Baran News: रिटायर्ड टीचर से 5 लाख 7 हजार की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Baran News:   बारां शहर की निवासी एक रिटायर्ड शिक्षिका से ट्रेजरी ऑफिसर बनकर 5 लाख 7 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने भीलवाड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को 2.30 लाख रुपये वापस दिलवाने में सफलता हासिल की है.

Baran News:  रिटायर्ड टीचर से 5 लाख 7 हजार की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Baran NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Baran News: बारां शहर की निवासी एक रिटायर्ड शिक्षिका से ट्रेजरी ऑफिसर बनकर 5 लाख 7 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने भीलवाड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को 2.30 लाख रुपये वापस दिलवाने में सफलता हासिल की है. एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को फरियादिया नाकोड़ा कॉलोनी निवासी रिटायर्ड अध्यापिका अयोध्या गौतम साइबर पुलिस थाना बारां में रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया कि 19 दिसंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आया.

आरोपी ने स्वयं को ट्रेजरी ऑफिसर बताते हुए कहा कि पीपीओ नंबर का सत्यापन नहीं हुआ है. जिससे पेंशन रुक सकती है. वाट्सएप पर एक फार्म लिंक भेजकर बैंक व अन्य जानकारी भेजने के लिए कहा. इसके बाद एटीएम में जाकर बैलेंस देखने को कहा. बैंक खाते में पूरे पैसे थे. बाद में बैंक खाते से 5 लाख 7 हजार 500 रुपए कटने का मैसेज आया.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान फरियादी के बैंक खाते
एवं आरोपियों के बैंक खातो की डिटेल प्राप्त की. कार्रवाई करते हुए फरियादिया से ठगी गई राशि संदिग्ध बैंक खातो में होल्ड करवाई. ठगी गई राशि में से न्यायालय के माध्यम से 2 लाख 30 हजार रुपए फरियादिया को वापस दिलवाए. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर फरियादिया से ठगी गई राशि भीलवाड़ा जिले के लखमनियावास निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत और बन का खेडा निवासी कमलेश शर्मा के बैंक खातो में जमा होना पाया.

दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो दोनों ने 15-15 हजार रुपए में अपने बैंक खाते व मोबाइल सिम साइबर ठगी में प्रयोग के लिए किराए पर देना बताया. मामले में बैंक खाते खरीदने व फरियादी से ठगी गई शेष राशि के संबंध में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More