&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Trending Quiz: किसी भी परीक्षा को पास करने या कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए आपको जनरल नॉलेज होनी चाहिए. आज के समय में हर इंसान को जनरल नॉलेज होनी बहुत जरूरी है.
जनरल नॉलेज हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है किसी से बात करने के लिए किसी मुद्दे पर डिबेट करने के लिए हमें जनरल नॉलेज होनी चाहिए. ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा सवाल लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा.
क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में दशहरा मेले पर कहां सबसे बड़ा रावण का पुतला बन रहा है. अगर आप नहीं जानते हैं, तो आज ये जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं. दशहरा 2 अक्टूबर को बनाया जाएगा. इस दिन लोग रावण के पुतले का दहन करके भगवान श्री राम के जीत का जश्न मनाते हैं.
ऐसे में इस बार राजस्थान के कोटा जिले में भव्य और विकराल रावण का पुतला बनाया जा रहा है. कोटा राष्ट्रीय दशहरा मेले में इस बार 215 फीट के रावण का पुतला तैयार हो रहा है. दावा यह भी किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला होगा.
दशहरा मेला कमेटी इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज करवाएगी. रावण के पुतले का निर्माण कार्य लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKota Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!