सड़क पर आपस में लड़ रहे थे दो सांड, तभी पहुंचा बुजुर्ग और हुई दर्दनाक मौत, दिल दहलाने वाला VIDEO VIRAL

Rajasthan Viral Video: कोटा जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक दो सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना दो दिन पहले की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है. घटना की तस्वीरें चिंता कर देने वाली हैं.

सड़क पर आपस में लड़ रहे थे दो सांड, तभी पहुंचा बुजुर्ग और हुई दर्दनाक मौत, दिल दहलाने वाला VIDEO VIRAL

Rajasthan Viral Video: राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक दो सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. कोटा में जब दो सांडों के आपस के लड़ाई में 85 साल के बुजुर्ग की जान चली गई. घटना दो दिन पहले की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

घटना की तस्वीरें चिंता कर देने वाली है, लेकिन प्रशासन इन तस्वीरों को देखकर कब चिंतित होगा, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता. क्योंकि आए दिन कोटा शहर में इस तरह के घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. मवेशियों के आतंक पर कोई रोक नहीं लग पा रहा है.

पहले भी मवेशियों के झगड़े के चलते या मवेशियों के द्वारा राहगीरों पर हमला करने से आम लोगों की मौत हुई है. कोटा के सुभाष नगर इलाके में दो नंदी आपस में झगड़े और तभी इलाके में रहने वाले 85 साल के देवकरण गुर्जर हाथ में लाठी लेकर सड़क से गुजर रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जैसे ही उनकी नजर नंदी पर गई, तो वह खुद को सुरक्षित करने के लिए दुकानों के बाहर बने 4 फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर सीढ़ियों पर चढ़ गए. उन्हें लगा कि वहां पर वे सुरक्षित हैं, लेकिन एक नंदी ने दूसरे नंदी को उसी प्लेटफार्म पर ढकेलते हुए चढ़ा दिया और उसकी चपेट में 85 साल के बुजुर्ग देवकरण गुर्जर आ गए.

जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. आसपास के लोगों ने जब यह शोरगुल और चिल्लाने की आवाज़ें सुनी, तो वह दौड़ेते हुए मौके पर पहुंचे. मौके पर पहुंचकर लोगों ने घायल बुजुर्ग को संभाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. जिससे रविवार को देवकरण गुर्जर की मौत हो गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

REPORTER- BHUPENDAR SINGH SOLANKI

ये भी पढ़ें-

Trending news