Live Now

Rajasthan News Live: छुट्टी में घूमना पड़ा भारी, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ से हुआ ट्रैफिक जाम

Swatantrata Diwas 2025 Live Update: राजसमंद में 'ड्राई डे' के दिन जिला आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में आमेट क्षेत्र के खेतों से करीब 112 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई. 

Rajasthan News Live: छुट्टी में घूमना पड़ा भारी, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ से हुआ ट्रैफिक जाम
Image Credit: Independence day 2025

Swatantrata Diwas 2025 Live Update: राजसमंद में 'ड्राई डे' के दिन जिला आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में आमेट क्षेत्र के खेतों से करीब 112 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई. जब्त की गई 1290 बोतलों की अनुमानित कीमत 10 से 15 लाख रुपए बताई जा रही है. मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य फरार हो गया. यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी और विकास चंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई. पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

15:41:35 Aug 15, 2025, 03:41 PM (IST)

Rajasthan News Live: छुट्टी में घूमना पड़ा भारी

15:33:07 Aug 15, 2025, 03:33 PM (IST)

Rajasthan News Live: जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी मौके पर पहुंचे

निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, एक बालिका की मौत का मामला जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी मौके पर पहुंचे शव को मोर्चरी में रखवा ने की समझाइश पर माने परिजन शव को रखवाया. मोर्चरी में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व प्रधान मुरारी लाल बूम्बरिया,.प्रधान सुगना देवी मौजूद.    

15:12:17 Aug 15, 2025, 03:12 PM (IST)

Rajasthan News Live: सादुलशहर नगरपालिका परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित

नगरपालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप खीचड़ और उपाध्यक्ष अमरनाथ ने किया ध्वजारोहण, तिरंगा फहराते ही नगरपालिका स्टाफ और पार्षदों ने राष्ट्रगान किया, उपस्थित जनसमूह ने देशभक्ति का संदेश साझा किया, पुर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए संदेश दिया, शहर विकास, स्वच्छता और एकता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया.

15:11:51 Aug 15, 2025, 03:11 PM (IST)

Rajasthan News Live: निम्बाहेड़ा के अक्षत जैन को स्वतंत्रता दिवस पर मिला दोहरी सम्मान की उपलब्धि

उपखंड और जिला दोनों स्तरों पर हुआ सम्मानित, सीबीएसई 12वीं वाणिज्य में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए, अक्षत जैन बना चित्तौड़गढ़ जिला टॉपर, जिला स्तरीय समारोह में मंत्री गौतम दक ने किया सम्मान, सांसद सीपी जोशी और कलेक्टर आलोक रंजन भी रहे मौजूद, उपखंड स्तरीय समारोह में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया सम्मान, अक्षत ने बढ़ाई निंबाहेड़ा की शान और प्रतिष्ठा.

14:40:29 Aug 15, 2025, 02:40 PM (IST)

Rajasthan News Live: श्रीमाधोपुर कोर्ट परिसर में बालाजी के मंदिर को तोड़कर ध्वस्त करने का मामला

मामले ने पकड़ा तूल, अधिवक्ताओं के साथ सामाजिक संगठनों सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी भी पहुंचे न्यायालय परिसर, जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रोली लगाकर मंदिर तोड़ने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा, न्यायालय परिसर में देर रात्रि से चल रहा धरना प्रदर्शन, पुनः मंदिर निर्माण करवाने को लेकर मौकै पर मंगवाई गई ईंट बजरी, सभी लोगों में आक्रोश व्याप्त.

14:40:22 Aug 15, 2025, 02:40 PM (IST)

Rajasthan News Live: नाचना कस्बे में दिनदहाड़े एक दुकानदार पर पड़ोसी दुकानदार ने किया चाकू से हमला

चाकू के हमले से युवक को लगी चोट, दुकानदार स्वरूप सिंह को लाया गया अस्पताल, अस्पताल में चल रहा है उपचार, सरूप सिंह की बाजार में है किराने की दुकान, वहीं पडोसी दुकानदार दौलत राम ने किया चाकू से हमला, नाचना थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घटना की कर रही है जांच.

