&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के समरोल के समीप यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में सड़क किनारे खेत पर घास काट रही एक महिला भी चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं ट्रॉली में सवार करीब दो दर्जन महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए.
कामखेड़ा बालाजी दर्शन करने जा रहे थे
घटना उस समय हुई जब मध्यप्रदेश के सुठालिया निवासी कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर कामखेड़ा बालाजी दर्शन करने आए थे. दर्शनों के बाद वह सभी मध्य प्रदेश लौट रहे थे. इस दौरान मनोहरथाना क्षेत्र के समरोल के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे दो दर्जन महिला पुरुष व बच्चे गंभीर घायल हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे में सड़क किनारे ही खेत पर घास काट रही महिला की भी ट्रॉली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मनोहरथाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को मनोहरथाना अस्पताल पहुंचाया. हादसे में आधा दर्जन यात्री गंभीर घायल हुए हैं, जिनका मनोहरथाना के अस्पताल में उपचार चल रहा है. वही एक गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है. शेष घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है.
पहले भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्रालियों का सामान्य परिवहन के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसके चलते बीते दिनों भी एक गंभीर हादसा हुआ था. ऐसे में जरूरत है कि परिवहन विभाग ट्रैक्टर ट्रालियों को यात्री आवागमन में उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें, जिससे ऐसे हादसों पर रोक लग सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhalawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!