Live Now

Rajasthan News Live: ब्यावर में बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश मोखम सिंह गिरफ्तार

Rajasthan News Live: ऑपरेशन त्रिकाल के तहत ब्यावर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राज्य स्तरीय इनामी बदमाश मोखम सिंह को गिरफ्तार किया है. मोखम सिंह पर ₹25,000 का इनाम था और उसके खिलाफ प्रदेश के कई थानों में करीब 65 आपराधिक मामले दर्ज हैं.राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 
 

Rajasthan News Live: ब्यावर में बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश मोखम सिंह गिरफ्तार
Image Credit:

Rajasthan News Live, 1 August 2025: ऑपरेशन त्रिकाल के तहत ब्यावर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राज्य स्तरीय इनामी बदमाश मोखम सिंह को गिरफ्तार किया है. मोखम सिंह पर ₹25,000 का इनाम था और उसके खिलाफ प्रदेश के कई थानों में करीब 65 आपराधिक मामले दर्ज हैं.मोखम सिंह ने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था कि 25 हजार तो क्या, 25 लाख का इनाम भी उसे पुलिस तक नहीं पहुंचा सकता. इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, एसपी रतन सिंह राठौर के निर्देश पर, एएसपी भूपेंद्र शर्मा और सीओ सिटी राजेश कसाना के नेतृत्व में डी.एस.टी टीम और पुलिस जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

Add Zee News as a Preferred Source
06:53:12 Aug 01, 2025, 04:56 PM (IST)

Rajasthan News Live, 1 August 2025: ऑपरेशन त्रिकाल के तहत ब्यावर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राज्य स्तरीय इनामी बदमाश मोखम सिंह को गिरफ्तार किया है. मोखम सिंह पर ₹25,000 का इनाम था और उसके खिलाफ प्रदेश के कई थानों में करीब 65 आपराधिक मामले दर्ज हैं.मोखम सिंह ने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था कि 25 हजार तो क्या, 25 लाख का इनाम भी उसे पुलिस तक नहीं पहुंचा सकता. इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, एसपी रतन सिंह राठौर के निर्देश पर, एएसपी भूपेंद्र शर्मा और सीओ सिटी राजेश कसाना के नेतृत्व में डी.एस.टी टीम और पुलिस जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

18:00:40 Aug 01, 2025, 06:00 PM (IST)

Rajasthan News Live

माण्डलगढ़ के बिजौलियां क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां राणाजी का गुढ़ा में एक युवक की हाईटेंशन लाइन के करंट से मौत हो गई. मृतक की पहचान युवराज भाट के रूप में हुई है, जिसकी मौत गुढ़ा चौराहे पर लगे पेड़ में करंट आने से हुई. इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की. हादसे के बाद विद्युत निगम ने हाईटेंशन लाइन की बिजली काट दी.

17:25:39 Aug 01, 2025, 05:25 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंभीरता दिखाई है. वह जल्द ही अपने आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव, डीजीपी, एसीएस होम, डीजी ट्रैफिक, पुलिस कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर ट्रैफिक, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी यूडीएच, सेक्रेटरी स्थानीय निकाय, जेडीसी और नगर निगम कमिश्नर सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी.

16:58:01 Aug 01, 2025, 04:58 PM (IST)

Rajasthan News Live

ब्यावर ऑपरेशन त्रिकाल के तहत जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राज्य स्तरीय इनामी बदमाश मोखन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रदेश के कई थानों में करीब 65 आपराधिक मामले दर्ज, आरोपी मोखम सिंह पर था 25 हजार का इनाम, मोखम सिंह का कहना 25000 तो क्या 25लाख का इनाम भी मुझे पुलिस तक नहीं पहुंचा सकता, चुनौती को स्वीकार कर एसपी रतन सिंह राठौर के निर्देश पर ASPभूपेंद्र शर्मा के निर्देशन व COसिटी राजेश कसाना के नेतृत्व में DST टीम व पुलिस के जवानों ने कार्रवाई को दिया अंजाम.

16:53:36 Aug 01, 2025, 04:53 PM (IST)

Rajasthan News Live

पीपाड़सिटी (जोधपुर) कोटा भोपाल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, साथीन गोटन रेलवे ट्रैक के मध्य आया चपेट में, मृतक की पहचान लुंबाराम निवासी हिंगोली हाल निवास नांदङी कला जोधपुर के रूप में हुई, जीआरपी पुलिस पहुंची मौके पर शव को कब्जे में लेकर गोटन पुलिस को किया सुपुर्द, जीआरपी एएसआई रामदयाल ने दी जानकारी.

16:53:00 Aug 01, 2025, 04:53 PM (IST)

Rajasthan News Live

विधायक शिमला नायक उतरी नाले के गंदे पानी मे, बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा, बरसात के कारण अनूपगढ़ के प्रेमनगर में गिरे लगभग 10 मकान, गिरे हुए मकानों का विधायक ने लिया जायजा, MLA ने सरकार से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग की, ADM अशोक सांगवा, SDM सुरेश राव और तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा को दिए आवश्यक निर्देश, लोगों को सुरक्षित स्थान पहुचाकर भोजन की व्यवस्था करने के दिये निर्देश, प्रशासन करवा रहा है हुए नुकसान का सर्वे.

