&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Baran News: राजस्थान के बारां जिले में सहकारिता विभाग की गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है. आपको बता दें योजना के तहत पशु धारक किसानों को एक लाख रूपये का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है. योजना में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों शुक्रवार को सहकार भवन का घेराव किया.
गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना
इस दौरान किसानों ने बताया कि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के लोन के फार्म के लिए सहकारी व्यवस्थापक चक्कर कटाते है और फार्म भरने के लिए पैसे मांगते हैं एक लाख रूपये का लोन दिलाने के लिए 20 हजार रूपये तक कमीशन मांगते हैं. आज हम इस मामले की शिकायत बैंक एमडी को करने आए थे मगर यहां एमडी ही नहीं है, जबकि लोगों ने फोन पर बात की थी तब बोला था कि मैं यहीं मिलूंगा. ऐसे में हमें लगता है कि एमडी सहित अन्य अधिकारियों की भी मिलीभगत इस मामले में है.
पढ़ें बारां की एक और खबर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर मांगरोल रोड, समसपुर चौराहे बारां में टीम द्वारा अचानक चैकिंग की गई. इस दौरान कार्यालय अधीशाषी अभियन्ता, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड खण्ड बारां में पदस्थापित अंकित शर्मा पुत्र नन्दकिशोर शर्मा, जाति ब्राह्मण, उम्र 34 वर्ष, निवासी मीणा कॉलोनी, परसुराम नगर थाना माउण्टाउन, जिला सवाईमाधोपुर एवं रविकान्त मीणा पुत्र जसराम मीणा, जाति मीणा, उम्र 30 वर्ष, निवासी लालाराम जी का पुरा, तहसील टोडाभीम, थाना बालघाट, जिला करौली को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई. इस दौरान अंकित शर्मा के बेग में रखी एक सफेद थैली में तीन बण्डल नुमा 500-500 के नोटों की 50-50 हजार की दो गड्डीयां व 40 हजार की एक गड्डी कुल 1,40,000 रूपये बरामद हुए तथा पेन्ट की जेब से ₹1,075/- बरामद हुए. इसी प्रकार रविकान्त मीणा की जेब से ₹1,100/- प्राप्त हुए. इसके अतिरिक्त दोनों के बैगों से नाप-तौल से संबंधित इंचटेप, माप पुस्तिकाएं एवं एक पत्रावली भी मिली. बरामद की गई संदिग्ध राशि एवं सामग्री के संबंध में दोनों अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया. प्रथम दृष्टया बरामद राशि दोनों अधिकारियों द्वारा भ्रष्ट आचरण से अर्जित की जाना प्रतीत होती है. दोनों अधिकारियों से पूछताछ जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Baran News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!