
Dream 11: राजस्थान के झालावाड़ जिले में रहने वाले एक शख्स की रातों-रात किस्मत चमक गई. झालावाड़ जिले के बकानी निवासी नैनसिंह गुर्जर ने IPL मैच के दौरान 3 करोड़ रुपये जीते. नैनसिंह गुर्जर ने IPL के दौरान खेले जाने वाले Dream 11 गेम में 3 करोड़ रुपए जीतकर रातों रात करोड़पति बन गए.
Dream 11 गेम में नैनसिंह गुर्जर ने पहला स्थान हासिल कर 3 करोड़ रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता. नैनसिंह गुर्जर बकानी क्षेत्र के कोटड़ा राडी निवासी है. पेशे से नैनसिंह गुर्जर ड्राइवर हैं. अब तक नैनसिंह गुर्जर ट्रक चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन अब उनकी किस्मत चमक गई है. अब नैनसिंह गुर्जर एक ही रात में 3 करोड़ रुपये जीतकर एक अच्छा जीवन जी सकेंगे.
मिला जानकारी के मुताबिक नैनसिंह गुर्जर साल 2022 से लगातार Dream 11 पर टीम बना रहे थे और आखिरकार अब जाकर उन्हें इस खेल में सफलता मिल गई. रात को IPL मैच में हैदराबाद व गुजरात के बीच खेले गए मैच में नैनसिंह गुर्जर ने Dream 11 पर टीम बनाई. जिसके बाद ट्रक ड्राइवर नैनसिंह गुर्जर की टीम जीत गई और नैनसिंह गुर्जर 3 करोड़ रुपये का प्रथम पुरस्कार मिला.
IPL मैच के दौरान Dream 11 पर बहुत सारे युवा अपनी किस्मत आजमाते हैं. वहीं इनमें से कुछ युवा तो ऐसे हैं, जो इस गेम को खेलने के लिए पैसे भी उधार ले लेते हैं. अगर जीत जाते हैं तो ठीक नहीं तो उन्हें काफी नुकसान सहन करना पड़ता है. इसलिए इस गेम को खेलने पहले कई बार सोच लें. नहीं तो आप कर्ज में भी डूब सकते हैं.
यह भी पढ़ें-हैलो मम्मी-पापा ना मैं घर आऊंगा और ना ही एग्जाम दूंगा... परीक्षा के 11 दिन पहले छात्र ने कर डाला कांड
आपको बता दें कि यह एक ऐसा गेम है कि अगर एक बार इसकी आदत लग गई, तो इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस गेम के चलते अपना सब कुछ खो चुके हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने इसे खेलना ही बंद कर दिया.
Disclaimer- Dream 11 से लोग करोड़पति बन चुके हैं, लेकिन ये जोखिमभरा खेल है. इस गेम को हमेशा सोच-समझकर ही खेलें. वरना लालच में आपके पैसे डूब सकते हैं और बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. ZEE RAJASTHAN ऐसे किसी भी गेम को खेलने के लिए आपको प्रेरित नहीं करता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!