Rajasthan Live News: राजस्थान में एसआई भर्ती से जुड़े मामले में एक महत्वपूर्ण फेसला आया है. हाईकोर्ट ने इस याचिका के अंतिम निस्तारण के लिए 7 जुलाई की तारीख तय की है. जस्टिस समीर जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Live News:राजस्थान में एसआई भर्ती से जुड़े मामले में एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है. हाईकोर्ट ने इस याचिका के अंतिम निस्तारण के लिए 7 जुलाई की तारीख तय की है. जस्टिस समीर जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं.राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया है कि कैबिनेट सब कमेटी ने भर्ती को रद्द न करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय मुख्यमंत्री कार्यालय से भी अप्रूव हो चुका है. सरकार इस भर्ती को आगे बढ़ाना चाहती है. अब 7 जुलाई को हाईकोर्ट इस मामले पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगा.
प्रतापगढ़ बीमारी का बहाना बना कर एम्बुलेंस से डोडाचूरा तस्करी का मामला, धोलापानी पुलिस ने मुख्य आरोपी जगदीश विश्नोई को किया गिरफ्तार, पहले ही दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं, अब मास्टरमाइंड भी गिरफ्त में, 19 मई को धोलापानी पुलिस ने की थी कार्रवाई, 25 किलो से ज्यादा पीसा हुआ मादक पदार्थ किया था बरामद, तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा आरोपी को, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी.
एसआई भर्ती से जुड़ा मामला, हाइकोर्ट ने याचिका का अंतिम निस्तारण के लिए मामला रखा 7 जुलाई को, जस्टिस समीर जैन ने दिए आदेश, राज्य सरकार की ओर से कहा गया, कैबिनेट सब कमेटी ने लिया है भर्ती रद्द नहीं करने का निर्णय, निर्णय को सीएम कार्यालय से अप्रूव्ड.
कोटा CBN की अवैद मादक पदार्थ डोडा चुरा के खिलाफ कार्रवाई , प्रतापगढ़ के पास से 91.040 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा किया बरामद , विशेष सूचना मिलने पर नारकोटिक्स टीम के सदस्यों द्वारा संदिग्ध मार्ग पर कडी निगरानी रखी गई, मोटरसाइकिल पर पांच काले प्लास्टिक के बैग के साथ खड़े दिखे दो आरोपी, अंधेरे का फायदा उठाकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने में रहा सफल, उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के नेतृत्व में हुई कार्यवाही.
भरतपुर जिले के सबसे बड़े बांध बारैठा में पानी की आवक जारी, बांध का गेज पहुंचा 25 फिट के पार, जबकि बांध की भराव क्षमता है 29 फिट, डांग क्षेत्र में रात को हुई मूसलाधार बारिश होने से बांध का लगातार बढ़ रहा जल स्तर, बारिश के चलते क्षेत्र के सभी बरसाती नदी नाले उफान पर, वहीं चारों तरफ खेतों में भरा हुआ है पानी, जिला कलक्टर कमर चौधरी की आमजन से अपील ,पानी के रपट वाले मार्गों एंव जल भराव क्षेत्रों में सावधानी से करें आवागमन,नदी,नालों,झरनों और बांधो के आसपास पिकनिक मनाने से करें परहेज.
जयपुर RAS से IAS बने अधिकारी मिले सीएम से सीएमआर में सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात अवधेश सिंह, राकेश शर्मा, सुखवीर सैनी, महेंद्र कुमार खींची, बृजेश कुमार चंदोलिया, राजेश वर्मा, राकेश राजोरिया, जगवीर सिंह, जुगल किशोर मीणा एवं सुरेश चंद्र ने की सीएम से मुलाकात सीएम ने IAS बनने पर अधिकारियों को दी शुभकामनाएं.
अजमेर, आरपीएससी की आधा परीक्षाओ का कार्यक्रम जारी, 7 से 10 जुलाई के बीच होंगी 6 परीक्षाएं, अजमेर जिले मे ही होगा इन परीक्षाओ का आयोजन, 9 हजार अभ्यर्थी है पंजीकृत.
जयपुर, मुख्यमंत्री से मिले RAS से IAS बने अफसर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर हुई मुलाकात, अवधेश सिंह, राकेश शर्मा, सुखवीर सैनी, महेंद्र कुमार खींची, बृजेश कुमार चंदोलिया, राजेश वर्मा, राकेश राजोरिया,जगवीर सिंह, जुगल किशोर मीणा और सुरेश चंद्र रहे मौजूद . प्रदेश के 16 आरएएस अफसर बने हैं आईएएस.1997 बैच के 13 और 1998 बैच के तीन RAS बने IAS.
राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो चुका है. आज मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते आमजन को भी सचेत रहने को कहा गया है. आज राजस्थान के 15 से ज्यादा जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भीषण बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज जयपुर, अलवर, दौसा, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर समेत आसपास के जिलों में भयंकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, बूंदी, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
आबकारी विभाग में आबकारी एमनेस्टी योजना 2025 लागू, राजस्व बकाया के पुराने प्रकरणों के समाधान के लिए कवायद, 30 सितंबर 2025 तक लागू रहेगी एमनेस्टी याेजना, 31 मार्च 2022 तक के बकाया प्रकरणों के लिए लागू होगी स्कीम, 31 मार्च 2020 तक के बकाया प्रकरणों में यदि 30 सितंबर तक... मूल बकाया राशि जमा करते हैं तो ब्याज-पैनल्टी नहीं लगेगी, 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक के बकाया प्रकरणों में... मूल बकाया जमा कराने पर पैनल्टी में पूरी छूट रहेगी, हालांकि इस अवधि में देय ब्याज में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी, मार्च 2020 तक के प्रकरणों में यदि मूल पहले जमा करा चुके... तो ब्याज राशि बकाया के लिए करना होगा आवेदन, बकाया जमा के दस्तावेज दिखाने पर ब्याज राशि माफ होगी, योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए DEO ऑफिस में करना होगा आवेदन,आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने जारी किए आदेश.
