&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान के कोटा जिले के कनवास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के दरा स्टेशन से कमलपुरा के बीच करीब 10 किलोमीटर लंबे हिस्से को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. शनिवार सुबह करीब 11 बजे मौके पर तैनात पुलिस जवानों के अनुसार पुलिया से केवल छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है, जबकि वहीं भारी वाहनों पर रोक लगाई है. जिसके चलते बैरिकेड लगाकर भारी वाहनों को रोका जा रहा है. वहीं इसके साथ वाहनों को डायवर्ट मार्ग से भेजने की समझाइश की जा रही है.
कोटा ग्रामीण एसपी ने क्या बताया?
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि यह इलाका पूरी तरह से संकरा है, जहां कई तीखे मोड़, उतार-चढ़ाव और डाढ का मौका नामक रेलवे पुलिया है. जिसके नीचे से केवल एक वाहन गुजर सकता है. ऐसे में इस रास्ते पर भारी वाहनों का बढ़ता दबाव ट्रैफिक के लिए बड़ा खतरा बन रहा है. जिससे रास्ते में जाम की स्थिति बन रही है. इधर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट में अमझार पुलिया को भारी वाहनों के लिए असुरक्षित बताया गया है. रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि यह सड़क पुरानी संरचना की है और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही यहां उपयुक्त नहीं है. शुक्रवार शाम से आगामी आदेश तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है.
क्या रहेगा नया रूट?
अब झालावाड़ से कोटा की ओर आने वाले भारी वाहन दरा जंगल होकर नहीं आ सकेंगे, बल्कि उन्हें खानपुर, बपावरकलां, सांगोद होते हुए कोटा आना होगा. इसके अलावा सुकेत, रामगंजमंडी, चेचट, रावतभाटा का रास्ता भी विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सकता है. वहीं कोटा से झालावाड़ जाने वाले भारी वाहन अब बारां, कनवास बपावरकलां होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. भारी वाहनों को सांगोद विधानसभा में डायवर्ट करने पर शुरुआत में ही बनने लगी जाम की स्थिति साथ ही सड़क की जर्जर हालत इतना लोड वहन करने में असक्षम है. कनवास, मोड़क सांगोद व बपावर पुलिस डायवर्ट वाहनों को व्यवस्थित करने में जुटे हुऐ हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kota News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!