Rajasthan Crime News: कोटा ग्रामीण के दीगोद थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. झगड़े में गंभीर घायल एक व्यक्ति को कोटा के नीचे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Kota Crime News: कोटा ग्रामीण के दीगोद थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. झगड़े में गंभीर घायल एक व्यक्ति को कोटा के नीचे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है. मामले में दीगोद SI पुरुषोत्तम मेहता का कहना है कि देवपुरा गांव में दो पक्षों की जमीन की पैमाईश चल रही थी. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. थाने में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है. घायलों का उपचार कोटा अस्पताल में चल रहा है.
दोनों पक्षों ने की शिकायत
दोनों पक्षों की ओर से शिकायत के आधार पर घायलों का मेडिकल करवाया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच ग्रामीण डिप्टी राजेश ढाका कर रहे हैं. एक पक्ष से पीड़ित गोविंद लाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि देवपुरा गांव में उसके पिता की परिसीमन की जमीन है. लेकिन पड़ोसी उन पर कब्जा करना चाहते हैं और बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. गंभीर चोट के कारण गोविंदलाल का फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं इस मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के भी चार जने घायल हैं. जिसमें कमल प्रकाश मनीष लक्ष्य गौरव धाकड़ के भी झगड़े के दौरान चोट आई हैं. फिलहाल दीगोद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पुलिस को देखकर भागा वॉरंटी
कोटा जिले के सिमलिया कस्बे में पुलिस एक वॉरंटी को पकड़ने पहुंची तो पुलिस को देखकर वह दीवार से कूदा तो वह गम्भीर घायल हो गया. युवक मोनू कंडारा ने बताया कि वह सिमलिया के एक होटल पर कार्य करता है. उसका मारपीट के एक मामले में न्यायालय से वॉरंट निकला हुआ है. जैसे ही पुलिस कर्मी उसे पकड़ने होटल पर आए, तो वह होटल के पिछवाड़े में दीवार से कूदकर भगने लगा. इस दौरान वह घायल हो गया. उसको एमबीएस अस्पताल लाया गया. जहां इमरजेंसी वॉर्ड में उसका उपचार चल रहा है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - भूपेंद्र सिंह सोलंकी