चित्तौड़गढ़ भूपालसागर में शराबी पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, वार्ड नंबर 1 निवासी महिला गंभीर रूप से घायल, खाने को लेकर हुआ विवाद, नशे में धुत पति ने किया हमला, कूल्हाड़ी से सिर और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए गए, घटना के बाद आरोपी पति मौके से हुआ फरार, सूचना मिलते ही भूपालसागर पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को गंभीर हालत में उदयपुर किया गया रैफर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.
जयपुर-जल संसाधन विभाग में 188 कार्मिकों की पदोन्नति, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने फाइल को दी मंजूरी, पदोन्नत 188 कार्मिकों को पदोन्नत किया विभाग ने, फरवरी 2025 में भी 279 कार्मिक हुए थे पदोन्नत, अनुभव शिथिलन से 134 कार्मिक और होंगे पदोन्नत, पदोन्नतियों को समयबद्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध विभाग 601 कार्मिकों को मिलेगा इस वर्ष पदोन्नति का लाभ.
टोंक, देवली में बदला मौसम का मिजाज आसमान में चारों ओर छाए काले बादल, तेज बारिश का दौर जारी तापमान में आई गिरावट, सुबह से क्षेत्र के लोग उमस भरी गर्मी से हो रहे थे परेशान, मौसम के बदलाव से लोगों को मिली हल्की राहत.
अरटिया के ग्रामीण आम चौहटे व मुख्य गलियों में भारी कीचड़ से लंबे समय से हैं परेशान, बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को आवागमन में हो रही है भारी परेशानी, कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों व जिम्मेदारों को करवा चुके हैं अवगत, लेकिन जस की तस बनी हुई हैं समस्या, SDM पूरण कुमार ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का दिया आश्वासन, इस मौके पर वसुंधरा राजे मंच के प्रदेश संगठन मंत्री रवि माली, पाली जिलाध्यक्ष गोपालदास, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र जैन, उप सरपंच आनंदगिरी, श्यामसिंह खींची सहित कई जने रहे मौजूद.
जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने फाइल को दी मंजूरी, पदोन्नत 188 कार्मिकों को पदोन्नत किया विभाग ने, फरवरी 2025 में भी 279 कार्मिक हुए थे पदोन्नत, अनुभव शिथिलन से 134 कार्मिक और होंगे पदोन्नत, पदोन्नतियों को समयबद्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध विभाग, 601 कार्मिकों को मिलेगा इस वर्ष पदोन्नति का लाभ.
मीडियेशन फॉर द नेशन कैंपेन अभियान की शुरुआत, आज से अभियान में राजीनामा योग्य लंबित मुकदमों को किया जाएगा सूचीबद्ध, मुकदमों को त्वरित निस्तारण के लिए किया जाएगा सूचीबद्ध, वैवाहिक विवाद संबंधी, मोटर दुर्घटना संबंधी, चैक अनादरण, वाणिज्यिक विवाद सहित अन्य को किया जाएगा सूचीबद्ध, एक माह तक ऐसे मुकदमों को किया जाएगा सूचीबद्ध, इसके अगले 2 माह में मध्यस्थता से किया जाएगा इनका निस्तारण.
स्मैक बेचते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 7 ग्राम स्मैक की बरामद, चौमूं के आमलियों के पास पुलिस ने कार्रवाई को दिया अंजाम ग्राहकों को पुड़िया बनाकर बेचते थे, आरोपी चौमूं SHO प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई.
How To Identify Snakes in Monsoon: राजस्थान में बारिश के मौसम में सांपों की परेशानी देखने को मिलती है. जहां पर लोग डर के माहौल में बाहर निकलते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप सांप देखकर ही उसके जहरीले होने या न होने का पता लगा सकते हैं.
नल के पानी के साथ आए सांप का बच्चे से घर के सदस्यों में भय व्याक्त, क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग से समय समय पर पानी की टंकियों की साफ सफाई करवाने की मांग की.
आयड़ नदी में लगेंगे करीब 5 हजार पौधे, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया पौधरोपण कार्यक्रम आगाज, पहले चरण में नदी के लगाए जाएंगे ढाई हजार पौधे, जिला प्रशासन और नगर निगम के साझे में लगेंगे पैधे शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विद्यायक फूलसिंह मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद.
जयपुर-बीसलपुर बांध में जलस्तर 4 दिन से थमा. बीसलपुर बांध में कम हुई पानी की आवक. चार दिन से बांध का जलस्तर 312.56 मीटर पानी. बांध का कुल जल स्तर 315.50 आरएल मीटर. बांध क्षेत्र में अब तक 197 एमएम बारिश दर्ज हुई.
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में हर वर्ष मनाया जाने वाला यह दिवस चिकित्सकों द्वारा मानवता की सेवा, मरीजों के प्रति उनकी करुणा, समर्पण एवं निरोगी समाज बनाने में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका है.
यौन उत्पीडन में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का मामला. आसाराम की ओर से अंतरिम जमानत बढाने का आवेदन. फिलहाल 07 जुलाई तक सरेंडर नही करने की प्रार्थना. आज आसाराम को करना है शाम को सेंट्रल जेल में सरेंडर. ऐसे में दो बजे हाईकोर्ट में आसाराम के आवेदन पर होगी सुनवाई.