&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में 17 दिन पूर्व हुए झगड़े में घायल बुजुर्ग जुम्मा शाह की आज झालावाड़ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. जिसको लेकर परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है.
इलाज के दौरान हुई मृत्यु
गत 14 अगस्त को बुजुर्ग जुम्मा शाह का सादिक मंसूरी व उसके लड़को के साथ झगड़ा हो गया था. मारपीट में जुम्मा शाह गंभीर घायल हो गया था. बकानी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रेफर कर दिया गया था. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. ऑपरेशन के बाद परिजनों को बकानी लेकर आ गए थे, लेकिन कल फिर अचानक तबियत बिगड़ने के बाद परिजन उनको लेकर झालावाड़ पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने आज आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग की. पुलिस ने मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने पूर्व में दर्ज प्रकरण के अनुसार जांच शुरु कर दी है.
पढ़ें झालावाड़ की एक और खबर
झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र के सरोज गांव में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की पानी से भरी खदान में डूब जाने से मौत हो गई. निपनिया निवासी बालक शिवराज सिंह अपने मामा के गांव सरोद आया हुआ था. आज वह अपने दोस्तों के साथ बकरियां चराने के लिए निकला था. इसी दौरान वह पानी पीने के लिए समीप ही पानी से भारी खदान के पास चला गया. पानी पीने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया. उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. समीप ही मौजूद गिट्टी क्रेशर के मजदूरों ने बालक के परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी.
4 घंटे के बाद मिला शव
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद खदान के गहरे पानी से बालक का शव ढूंढ निकाला. हालांकि परिजन उसे भवानीमंडी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने भी बालक शिवराज सिंह को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा. बालक शिवराज अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था. ऐसे में बालक के घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!