&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan By Election 2025 Live Updates: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. अंता उपचुनाव के लिए मतदान आज होा रहा है. बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने तिसाया में मतदान किया.मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे. 43 मोबाइल पार्टियां और 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं. 12- पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी और 12 एरिया मजिस्ट्रेट के साथ ही 04 पुलिस पर्यवेक्षक ओर 04 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात हैं. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
झालावाड़ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बैठक के दौरान अहम जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते हैं, जिससे एसआईआर को गति मिल सके.
यहां पढ़ें पूरी खबर- झालावाड़ में मतदाताओं के लिए नई सुविधा, अब ऑनलाइन भर सकेंगे गणना प्रपत्र
प्रतापगढ़ शहर में धमोतर दरवाजा वाल्मीकि बस्ती का वाल्मीकि समाज अब नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज है. देवगढ़ दरवाजा से गलजी के कुएं तक नाला ढकने का काम शुरू हुआ था, लेकिन गब्बाजी के बाड़े तक पहुंचने के बाद अचानक निर्माण रोक दिया गया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- वाल्मीकि समाज नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज, नाला निर्माण रुकने पर जताया विरोध
राजस्थान सरकार ने जयपुर में “एक शहर-एक निगम” का बड़ा ऐलान तो कर दिया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. कागजों में अब जयपुर एकीकृत नगर निगम बन चुका है. मगर हकीकत में यह एक निगम, दो सिस्टम की तरह चलने वाला है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- जयपुर एक शहर-एक निगम का मॉडल, मगर कामकाज में दो सिस्टम बरकरार
जोधपुर शहर में मंडोर सहित आसपास के इलाके में धमाके की गूंज सुनाई दी, जिसके चलते एक बारगी तो क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई. यह आवाज फाइटर जेट हवा में ध्वनि की गति यानी लगभग 1225 किमी/घंटा (Mach 1) से तेज चलने लगती है, तो वह सोनिक बूम उत्पन्न करती है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- तेज धमाके की आवाज से सहमा जोधपुर का मंडोर! वायुसेना ने बताया कारण
अलवर जिले में खेरली थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक शिक्षक पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
यहां पढ़ें पूरी खबर-अलवर में शिक्षक पर दिनदहाड़े फायरिंग, आरोपी फरार
राजस्थान के बारां जिले में अंता विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए आज मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, अंता उपचुनाव में 80.21 प्रतिशत मतदान हुआ. हालांकि इस आंकड़े में बदलाव होने की संभावना है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- अंता उपचुनाव में 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान! 14 नवंबर को आएगा नतीजा
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव में लोगों ने भारी संख्या में मतदान किया है. चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार मतदान समाप्त होने तक 80.10 फीसदी लोगों ने मतदान किया.
अंता विधानसभा उपचुनाव में 5.00 बजे तक 77.17 फीसदी मतदान.
अंता विधानसभा उपचुनाव में 3.00 बजे तक 64.68 फीसदी मतदान.
अंता विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग पर बीजेपी-कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दल पूरी नजर बनाए हुए हैं. मतदान के दौरान पल पल की अपडेट ली जा रही है.
#Baran अंता उपचुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग@BabulalDhayal18 @mehta5_ram @ECISVEEP @SpokespersonECI #antabyelection2025 #baran #zeerajasthannews pic.twitter.com/BWhfnQjrn9
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) November 11, 2025
अंता विधानसभा उपचुनाव में 1.00 बजे तक मतदान प्रतिशत 47.77%.
वृद्धजनों में भी मतदान को लेकर उत्साह. कहीं व्हील चेयर तो कहीं अपने परिजनों के कंधे पर आते वोट देने आते दिखे बुजु्र्ग.
अंता विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है संवेदनशील मतदान केंद्रों पर BSF के जवानों को तैनात किया गया है. BSF और राजस्थान पुलिस के जवान शांतिपूर्ण तरीके मतदान करा रहे हैं. कुछ स्थानों पर प्रशासन की ओर से सावधानी बरते हुए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अंता विधानसभा सीट पर फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है.
216 मतदान के बाद 209 भाग संख्या में वीवीपैट में तकनीकी खामी आने के कारण लगभग 30 मिनट मतदान रुका रहा. तकनीकी खामी निकालने के बाद फिर से शुरू हुआ मतदान.
अंता विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है. कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता मुझे आशीर्वाद देगी. बाहरी होने के सवाल पर भाया ने कहा में यही का हूं. बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोप पर भाया ने कहा- राजनीति में आरोप लगाते रहते है लेकिन जीत हमारी होगी जनता आशीर्वाद देगी मने जनता की सेवा की है.
जयपुर: अंता उपचुनाव मतदान आज सीएम भजनलाल शर्मा ने की अपील कहा - अंता के प्रिय भाइयो एवं बहनों, आज अंता के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक दिन है आपका एक-एक मत अंता के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने एवं स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मेरा आप सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि अंता में सुशासन एवं समग्र विकास के लिए मतदान अवश्य करें आपका प्रत्येक वोट अंता के उज्ज्वल भविष्य की नींव है. याद रखें - पहले मतदान, फिर जलपान!
अंताग्राम साकली के मतदान केंद्र 219 पर अंता विधानसभा उप‑चुनाव 2025 के दौरान, ग्रामीणों ने श्मशान तक सड़क, खेत‑खरंजा के रास्ते, तालाब का सौंदर्यकरण और खेल‑मैदान जैसी कई बुनियादी समस्याओं को लेकर मतदान का बहिष्कार करने का आह्वान किया है. इस बहिष्कार के पीछे उनकी मांगें हैं कि इन सुविधाओं को तुरंत सुधार‑या‑निर्माण किया जाए. अभी आदर्श आचार संहिता के तहत इन मांगों पर कार्रवाई की जा रही है और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर रहे हैं, ताकि समाधान निकाल कर मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके.
अन्ता उपचुनाव सांकली गांव में मतदान का बहिष्कार. रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार. अभी तक एक भी मतदाता ने नहीं डाला वोट.
अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का आना हुआ शुरू. मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता. 7 बजे शुरू हुई मतदान की प्रकिया. सब से पहले वोट डालने के लिए पहुंचे मतदाता.
अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने किया तिसाया बूथ पर मतदान.
अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 आज. सुबह 07 बजे से होगा मतदान शुरू और शाम 06 बजे होगा मतदान समाप्त. 268 मतदान केंद्रो पर होगा मतदान, 228264 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय. मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे सुरक्षा बल के जवान.
जयपुर: राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी से बड़ी खबर: चीफ सेकेट्री सुधांश पंन्त जा रहे फिर से सेंट्रल डेपुटेशन पर: पंत के केंद्र में जाने के बाद कौन होगा चीफ सेकेट्री? अचानक सुधांश पंन्त के केंद्र में जाने से ब्यूरोक्रेसी में चर्चा: सुधांश पंत को केंद्र में मिली है नई जिम्मेदारी: सुधांश पंत होंगे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नए सचिव: 1 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव की मिली थी जिम्मेदारी: अब चर्चा ये की कौन होगा ब्यूरोक्रेसी का मुखिया: अब नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चा हुई तेज:
अंता विधानसभा उपचुनाव 2025: 7 बजे शुरू होगी मतदान प्रकिया मतदान केंद्रों पर शुरू हुई तैयारी. 228264 मतदान करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला.