Baran News: बारां में चोरों के हौंसले बुलंद! बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी करने के लिए दीवार में किया छेद

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बारां जिले में चोरों के हौंसले बड़े बुलंद दिखाई दे रहे हैं. जिसके कारण पुलिस और प्रशासन पर लोगों के द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

Baran News: बारां में चोरों के हौंसले बुलंद! बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी करने के लिए दीवार में किया छेद
Image Credit: baran bank choriSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Baran Theft News: राजस्थान के बारां जिले में चोरों के हौंसले बढ़ गए हैं. जब जिले के अंता में नकाब पोश लुटेरी गैंग की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, यहां पर कुछ अज्ञात चोरों द्वारा कोटा बारां रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को निशाना बनाते हुए बैंक के पीछे की दीवार में छेद किया गया. परंतु आसपास आवाज होने के चलते चोर भाग खड़े हुए. जिसके कारण बड़ी वारदात होने से बच गई.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आपको बता दें कि कस्बे में आधा दर्जन नकाब पोश लुटेरी गैंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें लुटेरे रात्रि को लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में मोहल्ले में घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इन चोरों द्वारा शनिवार रात्रि को कंचन पूरी में एक मकान की जाली तोड़ कर घुसने की कोशिश भी की गई थी. लेकिन जाग होने के चलते चोर भाग खड़े हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

रविवार रात्रि की घटना
वहीं दूसरी घटना रविवार रात्रि की बताई जा रही है. जहां चोरों द्वारा बैंक को निशाना बनाते हुए दीवार में छेद किया गया. लेकिन यहां भी आसपास आवाज हो जाने से लोगों के जागने आर उनके मौके पर आने के कारण चोर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए. लगातार कस्बे में इस तरह की घटनाओं के सामने आने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. वहीं कस्बे के लोगों ने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जिले के इलाके में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पुलिस और प्रशासन के द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त करने की संख्या को बढ़ाने का भी अनुरोध किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author