Kota: वोट चोरी के आरोप पर बवाल! तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस

Kota News: सांगोद (कोटा) में यूथ कांग्रेस ने स्टेडियम में तोड़फोड़ और वोट चोरी के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. दोपहर 3 बजे आजादपुरा से तिरंगा रैली शुरू हुई, जिसमें कई दुपहिया व चौपहिया वाहन शामिल रहे.

Kota: वोट चोरी के आरोप पर बवाल! तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरी यूथ कांग्रेस
Image Credit: Kota News

Rajasthan News: स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पूर्व बुधवार को यूथ कांग्रेस कोटा देहात की और से सांगोद में तिरंगा रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. दोपहर बाद 3 बजे करीब आजादपुरा चौराहे से यूथ कांग्रेस कोटा देहात जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा के नेतृत्व में तिरंगा रैली शुरू हुई. सेकड़ो दुपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ रैली का काफिला सांगोद पहुंचा. यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया सहित कई अन्य नेता भी रैली में शामिल हुए.

सांगोद-सोरसन मार्ग पर स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय से कुछ दूरी पर बनाए गए पंडाल में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि झालावाड़ के पीपलोदी में हुए स्कूल हादसे के दौरान 7 बच्चों की मौत हो गई. इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर पीड़ितों का हाल-चाल तक नहीं पहुंचा. प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि वोट अगर चोरी होने लग जाए तो फिर लोकतंत्र में बचा ही क्या है. प्रदेश की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनके खिलाफ जबरदस्ती मुकदमे दर्ज कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

इस मौके पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी ने कहा कि सरकार के नुमाइंदों का सारा ध्यान अपने निजी स्वार्थ के काम सिद्धि में लगा है. किसान की दुर्दशा को कोई पूछने वाला नहीं है. अंत में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवाले की मांग की गई.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Kota News: CBN की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई
कोटा में CBN ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. उदयपुर जिले के राजपुरा गांव में आरोपी के घर पर छापा मारकर 4.950 किलोग्राम अवैध अफीम और 72.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया. आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के नेतृत्व में की गई, जिसमें टीम ने सटीक जानकारी के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More