Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षा नगरी कही जाने वाले कोटा जिले में रामगंजमंडी निमाना राजकीय महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बनाने के लिए छात्र और छात्राओं ने अपनी मांग तेज कर दी है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Kota News: राजस्थान की शिक्षा नगरी के नाम से मशहूर कोटा जिले की रामगंजमंडी निमाना राजकीय महाविद्यालय को पीजी कॉलेज का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से प्राचार्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में नहीं है कोई पीजी कॉलेज
संस्कार मीणा ने बताया कि रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कोई भी पीजी महाविद्यालय नहीं है. जिसके चलते छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए कोटा, झालावाड़ जैसे दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय करीब 25 वर्ष पूर्व स्थापित हुआ था, लेकिन आज तक इसे स्नातकोत्तर स्तर तक नहीं बढ़ाया गया है. यह क्षेत्र के लिए एक शैक्षणिक विडंबना है, खासकर तब जब वर्तमान शिक्षा मंत्री स्वयं इसी क्षेत्र से हैं.
कई बार की जा चुकी है मांग
ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन और प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पीजी की मांग लंबे समय से की जा रही है और अब यह धैर्य की सीमा पार कर चुका है. छात्रों ने मांग करते हुए कहा कि महाविद्यालय को पीजी कॉलेज का दर्जा दिया जाए. कला संकाय में हिन्दी और भूगोल विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जाएं.
उपेक्षा का शिकार
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि भवानीमंडी, सांगोद, रावतभाटा और झालावाड़ जैसे कस्बों के महाविद्यालयों को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत कर दिया गया है, लेकिन रामगंजमंडी को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है. यह उद्योग नगरी राज्य को हर साल राजस्व देती है, फिर भी शैक्षणिक सुविधाओं में उपेक्षा का शिकार है. छात्रों ने रामगंजमंडी के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अपील की है कि वे इस मांग के समर्थन में आगे आएं और क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!