&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के रामगंजमंडी में भाजपा नेता ससुर पर अश्लील हरकतों का आरोप लगाने वाली बहू को चार दिन बीत जाने के बाद भी इंसाफ नहीं मिला है. पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ पीड़िता मंगलवार को अपने परिवार के साथ थाने पहुंची.
4 दिन बाद भी आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी
पीड़िता ने बताया कि उसने चार दिन पहले थाना रामगंजमंडी में रिपोर्ट दी थी, लेकिन अभी तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पुलिस के एक जवान को लिखित शिकायत दी तो उसने रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डालने की बात कह दी. पीड़िता ने कहा कि वह लगातार न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन पुलिस महज टालमटोल कर रही है.
धारा 164 के तहत कोर्ट में दर्ज करवाए जाएंगे बयान
इस मामले में थाना प्रभारी मनोज सिकरवार ने बताया कि पहले पीड़िता के धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान करवाए जाएंगे, जिसकी तारीख 7 अगस्त तय हुई है. इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
पढ़ें राजस्थान के एक और अहम खबर
Kota News: खेत पर कीटनाशक का स्प्रे करते समय अचेत हुआ किसान की हुई मृत्यु
राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में खेत पर दवा का छिड़काव करने के दौरान दवा के प्रभाव से युवक का अचेत हो गया, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया. तालेड़ा थाना हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को युवक मुकेश कुमार खेत पर दवाई छिड़क रहा था कि उसके प्रभाव से वह अचेत हो गया. एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
रिपोर्टर- राजेंद्र शर्मा
ये भी पढ़ें- Baran Road Accident: श्रद्धा की राह में दर्दनाक मोड़! ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्जनों घायल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!