Baran News: ढिकवानी में शोपीस बनी पानी की टंकी, ग्रामीण को नहीं मिल रहा हर घर नल योजना का लाभ, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

Baran News: बारां जिले के ढिकवानी गाँव में हर घर नल योजना पर करोड़ों खर्च के बावजूद पेयजल संकट! जलदाय विभाग की पानी टंकी की मोटर खराब, सप्लाई ठप। ग्रामीणों की जनसंपर्क पोर्टल पर शिकायत बेकार। कब सुधरेगी व्यवस्था?

Baran News: ढिकवानी में शोपीस बनी पानी की टंकी, ग्रामीण को नहीं मिल रहा हर घर नल योजना का लाभ, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
Image Credit: Baran News

Baran News: बारां जिलें करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी केंद्र सरकार की हर घर नल योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है. क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढिकवानी मुख्यालय पर करोड़ों की लागत से बनी जलदाय विभाग की पानी टंकी की मोटर खराब पड़ी है. जिससे ग्राम पंचायत में पेयजल सप्लाई ठप है. ग्रामीणों ने राजस्थान जन संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन वहां से भी उचित समाधान नहीं मिला.

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से भी पेजयल सप्लाई बहाल करने की मांग की, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है. पेयजल सप्लाई को लेकर अब तक पंप संचालक नियुक्ति नहीं की गई है. टंकी के चारों और बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं किया गया है. इस कारण उपकरण खुले में रखे हुए हैं. देखरेख के अभाव में मोटर एवं अन्य उपकरण जल्द खराब हो जाते हैं. इनको समय पर सही नहीं किया जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले कई वर्षों से संचालित इस योजना में करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण किया गया. ग्रामीणों के अनुसार कुछ ही दिन नलों से पानी आया. वह भी ग्रामीणों ने अपने स्तर से पंप संचालन कर पानी सप्लाई की व्यवस्था की. ग्रामीणों का आरोप है कि मोटर का संचालन सही तरीके से नहीं किया गया. इस कारण पंप हाउस का स्टार्ट और मोटर दोनों जल गए. दूसरी ओर ठेकेदार ने गांव में इधर-उधर पाइप लाइन बिछाकर इतिश्री कर दी.

ग्रामीण आशीष मेहता ने बताया कि जब टंकी का निर्माण शुरू हुआ तो ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी कि अब हर घर नलों से पानी की सप्लाई होगी और पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. लेकिन ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी. टंकी से पानी की सप्लाई कुछ ही दिनों तक हुई. इसके बाद से बंद है. कमलेश बाई ने बताया कि कुछ दिन तो पानी आया, लेकिन अब सालों से यह टंकी सूखी पड़ी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More