Bundi News: नदी-नाले उफान पर, मौत का पैगाम बनी बारिश! बूंदी में हाहाकार

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 15 जून से अब तक 10+ लोगों की मौत हो चुकी है. जलभराव, करंट, डूबने और बिजली गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं. प्रशासन अलर्ट पर है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं.

Bundi News: नदी-नाले उफान पर, मौत का पैगाम बनी बारिश! बूंदी में हाहाकार

Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. बीते डेढ़ महीने में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. हालात ऐसे बन चुके हैं कि बूंदी में मानसून अब राहत की बजाय आफत का रूप ले चुका है.

15 जून से लगातार बरस रहे बादल
जानकारी के अनुसार, 15 जून के बाद से सक्रिय हुआ मानसून अभी भी जिले में लगातार सक्रिय है. नदी, नाले, तालाब और बांध सभी लबालब भर चुके हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. इस बारिश ने जहां किसानों को शुरू में राहत दी थी, वहीं अब यह खतरे की घंटी साबित हो रही है.

प्राकृतिक आपदा से गई जानें
बारिश के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से पानी में बहने, खदानों में डूबने, आकाशीय बिजली गिरने और करंट लगने से मौत के कई मामले सामने आए हैं. कुछ लोग बांध के तेज बहाव में बह गए तो कुछ की जान बिजली के झटकों से चली गई. विद्युत हादसों में अकेले एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

रेस्क्यू ने बचाई कई जानें
हालांकि, इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से तत्परता से कई रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाए गए, जिनमें समय रहते लोगों को बचा लिया गया. प्रशासन की मुस्तैदी से कई जानें जाने से बची हैं, लेकिन खतरा अब भी बरकरार है.

प्रशासन अलर्ट पर
जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि बारिश से उत्पन्न किसी भी आपदा से समय रहते निपटा जा सके. उन्होंने आमजन से जलभराव और खतरनाक इलाकों से दूर रहने की अपील की है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन लोगों की मौत बारिश या जलजनित हादसों में हुई है, उन्हें नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bundi News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news