Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर से सूदखोरों से परेशान होने के बाद युवक ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. जिसके बाद युवक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kota News: कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देवासी सिटी निवासी युवक दुष्यंत पांडे ने सूदखोर की धमकियों से तंग आकर 20 जून 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में परिजनों ने पहले बोरखेड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से नाराज़ परिजनों ने मंगलवार को कोटा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप न्याय की मांग की.
लगातार दे रहा था धमकी
परिजनों के साथ पहुंचे देवाषिष सिटी के अध्यक्ष सूरज यादव ने मंगलवार को सुबह 10:00 बजे बताया कि दुष्यंत शांत और सरल स्वभाव का युवक था. उसने घरेलू कार्यों के लिए आरोपी रवि प्रकाश शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा से 5 लाख 25 हजार रुपये 2.5% मासिक ब्याज पर उधार लिए थे. बदले में दुष्यंत ने रवि को खाली चेक और दुकान की फाइल भी सिक्योरिटी में दे रखी थी. हर महीने 12,600 रुपये ब्याज देने के बावजूद रवि लगातार दुष्यंत को धमकियां दे रहा था.
क्या बोले युवक के परिजन
परिजनों के अनुसार, दुष्यंत ने 2021 में आरोपी से अलग-अलग किश्तों में उधार लिए और चुकता भी किया. यहां तक कि 25 हजार रुपये की एक राशि पूरी तरह लौटाने के बावजूद रवि ने उससे संबंधित स्टांप और चेक वापस नहीं किए. बाद में जब दुष्यंत ने 50 हजार रुपये और दिए, तो रवि ने मूल राशि में से कटौती का वादा किया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद धमकियां देने लगा कि अगर पूरा 4.75 लाख नहीं दिए तो 10% ब्याज लगाकर चेक जमा कर देगा और कानूनी कार्रवाई करेगा. इस मानसिक तनाव और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर दुष्यंत ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!