Trending Photos

Khatu shyam Ji: कोटा जिले को रामगंज मंडी शहर में सोमवार को खाटू श्याम जन्मोत्सव पर विशाल निशान यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें हर साल की तरह इस श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.
शहर में श्री श्याम फाउंडेशन के तत्वाधान में श्याम प्रेमियों ने 11000 निशान लेकर यात्रा को भव्य स्वरूप दिया. वहीं यात्रा का शहरवासियो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. शहर में शाम को श्याम मंदिर स्थल पर भी भजन संध्या का आयोजन रखा गया है. 3 किलोमीटर लंबी निशान यात्रा में मुख्य निशान और बाबा खाटू श्याम का रथ आकर्षण का केंद्र रहा.
यात्रा में घोड़ी नृत्य, झालर नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई. वहीं, यात्रा में 5 डीजे और 11 ढ़ोल पर जमकर युवक - युवतियां और महिलाओं सें जमकर डांस किया. यात्रा का करीब 120 जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया.
श्री श्याम फाउंडेशन के तत्वाधान में करीब 5 हजार की संख्या में एकत्र होकर विशाल निशान यात्रा का आयोजन रखा. यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जिसमें महिला, पुरुषों, युवक-युवतियों द्वारा यात्रा की अलग-अलग श्रेणी में रखकर भव्य आयोजन किया गया.
बैंड बाजों, ढोल की धुन पर थिरके हुए श्याम प्रेमी आगे बढ़े. इस दौरान श्याम प्रेमियों ने यात्रा में खाटू श्याम को विराजित कर आकर्षक रूप में सजाया और रथ में स्थापित कर यात्रा निकाली. यात्रा में श्याम भक्तों पर करीब 500 लीटर इत्र वर्षा हुई.
इसके बाद निशान यात्रा शहर के स्टेशन चौराहे सें होते हुए बाजार नंबर 07 पहुंची, जहां अंबेडकर चौराहे पर कोटा स्टोन एसोसिएशन अध्यक्ष प्रहलाद बैसला के नेतृत्व में यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई. वहीं, बाजार नंबर 3 सें बाजार नंबर 6 होते हुए बाजार नंबर 1 सें माल गोदाम चौराहा होते हुए सरकारी कुआं चौराहा सें पन्नालाल चौराहा पहुंची.
इस दौरान जगह-जगह सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. वहीं, नगर पालिका के सामने पालिकाध्यक्ष देवीलाल सैनी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ. सोनू पंडित ने श्याम बाबा का दरबार सजाकर इत्र वर्षा कर खाटू श्याम बाबा का स्वागत किया.
इसके बाद भक्त नाचते गाते यात्रा सुकेत रोड़ होते हुए सुविधा नगर श्री श्याम मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंची, जहां श्याम प्रेमियों ने खाटू श्याम का 21 किलो मावे का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया. यात्रा के दौरान शहरवासियों ने छतों से भी यात्रा पर पुष्प वर्षा की पूरी यात्रा में 251 किलो फूलो की वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत हुआ. जगह-जगह खाटू श्याम रथ में शहरवासियों ने पूजन कर दर्शन किए.