14:30:48 Aug 15, 2025, 02:30 PM (IST)

Rajasthan News Live: सड़क हादसे में मासूमों की मौत पर बवाल का मामला

14:30:40 Aug 15, 2025, 02:30 PM (IST)

Rajasthan News Live: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का आधी रात को धरना हुआ समाप्त

14:06:03 Aug 15, 2025, 02:06 PM (IST)

Rajasthan News Live: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का स्वतंत्रता दिवस पर बयान

13:19:33 Aug 15, 2025, 01:19 PM (IST)

CM Bhajan Lal Sharma: 10 लाख नौकरियां! सीएम भजनलाल का जोधपुर से धमाकेदार ऐलान

Independence Day: जोधपुर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने 10 लाख नौकरियों का संकल्प दोहराया और देश की सैन्य-आर्थिक ताकत पर जोर दिया. कार्यक्रम में अधिकारियों का सम्मान हुआ, साथ ही कई जिलों में भव्य समारोह आयोजित हुए.

पढ़ें पूरी खबर…

12:28:18 Aug 15, 2025, 12:28 PM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

धौलपुर- अवैध हथियार के खिलाफ निहालगंज थाना पुलिस की कार्रवाई, डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह चौधरी की सूचना पर पकड़ा अवैध हथियार के साथ युवक, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा किया बरामद, आरोपी सुनील निवासी नीमखेड़ा को किया गिरफ्तार, पुलिस हथियार खरीदने बेचने को लेकर आरोपी से कर रही पूछताछ पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में हुई कार्रवाई.

12:27:01 Aug 15, 2025, 12:27 PM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जोधपुर स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी को डंपर ने मारी टक्कर, चोखा बाईपास की बताई जा रही है घटना, कई बच्चे घायल होने की आ रही है सूचना विवेकानंद मॉडल राजकीय स्कूल के बताए जा रहे हैं विद्यार्थी.

11:35:57 Aug 15, 2025, 11:35 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

राजधानी में आज़ादी का जश्न सचिवालय में फहराया जाएगा तिरंगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा करेंगे ध्वजारोहण, देशभक्ति के गीतों और सलामी गार्ड के साथ होगा आयोजन, राजस्थान सरकार के आला अधिकारी रहेंगे मौजूद ,सचिवालय परिसर में गूंजेगा 'वंदे मातरम' और 'जन गण मन' आजादी के पर्व पर महात्मा गांधी पुष्प अर्पित कर दी जाएगी श्रद्धांजलि, डॉ कृष्णकांत पाठक, शासन सचिव कार्मिक विभाग कर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता.

10:49:56 Aug 15, 2025, 10:54 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जोधपुर, हिट एंड रन का मामला आया सामने, स्कूली छात्र को कुचला अज्ञात वाहन ने, टक्कर मार वाहन मौके से हुआ फरार, स्कूली छात्र की मौके पर ही हुई मृत्यु, परिजन मौके पर कर रहे हंगामा, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला कुछ देर बाद गुजरेगा इसी मार्ग से, कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का है प्रस्तावित कार्यक्रम, शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अर्पित करेंगे पुष्प चक्र, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, परिवारजन को समझाइश के लिए पहुंचे मौके पर, मौके पर हंगामा कर रहे परिवारजन को हटाया पुलिस ने.

पढ़ें पूरी खबर

10:48:35 Aug 15, 2025, 10:48 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

मोहनगढ़, जैसलमेर 79 वां स्वतंत्रता दिवस आज, मोहनगढ़ के शहीद राजेंद्र सिंह मिनी स्टेडियम मैदान पर आयोजित हो रहा है कार्यक्रम का आयोजन, ETF कर्नल मोहन सिंह राठौड़ व प्रधान कृष्णा चौधरी ने किया ध्वजारोहण,परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की ली सलामी पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों सहित समारोह में बड़ी संख्या मौजूद है ग्रामवासी.

10:38:15 Aug 15, 2025, 10:38 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

बांसवाड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस, जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, कुशलबाग मैदान में डीएम डॉ इंद्रजीत यादव नें किया ध्वजारोहण, उल्लेखनीय कार्य करने वाले 61 विशिष्टजनों का हुआ सम्मान, एसपी सुधीर जोशी, एडीएम अभिषेक गोयल रहे मौजूद बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अधिकारी रहे मौजूद.

10:33:16 Aug 15, 2025, 10:33 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

धोलपुर, 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह की क्षेत्रभर में धूम पुलिस थाने पर किया गया ध्वजारोहण, थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने फहराया तिरंगा, पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी, पुलिस जवानों की ओर से क्षेत्रवासियों को थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस की.

