Rangbari Balaji: कोटा शहर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर धूमधाम से जुलूस निकाला. साथ ही शहर के तमाम हनुमान मंदिरों पर विशाल भंडारे की व्यवस्था रखी गयी है.
Trending Photos

Rangbari Balaji: कोटा शहर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर धूमधाम से जुलूस निकाला. साथ ही शहर के तमाम हनुमान मंदिरों पर विशाल भंडारे की व्यवस्था रखी गयी है. मंदिरों में स्वर्ण श्रृंगार, 56 भोग की झांकी, सहित महाआरती, गोदावरी धाम मंदिर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन, 7 किलोमीटर लंबी पदयात्रा रंगबाड़ी बालाजी धाम से गोदावरी धाम तक निकली गई.
पदयात्रा में कई तरह की झांकिया अखाड़ा में करतब दिखाते युवा ,भक्ति भाव में भजनों पर नृत्य करते युवक युवतियां सहित अश्व पर सवार पदाधिकारी मौजूद रहे. पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर चौराहे पर जवाब तैनात रहे. साथ ही DSP मनीष शर्मा व योगेश शर्मा जुलुस के दौरान व्यवस्था पर पैनी नजर बनाये हुये साथ रहे.
चन्दमारी बालाजी मंदिर धोकडे वाले वीर हनुमान मंदिर दादाबाड़ी डीसीएम बालाजी मंदिर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर छावनी पर हनुमान जी की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया साथ ही 56 भोग भी सजाये गये. छावनी भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक कलाकार छोटू सिंह रावणा एंड पार्टी प्रस्तुति देंगे, जिसको लेकर प्रशासन व आयोजको ने तैयारी पूर्ण कर ली है.
बता दें कि पूरे राजस्थान में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर जिले के हनुमान मंदिर पर प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई है. लोग सुबह से मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं कई जगह भगवान को अनोख प्रसाद चढाया जा रहा है. गुलाबजामुन, चूरमा, लड्डू आदि का महाभोग भगवान को अर्पित किया जा रहा है.