Kota News: दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपियों ने की सारी हदें पार, मां के भी हाथ-पैर किए फ्रैक्चर

Rajasthan Crime News: राजस्थान के कोटा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई न करने के बाद वह SP ऑफिस पहुंची. जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई.

Kota News: दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपियों ने की सारी हदें पार, मां के भी हाथ-पैर किए फ्रैक्चर
Image Credit: Kota rape victim

Kota Crime News: राजस्थान के कोटा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां कोटा शहर के अन्नतपुरा थाना क्षेत्र में निवासरत 25 वर्षीय महिला को प्रेम जाल में फंसा कर साथ ही शादी का वादा करके युवक द्वारा महिला का शारीरिक शोषण किया गया. पीड़िता के अनुसार आरोपी पिछले 8 महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. इतना ही नहीं उसने पीड़िता के साथ अवैध संबंध भी बनाए. जिसके चलते महिला प्रेग्नेंट भी हुई.

आरोपी ने करवाया गर्भपात
पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने जूस में गर्भपात की दवाई मिलाकर महिला को पिलाया. इसके बाद महिला ने हिम्मत करके पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को बताई. मां का साथ मिलने पर एसपी ऑफिस कोटा में एफआईआर दर्ज कराई गई. संबंधित मामला अनंतपुरा थाने में आने के बाद आरोपी को सूचना मिली.

Add Zee News as a Preferred Source

मां के साथ भी आरोपी ने की मारपीट
इतनी ही नहीं आरोपी चंद्रप्रकाश जागा अपने पारिवारिक सदस्य एवं दोस्तों को साथ लेकर अनंतपुर थाना क्षेत्र में महिला के घर भी पहुंचा था. जहां पर सभी ने मिलकर पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की. मारपीट में आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी. इस मारपीट में पीड़िता के मां के दोनों पैर व एक हाथ में प्रैक्चर आ गया है. इसके साथ ही महिला जिसके साथ शोषण हो रहा था. उसके साथ भी मारपीट के निशान उसके शरीर पर हैं. प्रताड़ित महिला ने बताया कि मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उनसे 50000 नगदी व 2 से 3 मोबाइल अपने साथ ले गए. जाते-जाते आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं. वहीं इस पूरे मामले में अनंतपुरा थाना पुलिस का लचीला रवैया देखने को मिल रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author