09:54:56 Aug 15, 2025, 09:54 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जोधपुर, 79 वां स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, सीएम भजनलाल शर्मा कर मुख्य अथिति के रूप में मौजूद, दिल्ली के विख्यात निर्देशक के तत्वावधान में सांस्कृति संध्या में आयोजन, चार राज्यो के नृत्य किए जा रहे प्रस्तुत, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और उड़ीसा के लोक नृत्य की प्रस्तुति.

09:46:08 Aug 15, 2025, 09:46 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जयपुर, चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बेरवा पहुंचे चौगान स्टेडियम। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ले रहे सलामी, IAS कुंजीलाल मीना, अश्वनी भगत,भवानी सिंह देथा, कृष्ण कुणाल, नीरज के पवन, डॉ.समित शर्मा, संभागीय आयुक्त पूनम, राजन विशाल, IAS अनुपमा जोरवाल, प्रतिभा वर्मा भी मौजूद. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, जिला प्रमुख रमादेवी चौपडा भी मौजूद. पुलिस कमिश्मर बीजू जॉर्ज जोसफ, कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी भी मौजूद.

09:31:01 Aug 15, 2025, 09:31 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जोधपुर 79 वां स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, सीएम भजनलाल शर्मा कर रहे सम्बोधित कहा आज का दिन एक स्वर्णिम अध्याय है, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का आज का दिन है, जिन्होंने अनगिनत पीड़ा सही मैं उन जाबाज सेनिको व वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, प्रदेशवासियों की सुरक्षा में जुटे पुलिकर्मियों संगठनों को धन्यवाद अर्पित करता हूं, गौरवशाली भूमि जोधपुर में आयोजित हो रहा है राज्य स्तरीय समारोह स्वतंत्रता के सेनानियों के सपने को प्रधानमंत्री मोदी पूरे कर रहे है, हमारी अर्थव्यवस्था जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी.

09:28:57 Aug 15, 2025, 09:28 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

बूंदी, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आज पुलिस परेड ग्राउंड में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने किया ध्वजारोहण, ली मार्च पास्ट की ली सलामी , जिला स्तरीय समारोह में 38 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, जिला प्रमुख चंद्रावती कवर विधायक हरिमोहन शर्मा SP राजेंद्र कुमार मीणा, ADM सुदर्शन सिंह तोमर, ASP उमा शर्मा SDM लक्ष्मीकांत मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रवि वर्मा रहे मौजूद.

09:08:18 Aug 15, 2025, 09:08 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जयपुर, चहलूम (चालीसवां) के अवसर पर यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव, दोपहर 1:30 बजे जुलूस मौहल्ला पन्नीगरान इमाम बाडा, सुभाष चौक से रवाना होकर, चार दरवाजा, सुभाष चौक सर्किल, जोरावर सिंह गेट होते हुए पहुंचेगा कर्बला, रामगंज चौपड, सुभाष चौक, बासबदनपुरा से चार दरवाजा की तरफ आने वाले, सामान्य यातायात को डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा समानान्तर मार्गों से
जुलूस के दौरान आवश्यकता अनुसार अलग-अलग मार्गों पर, डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा ट्रैफिक, जुलूस के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग रहेगी निषेध.

08:50:40 Aug 15, 2025, 08:50 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

Sikar: शहर सहित आस पास आंचल में अलसुबह दिखाई दिया कोहरा. गर्मी के मौसम मे भी आज दिखाई दिया कोहरा, वाहन चालक लाईट जलाकर सफर करते आए नजर, बाईपास रोड़ सहित आस पास के इलाके में दिखाई दिया कोहरा, कल दिन में हुई थी बारिश, बारिश के बाद मौसम में नमी होने पर छाया कोहरा, अगस्त के माह में पहली बार दिखाई दिया कोहरा.

08:14:16 Aug 15, 2025, 08:14 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जयपुर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, गगनभेदी जयकारों से गूंजा परिसर. कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने किया ध्वजारोहण. ADM से लेकर SDM तक और अधिकारी-कार्मिक रहे मौजूद. पूरा प्रशासनिक परिवार तिरंगे के सम्मान में सलाम करता दिखा. ADM विनीता सिंह, आशीष कुमार, देवेंद्र जैन, कुंतल विश्नोई, संतोष मीना, मुकेश मूंड, SDM राजेश जाखड़ सहित अधिकारी-कमर्चारी रहे मौजूद. कलक्टर ने सभी अधिकारियों-कार्मिकों को दी बधाई. जिला कलक्टर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.    

