Rajasthan Crime News: हाड़ौती क्षेत्र में पुजारी पर लगातार भूमाफिया द्वारा हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. पुजारियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर प्रशासन की चुप्पी भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Kota Crime News: हाड़ौती क्षेत्र में पुजारी पर लगातार भूमाफिया द्वारा हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे. पुजारियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर प्रशासन की चुप्पी भी चर्चा का विषय बना हुआ है. राजनीति संरक्षण के चलते भूमाफियाओं के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं. जोकि न्याय संगत जमीनों पर भी पुजारियों को फसल करने व मन्दिर पूजा करने को लेकर झगड़े देखने को मिल रहे हैं.
कोटा जिले के देंगनिया गांव का मामला
मामला कोटा जिले के देंगनिया गांव का है. जहां पर मन्दिर पर पूजा को लेकर प्रभावशाली लोगों द्वारा पुजारी परिवार पर अत्याचार किए गये. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद पीड़ित परिवार पर क्षेत्रीय वासियों द्वारा बर्बरता जारी रही. बालिका शालू वैष्णव के साथ मारपीट होने के बाद भी प्रशासन बीच-बचाव करता नहीं दिखा. इतना सब कुछ होने के बाद पीड़ित परिवार को कमरे में बंद कर दिया गया.
पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप
बालिका शालू वैष्णव ने पुलिस प्रशासन पर आरोप में बताया कि गांव की महिलाओं ने कहा कि पुलिस को पैसे दिए हैं, हमारा कार्य कैसे नहीं होगा. बालिका की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसको कोटा के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया. फिलहाल पीड़ित परिवार सम्भगीय आयुक्त कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाकर धरने पर बैठे हैं.
पहले भी की गई थी भूख हड़ताल
पूर्व में भी पुजारियों द्वारा न्यायिक मांग को लेकर 7 दिन तक भूख हड़ताल सम्भगीय आयुक्त कार्यालय के बाहर की गई थी. जिसमें पुजारियों ने दण्डवत परिक्रमा सहित तीन पुजारियों ने आमरण अनशन को लेकर धरना दिया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के OSD राजीव दत्ता के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था. फिलहाल उसको लेकर भी कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है.
प्रशासन कब तक आखें मूंद कर रहेगा
बड़ा सवाल यह है कि पुजारियों पर होते हत्याचार को प्रशासन कब तक आंख मूंद कर देखता रहेगा. क्या राजनेताओं का प्रशासन पर इतना दबाव है कि निष्पक्ष कार्यवाही करने में भी संकोच करना पड़ रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - राजेंद्र शर्मा