Kota News: जगन्नाथ पूरा में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप, भारी भरकम ट्रोले ने ले ली दो जान, दर्दनाक मौत

Kota News:  जगन्नाथपुरा में NH-27 पर भीषण हादसा! ट्रोला पलटने से सोयाबीन चुरी के कट्टे फ्लाईओवर से गिरे, 2 लोगों की दबकर मौत. कैथून पुलिस मौके पर, जांच शुरू.

Kota News: जगन्नाथ पूरा में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप, भारी भरकम ट्रोले ने ले ली दो जान, दर्दनाक मौत
Image Credit: Kota News

Kota News: ग्राम जगन्नाथ पूरा में नेशनल हाईवे 27 पर एक ट्रोला अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया है ट्रोले के पलटने से उसमे रखे हुए सोयाबीन के चुरी के कट्टे फ्लाईओवर से नीचे गिर गए, जिसमें दबने से दो लोगों की मौत हो गई.

कैथून थानाधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि शाम 8 बजे नेशनल हाईवे 27 जगन्नाथपुरा में हाईवे के फ्लाईओवर पर एक ट्रोला कोटा से बारां की तरफ जा रहा था. इस ट्रोले में सोयाबीन की चुरी से भरे हुए कट्टे रखे हुए थे, जो अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रोले में रखे कट्टे फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे गिर गए, जिनके नीचे से गुजर रहे दो व्यक्ति उन कट्टो ने नीचे दब गए एवम उनकी मोके पर ही मृत्यु हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

सड़क हादसे में रवि पुत्र वालाबकस जाती बेरवा उम्र 22 साल निवासी देवकाधार थाना घाटोली झालावाड़ हाल जगन्नाथपुरा व नरेंद्र पुत्र मांगीलाल जाति बेरवा उम्र 30 साल निवासी देव काधार थाना घाटोली झालावाड़ हाल जगन्नाथपुर के रहने वाले थे.दोनों मृतक वर्तमान में जगन्नाथपुरा में ही रह रहे थे.


सीआई संदीप शर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को एमबीएस अस्पताल भेज दिया गया है. उनके परिजनों के आने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इस दुर्घटना के बाद मौके से ट्रोला चालक व अन्य सवार फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है. ग्रामीण सतीश भारद्वाज ने बताया कि ट्रोले से करीब 150 से 200 कट्टे ऊपर से नीचे गिर गए थे जिससे वहाँ से गुजर रहे दो व्यक्ति उन कट्टो ने नीचे गिर गए जिन्हें ग्रामीणों के मदद से निकाला गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Kota News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More