08:13:40 Aug 15, 2025, 08:13 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

भरतपुर एएसपी मुख्यालय सतीश यादव सम्मानित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सम्मानित, राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित,जोधपुर में हुए सम्मान समारोह में दिया गया राष्ट्रपति मैडल, बेहतर पुलिसिंग,एटीएस व एसीबी में सराहनीय विशिष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.

07:35:10 Aug 15, 2025, 07:35 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई. कहा- सभी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! माँ भारती की स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन! आइए, इस अवसर पर हम सभी एकजुट होकर समृद्ध, सशक्त और विकसित राजस्थान के निर्माण का संकल्प लें और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें. 

07:32:40 Aug 15, 2025, 07:32 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जयपुर: स्वतंत्रता दिवस आज, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं. सोशल मीडिया एक्स पर लिखा आज़ादी के महापर्व "स्वतंत्रता दिवस" की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उन सभी आज़ादी के अमर नायकों को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूँ, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, असीम त्याग और महान बलिदान से अपनी अंतिम सांस तक मातृभूमि की रक्षा करते हुए हमें आज़ादी दिलाई. उनका हर बलिदान हमारे दिलों में अमिट है और उनकी वीरगाथाएं सदैव हमें प्रेरित करती रहेंगी. आइए, इस पावन दिवस पर हम संकल्प लें कि उनकी कुर्बानियों को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे और भारत को केवल शक्तिशाली ही नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण, समृद्ध और प्रेम से परिपूर्ण देश बनाएंगे. जय हिंद.    

07:32:00 Aug 15, 2025, 07:32 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

Jalore: जिले में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है आजादी का पर्व. शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह. विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग करेंगे ध्वजारोहण. मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और करेंगे उद्बोधन, जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए 79 व्यक्तियों व संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित. महामहिम राज्यपाल का संदेश होगा पठन सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम होंगे आयोजित कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन रहेंगे मौजूद.

07:31:15 Aug 15, 2025, 07:31 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जयपुर नगर निगम ग्रेटर में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण. निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर करेंगी ध्वजारोहण. निगम हेरिटेज में मेयर कुसुम यादव करेगी ध्वजारोहण. सुबह 8.30 बजे मेयर कुसुम यादव करेगी ध्वजारोहण.    

07:30:42 Aug 15, 2025, 07:30 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जयपुर: जिला कलेक्ट्रेट में सुबह 7:30 बजे होगा ध्वजारोहण. जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी करेंगे ध्वजारोहण. संभागीय आयुक्त कार्यालय में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण. संभागीय आयुक्त पूनम करेंगी ध्वजारोहण. चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह. उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सुबह 9:30 बजे करेंगे ध्वजारोहण. उत्क़ृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान.    

07:30:09 Aug 15, 2025, 07:30 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जोधपुर: राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस का समारोह आज. जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वाधीनता दिवस समारोह में करेंगे शिरकत. सुबह 8.30 पर सर्किट हाउस में ध्वजारोहण. सुबह 8.55 - शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे. सुबह 9.05 - बरकतुल्ला स्टेडियम, स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 11.15 - सर्किट हाउस पहुंचेंगे. दोपहर 12.20 - जोधपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान.    
 

07:29:31 Aug 15, 2025, 07:29 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

पीसीसी में झंडारोहण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा करेंगे झंडारोहण. बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली करेंगे ध्वजारोहण.

07:29:09 Aug 15, 2025, 07:29 AM (IST)

Swatantrata Diwas 2025 Live Update

जयपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह आज. केंद्रीय राजस्व परिसर में सुबह 9:10 बजे ध्वजारोहण. समारोह CGST के मुख्य अतिथि अनुज गोगिया करेंगे ध्वजारोहण. सुबह 9:13 बजे CGST के मुख्य आयुक्त का संबोधन. समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुमित कुमार का भी संबोधन. सुबह 9:25 बजे संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. CGST और इनकम टैक्स के अधिकारी के कार्मिक समारोह में होंगे शामिल.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More