UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कोटा दौरा, सर्किट हाउस में ली अधिकारियों की बैठक

Kota News: UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कोटा सर्किट हाउस में अधिकारियों की मीटिंग ली. कोटा में चल रहे निर्माण कार्य की UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जानकारी ली.

UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कोटा दौरा, सर्किट हाउस में ली अधिकारियों की बैठक
Image Credit: Kota News

Kota News: राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कोटा सर्किट हाउस में अधिकारियों की मीटिंग ली. कोटा में चल रहे निर्माण कार्य की UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जानकारी ली. जिला कलेक्टर पियूष समारिया, निगम आयुक्त अशोक त्यागी, अनुराग भार्गव, ट्रेनी IAS अनुराधा चौहान, KDA सचिव एवं UDH विभाग के अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे.

रिवर फ्रंट को लेकर चर्चाएं हुई. नगर निकाय के अधिकारियों का कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ भेदभाव को लेकर भी मंथन हुआ. झाबर सिंह खर्रा का मीटिंग के बाद टोंक प्रस्थान का कार्यक्रम रहा. MLA संदीप शर्मा कल्पना देवी भी मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

कोटा दौरे पर पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. कोटा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों का कार्यक्रम में सम्मान हुआ. आपातकाल के दौरान जो पीड़ा एवं यातनाएं स्वतंत्रता सेनानियों ने झेली उसकी यादें एक बार फिर से कार्यक्रम में ताजा हुईं. सबके आंखों से आंसू झलके.

UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सुबह सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग ली, जिसमें कोटा में नगर निकाय द्वारा चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा हुई. साथ ही नगर निकाय के अधिकारियों पर कांग्रेस पार्षदों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर भी मंत्री ने विस्तार से चर्चा की. रिवर फ्रंट को लेकर मंत्री ने जानकारी ली.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Rajendra sharma

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.