&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar: राजस्थान के झालावाड़ जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्रेट में जारी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रशासन और किसान संघ पदाधिकारी के बीच आज भी कई दौर की वार्ताएं हुई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. किसान प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट नहीं है. उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार का कोई जिम्मेदार नुमाइंदा धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों के बारे में गंभीरता दिखाएं.
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी
इधर धरना स्थल पर बैठे भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर की भी आज तबियत बिगड़ गई. जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा धरना स्थल पर उनका उपचार करवाया जा रहा. उधर किसान आंदोलन से जुड़े किसानों ने देर शाम खुले आसमान के नीचे ही भोजन किया और सड़कों पर ही रात बिताई.
सरकार को जगाने के लिए किया यज्ञ
किसानों ने आज सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया और आहुतिया देकर प्रदेश सरकार को जगाने का प्रयास किया. गौरतलब है कि भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में कल सैकड़ो किसानों ने झालावाड़ में किसान शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसमें बड़ी संख्या में किसान रैली निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे थे, लेकिन मांग पत्र को लेकर प्रशासन के आश्वासन से किसान संतुष्ट नहीं हुए और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए.
सरकार नहीं दिखा रही गंभीरता
किसान संघ प्रतिनिधियों ने बातचीत के दौरान कहा कि आंदोलन को लेकर प्रदेश सरकार गंभीरता नहीं दिख रही और आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है. जिसे लेकर किसानो में आक्रोश बढ़ रहा है. उनकी मांगे की किसने की मांगों को सुनने के लिए प्रदेश सरकार अपने अपने किसी प्रतिनिधि को धरना स्थल पर भेजे, अन्यथा किसान धरना स्थल से उठने वाले नहीं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!