कोटा में लेटा दुनिया का सबसे बड़ा रावण, बोल रहा- उठा कर दिखाओ

Kota News : कोटा में देश का सबसे बड़ा रावण इस बार तैयार हुआ है लेकिन उसको खड़ा करने की जमीन कच्ची है. ऐसे में मानों रावण बोल रहा हो- बना तो लिया अब उठा कर दिखाओ…

कोटा में लेटा दुनिया का सबसे बड़ा  रावण, बोल रहा- उठा कर दिखाओ
Image Credit: Kota News

Kota News : कोटा में देश का सबसे बड़ा रावण इस बार तैयार हुआ है. इसके लिए नगर निगम से लेकर राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की मदद ली जा रही है, बाकायदा इसे खड़ा रखने वाला स्थान वहां की जमीन हवा के रुख से लेकर मौसम के आंकलन के साथ फाउंडेशन का डिजाइन तैयार किया जा रहा है.

दुनिया का सबसे बड़ा रावण बनाने में नहीं अब खड़ा करने में लगेगी इंजीनियरिंग
12 टन वजन का 215 फीट ऊंचाई का रावण, 624 वर्गफीट के फाउंडेशन पर लगे वाहनों के जैक जैसे चार स्क्रूओं पर कस करके खड़ा होगा रावण और सिर्फ रावण को खड़ा करने में और स्ट्रक्चर को तैयार करने भर में चार लाख रुपए. बाकायदा नगर निगम से लेकर राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर इसके लिए मशक्कत कर रहे हैं, तय किया गया है स्थान बहुत सोच समझकर हवा के रुख से लेकर मौसम का आकलन और उसे हिसाब से फाउंडेशन का डिजाइन इस डिजाइन पर नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने काम किया है. विजय श्री रंगमंच के सामने कच्ची जमीन पर रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले खड़े करने और सपोर्टर के लिए करीब 20 दिन में फाउंडेशन तैयार हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

अब रावण को खड़ा करने के लिए लगी तकनीक को भी समझ लीजिए कच्ची जमीन पर 24 गुणा 26 वर्ग फिट आकार का गड्ढा खोदा गया. इसमें सीमेंट कंक्रीट से सॉलिड बेस बनाया गया. इसमें 16 एमएम के लोहे की सीटे बिछाई गई. साथ ही 32 एम एम के 8 ट्रायबर लगाए गए. जिन पर चार स्कू की मदद से पुतला कसा जाएगा. यह स्क्रू वाहनों के भारी भरकम जैक, जैसे ही है. दो तरफ से बढ़ने के लिए हुक लगाए गए हैं और हुक के लिए भी 8 गुण 8 वर्गफीट का गड्ढा खोदकर RCC का फाउंडेशन बनाया गया है.

जब रावण को खड़ा करने के लिए इतनी बड़ी तकनीक लगी है तो रावण भी बहुत खास है. रावण के पुतले में 20 अलग अलग जगहों पर रिमोट सेंसर लगाए जा रहे है. रिमोट कंट्रोल का बटन दबाते ही पुतले में लगे पटाखे-आतिशबाजी फूटेंगे..रावण का पुतला बनाने वाले तेजेंद्र चौहान पिछले 39 साल में 7 रिकॉर्ड बना चुके. जिनमें 5 लिम्का बुक और 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में दर्ज है. अब तेजेंद्र दुनिया का सबसे बड़ा रावण बना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे.

रिपोर्टर- राजेंद्र शर्मा

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kota News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More