बूंदी में नाले की पोकलेन से फाइलों में हुई सफाई, नगर पालिका को लाखों का चूना !

Bundi News : बूंदी में हुए इस कारनामें को लेकर वर्तमान अधिकारी अधिशाषी नरेश राठौर द्वारा तत्कालीन कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया. जिसके जवाब में कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि उक्त नाले की सफाई पोकलेन मशीन से मेरी देखरेख में नहीं हुई.

बूंदी में नाले की पोकलेन से फाइलों में हुई सफाई, नगर पालिका को लाखों का चूना !
Image Credit: Bundi News

Bundi News : बूंदी के लाखेरी शहर के नयापुरा के पास राधाकृष्ण मंदिर से मुख्यमंत्री जन आवास योजना के मकानों के सहारे एससीसी की खदान तक के बरसाती नाले की सफाई को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है, पार्षद महावीर गुर्जर ने आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर दावा करते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2021-22 में इस नाले की सफाई पोकलेन मशीन से करवाना बताकर 9 लाख 88 हजार रुपए का बिल उठाया गया.

जबकि इस नाले में एक दिन भी पोकलेन मशीन नहीं चलाई गई. यह नाला पहाड़ी से होकर आने वाली पानी से स्वतः ही साफ हो जाता है. ऐसे में बिना नाले की सफाई किए ही 9.88 लाख का बिल उठाया गया है. वार्ड पार्षद महावीर गुर्जर ने बताया कि सन 2021-22 में पालिका प्रशासन द्वारा निविदा प्रकाशित कर इस बरसाती नाले की सफाई पोकलेन मशीन से करवाने के लिए संवेदक को कायार्देश जारी किया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

कायादेश के अनुसार उक्त नाले की सफाई स्वास्थ्य शाखा निरीक्षक की देखरेख में करना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए हुए थे. वार्ड पार्षद महावीर गुर्जर का आरोप है कि नाले की सफाई पोकलेन मशीन से नहीं की गई, जबकि उक्त नाले की सफाई के नाम पर संवेदक ने पोकलेन मशीन से नाले की सफाई करवाना बताकर 9 लाख 88 हजार रुपए का बिल भुगतान उठाया.

इस मामले में वर्तमान अधिकारी अधिशाषी नरेश राठौर द्वारा तत्कालीन कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया. जिसके जवाब में कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि उक्त नाले की सफाई पोकलेन मशीन से मेरी देखरेख में नहीं हुई. न ही मुझे पोकलेन मशीन से नाले की सफाई होने की कोई जानकारी है. जबकि वर्क आर्डर में ये अंकित किया गया था कि उक्त नाले की सफाई स्वास्थ्य शाखा निरीक्षक की देखरेख में करना सुनिश्चित करें.

नाले की पोकलेन मशीन से 260 घंटा सफाई होना बताकर 3800 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से 9 लाख 88 हजार रुपए का बिल भुगतान उठाया है. यह मामला सूचना के अधिकार के तहत सुर्खियों में आया है. वार्ड पार्षद महावीर गुर्जर ने उक्त मामले की स्वायत शासन विभाग को मय दस्तावेज शिकायत भेज कर उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की.

राधा कृष्ण मंदिर से एसीसी की खदान तक नगर पालिका द्वारा सन 2021-22 में पोकलेन मशीन से सफाई कार्य करवाना था, लेकिन उक्त नाले की सफाई तत्कालीन स्वास्थ्य शाखा निरीक्षण की देखरेख में नहीं होना जानकारी में आया है, जिस मामले में तत्कालीन स्वास्थ्य शाखा निरीक्षण व संवेदक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bundi News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More