कोटा में गोपाल क्रेडिट कार्ड से लोगों को मिला लोन, 1539 गोपालकों को करोड़ों का लाभ

Rajasthan News: कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने सहकारिता वर्ष 2025 में गोपाल क्रेडिट कार्ड महाऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित कर 1539 गोपालकों को ऋण दिया. ओम बिरला ने कहा, सहकारिता आंदोलन से किसानों व महिलाओं को आर्थिक मजबूती और सामाजिक बदलाव मिलेगा.

कोटा में गोपाल क्रेडिट कार्ड से लोगों को मिला लोन, 1539 गोपालकों को करोड़ों का लाभ
Image Credit: gopal credit card yojana

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में दी कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत गोपाल क्रेडिट कार्ड महाऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 1539 गोपालकों को ऋण वितरण की घोषणा की गई, जिसका पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा.

कौन-कौन रहा मौजूद
कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, चेनसिंह राठौड़, बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश जैन और प्रेम गोचर मौजूद रहे. नाबार्ड और सहकारिता के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जबकि ब्याज का वहन सरकार करेगी. इस दौरान अतिथियों ने बपावर शाखा के नवनिर्मित भवन और मोईकलां स्थित सुपर मार्ट का वर्चुअल लोकार्पण भी किया. कार्यक्रम में कोटा-बूंदी की सहकारिता समितियों के अध्यक्ष और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले लोकसभा अध्यक्ष?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के चलते किसानों को उनके उत्पादन के बेहतर दाम मिलेंगे. कोटा मदर डेयरी किसानों के उत्पादों का प्रचार-प्रसार करेगी. घरों में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को शुद्धता की गारंटी के साथ सहकारिता खरीदेगी. बिरला ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बन रहा है. महिलाओं का गोपालन सेवा से जुड़ाव न केवल आर्थिक मजबूती देगा, बल्कि गोमाता के प्रति संवेदना भी बढ़ाएगा.

10 हजार महिलाएं गोपालक के रूप में कर रही हैं कार्य
वर्तमान में कोटा-बूंदी की 10 हजार महिलाएं गोपालक के रूप में कार्य कर रही हैं. मदर डेयरी दूध और सब्जी की खरीद के साथ प्रोसेसिंग प्लांट भी लगाएगी. ग्रामीण किसानों को सहकारिता के जरिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे सूदखोरों से राहत पा रहे हैं. गोपालन योजना के तहत महिलाओं को बिना ब्याज के एक लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा. यह योजना ग्रामीण विकास और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kota News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More