Rajasthan Crime: दहेज की लालच में दानव बना पति! तड़पती रही पत्नी, फिर दे दी जान

Kota Crime News: राजस्थान के कोटा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली.

Rajasthan Crime: दहेज की लालच में दानव बना पति! तड़पती रही पत्नी, फिर दे दी जान

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले के महावीर नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते विवाहित महिला मनीषा लोढ़ा ने आत्महत्या कर ली. मृतका के परिजनों ने पति नरेश लोढ़ा पर दहेज के लिए प्रताड़ना, मारपीट और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं.

परिजनों के अनुसार, नरेश लोढ़ा अक्सर मनीषा के साथ मारपीट करता था और दहेज के लिए लगातार दबाव बनाता था. घटना वाले दिन आरोपी ने मनीषा के जीजा को फोन कर कहा, "जा तेरी बहन मर रही है, बचा ले" इसके अलावा मनीषा के मामा को भी धमकी दी गई कि जो करना है कर लो. पीहर पक्ष के मुताबिक, नरेश पूर्व में भी मनीषा को छबड़ा भुलोन स्टेशन पर पटरी पर धक्का देने का प्रयास कर चुका था.

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके मनीषा के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. महावीर नगर थानाधिकारी रमेश कविया के निर्देशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़ें कोटा जिले की एक और अहम खबर

Kota News: बिजली कटौती परेशान लोगों ने अधिकारियों का घेराव कर चेताया
राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव राखी गौतम ने आज कोटा आज गुमानपुरा कोटा स्थित KEDL बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंच कर लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से आमजन को आ रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों का घेराव कर चेताया कि कोटा में बिजली विभाग से आम जनता को आ रही परेशानी से अगर आगामी 7 दिन के अंदर राहत नहीं मिली तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी.

गौतम ने अधिकारिओ को चेतावनी देते हुए कहा कि कोटा शहर मे kEDL कंपनी द्वारा अघौशीत बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त हो गई है और साथ ही सबसे बड़ी समस्या की हर क्षेत्र के बिजली दफ्तरों मे बैठे अधिकारिओ द्वारा लेंडलाइन फोन पर या रहा आजनता के समस्या का काल न उठाना.

गौतम ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को घेरते हुए कहा कि अगर आम जनता अपनी समस्या को लेकर निजी क्षेत्र के बिजली दफ्तर पर संपर्क न करेगी तो कहा करे, वहां बैठे अधिकारियों को एसी, कूलर में बैठ कर आराम करने से फुरसत नहीं. ना ही लेंड लाइन दूरभाष नंबर पर फोन उठते है और अगर कॉल उठ भी गए तो आमजन द्वारा बताई गई समस्या टाल डी जाते है. साथ ही केईडीएल कंपनी द्वारा जो कंप्लेंट दूरभाष नंबर दिया गया है उस पर भी कंप्लेंट देने के बाद भी समस्या का हल नहीं. आखिर आमजन की समस्याओं का समाधान की भीषण गर्मी के मौसम के जाने के बाद होगा ?

गौतम ने सरकार और ऊर्जा मंत्री को घेरते हुए कहा की शर्मसार बात है कि राज्य के ऊर्जा मंत्री से खुद का गृह क्षेत्र ही नहीं संभाला जा रहा राज्य तो क्या की संभल रहा होगा. केवल भ्रमण पर ही ध्यान आकर्षित है. आमजन होती रहे परेशान कोई फर्क नहीं, चुनावों के समय वोटों से मतलब था. कर लिए झूठे वादे, मिल गए वोट, बन गई सरकार, अब आराम. जब कोटा शहर के हालात ही गांव से बदतर हैं तो सोचने वाली बात है गांव के हालात कैसे होंगे और यह समस्या पूरे राजस्थान में कैसी होगी, जहां हीट वेव के चलते और भीषण गर्मी से लोगों की जान पर बन आई है.

गौतम ने पिछले साल कि समस्याओ को दोहराते हुए कहा कि हमे आजमान के हित के लिए पिछले साल भी अवगत करवाने आना पडा था और इस वर्ष भी आना पड़ा और सरकार कि इस दुर्दशा को देखते हुए लगता है कि सरकार मे आने वाले तीन साल के गर्मी के मौसम मे भी आना पड़ेगा क्युकी सरकार और सरकार मे बैठे मंत्रियों एवं अधिकारिओ की आखे खुलने से रही.

गौतम ने केडीएल के अधिकारी से आज स्पष्ट रूप से मीडिया के सामने वार्ता करते हुए बात की कि आम जनता को बिजली विभाग की समस्याओं से आगामी 7 दिन में राहत न मिली तो हमे आम जनता के हित मे सड़कों पर उतरेंगे और साथ ही आप और आपके अधिकारियों को अपने कक्षों में कूलर एसी की हवा में नहीं बैठने देंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news