट खोलकर जल निकासी की जा रही है.

बांधों के गेट खोले गए
उधर बारिश के चलते कालीसिंध बांध के 2 गेट, छापी बांध के 2 गेट तथा भीमसागर बांध के भी 2 गेट खोलकर जल निकासी की जा रही है. उधर भीमसागर बांध के गेट खोले जाने से उजाड़ नदी उफान पर आ गई है. जिसके चलते खानपुर क्षेत्र का पखराना गांव टापू में तब्दील हो गया है. गांव के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा, तो वही पखराना की पुलिया पर तो 7 फीट पानी आ गया है, जिसके चलते वहां से होकर सड़क मार्ग से जुड़ने वाले कई गांव का भी संपर्क कट गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

स्कूल भवन तक पहुंचा पानी
पखराना गांव के स्कूल भवन तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वही सड़के और खेत भी जलमग्न नजर आ रहे हैं. बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह ठप्प हो गया है. इधर लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में फसले भी गलने लगी है और किसानों को फसल खराबे की चिंता सता रही है. उधर पनवाड़ के समीप उफनती पुलिया पार करते समय एक ट्रैक्टर भी बीच में ही फंस गया, जिसे मशक्कत कर बाहर निकाला गया.

पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी अधिक वर्षा
गौरतलब है कि झालावाड़ जिले में अभी तक मानसून सीजन की 986 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 42% अधिक है और अभी तो मानसून सीजन का बड़ा हिस्सा बाकी है. ऐसे में राजस्थान का चेरापूंजी कहा जाने वाला झालावाड़ जिला हर तरफ पानी पानी दिखाई दे रहा है. जिले के सभी बड़े बांध लबालब हो चुके हैं. उधर मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन और मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है, ऐसे में झालावाड़ जिलेवासियों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author