Kota News: बारिश के बाद आई आफत! कोटा में सड़क के गड्ढे में धंस गया ट्रैक्टर

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले से बारिश के बाद होने वाली दिक्कतों की ताजा तस्वीरें सामने आ रही हैं. जहां एक सड़क पर गड्ढे में ट्रैक्टर धंस गया. जिसके बाद कॉलोनी की सड़क दुर्दशा को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा.

Kota News: बारिश के बाद आई आफत! कोटा में सड़क के गड्ढे में धंस गया ट्रैक्टर
Image Credit: Kota Accident

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले से बारिश के बाद होने वाली दिक्कतों की ताजा तस्वीरें सामने आ रही हैं. जहां एक सड़क पर गड्ढे में ट्रैक्टर धंस गया. जिसके बाद कॉलोनी की सड़क दुर्दशा को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा. गुस्साएं लोगों ने शहर के रायपुरा इलाके में सड़क सुधारने के लिए धरना भी दिया.

जेसीबी लगाकर सड़क की जाम
लोगों ने सड़क पर जेसीबी लगाकर जाम लगा दिया. केडीए के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग अड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लोगों से संदेश की इसके बाद लोगों ने जाम हटाया. लोगों का कहना है कि मानसरोवर स्पेशल कॉलोनी में सीवरेज के काम के बाद गड्ढे नहीं भरे गए. जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. आज भी एक ट्रैक्टर व कार सड़क में धंस गई. स्थानीय निवासी जयप्रकाश मीणा ने शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बताया वह कॉलोनी में 2014 से रह रहे हैं. इस इलाके में करीब एक हजार मकान है. यहां पहले डामर की सड़क थी.

Add Zee News as a Preferred Source

साल भर पहले गैस पाइप लाइन के लिए खोदी
जिसे साल भर पहले गैस पाइप लाइन के कारण खोदा गया था. अभी एक महीने पहले ही यहां सीवरेज का काम हुआ है. जिम्मेदारों ने सड़क के गड्ढों को नहीं भरा है. इसकी शिकायत केडीए अधिकारियों सहित ठेकेदार से भी की. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. कोटा में पिछले चार दिनों से रिमझिम बारिश हो रही है. इसके चलते कॉलोनी में आने-जाने में दिक्कतों का सामना हो रहा है.

हादसे का शिकार होते-होते बचे
आज भी एक ट्रैक्टर चालक व कार सवार हादसे का शिकार होते-होते बच गया. गड्ढों के कारण ट्रैक्टर व कार सड़क में धंस गए. गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने सुबह 11 बजे रायपुरा ओपेरा हॉस्पिटल के सामने जाम लगा दिया. करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने जल्द ही समस्या समाधान का आश्वसन दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - भूपेंद्र सिंह सोलंकी

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author