16:17:47 Aug 01, 2025, 04:17 PM (IST)

Rajasthan News Live

अवैध शराब कारखाने का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एसपी अमित कुमार ने किया मामले का खुलासा, खेत पर बने मकान में बनाई जा रही थी अवैध देसी शराब, डग क्षेत्र के लुहारिया माल में पुलिस ने दी दबिश, मौके से 500 लीटर स्प्रिट, 6 हजार खाली पव्वे, पैकिंग मशीन, विभिन्न ब्रांड शराब के स्टिकर्स,उर्वरक यूरिया, पानी के कैम्पर और जनरेटर भी बरामद, हालांकि खेत मालिक मौके से हुआ फरार, डग,गंगधार तथा उन्हेल थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही.

16:17:09 Aug 01, 2025, 04:17 PM (IST)

Rajasthan News Live

धौलपुर, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने राजाखेड़ा के चाड़ियान का पुरा व बीच का पुरा गांव सहित बाढ़ प्रभावित, गांवों का दौरा कर राहत कार्यों की जमीनी हकीकत का जायज़ा लिया, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने भोजन पानी जैसी ज़रूरी सुविधाओं पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया.

14:48:35 Aug 01, 2025, 02:48 PM (IST)

Rajasthan News Live

उदयपुर खेरवाड़ा, कल्लाजी जन्मोत्सव पर खेरवाड़ा में विशाल शोभायात्रा निकली, कस्बे के कल्लाजी मंदिर से शोभायात्रा, बैंड बाजों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, शोभायात्रा का कस्बे में जगह जगह स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा की गई, गादीपति महंत के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे, शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर महाआरती व प्रसाद का आयोजन किया गया.

14:47:34 Aug 01, 2025, 02:47 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर खेल विभाग में होगी खेल कोच की भर्ती, खेल परिषद अध्यक्ष नीरज पवन हुए मिडिया से रूबरू, एसएमएस स्टेडियम में कोच की नई भर्ती को लेकर मीडिया से रूबरू,  पारदर्शी भर्ती कराने का फैसला किया है परिषद ने, चयन बोर्ड के माध्यम से करायी जाएगी भर्ती,  लिखित परीक्षा के साथ ही फिजिकल टेस्ट भी होगा, 140 पदों के लिए होगी कोच भर्ती, 200 नंबर की हो भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट, 100 नंबर की लिखित परीक्षा 100 का होगा फिजिकल टेस्ट.

14:09:57 Aug 01, 2025, 02:09 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर शहर भाजपा कार्यकारिणी में अंदर की कहानी, कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों तक की चली सिफारिश संतुलन बिठाने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी रह गई कोई कमी.  सोशल मीडिया पर बाहर आए नाम, किसकी सिफारिश से किसको बनाया पदाधिकारी 34 सदस्यीय कार्यकारिणी के नामों के आगे लिखे गए प्रमुखों के नाम मुख्यमंत्री 2, मुख्यमंत्री कार्यालय 1, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 4, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 2, विधायक बालमुकुंद आचार्य के 2 नाम शामिल किए गए इनके अलावा उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ विधायक गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा, अशोक पनम चंद्र मनोहर बटवारा के सिफारिश पर एक-एक 9 पदाधिकारी कार्य के आधार पर नियुक्त करना बताया गया.

14:09:04 Aug 01, 2025, 02:09 PM (IST)

Rajasthan News Live

मेड़ता सिटी (नागौर) दो लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपियों से महिलाओं की ड्रेस में करवाई परेड, महिलाओं की ड्रेस में ही आरोपी ठगी की वारदात देते थे अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट किया पेश, आरोपियों ने 21 जुलाई को कृषि मंडी रोड की थी ठगी, पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा, थानाधिकारी धर्मेश दायमा सहित पुलिस साथ रहे मौजूद, नागौर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन मे की कारवाही.

14:08:23 Aug 01, 2025, 02:08 PM (IST)

Rajasthan News Live

बस्सी(जयपुर ग्रामीण)-  एंबुलेंस और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, हादसे में एंबुलेंस से जा रहे मरीज की मौत, एंबुलेंस चालक हुआ घायल, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, दौसा जिला अस्पताल से मरीज लेकर जयपुर जा रही  स्नैक बाइट से घायल मरीज को रेफर करने के बाद जयपुर ले जा रही थी एंबुलेंस, एंबुलेंस में ड्राइवर सहित चार लोग घायल  कानोता इलाके के खोखावाला मोड के पास की घटना.

14:07:36 Aug 01, 2025, 02:07 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर तेज बारिश के बाद कानोता बांध में जलस्तर बढ़ा, पानी सड़क पर आ जाने से सड़क हुई क्षतिग्रस्त, नायला से जामडोली जाने वाला रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों की आवाजाही बाधित, ग्रामीणों ने प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग और राहत की मांग की.

12:39:29 Aug 01, 2025, 12:39 PM (IST)

Rajasthan News Live: घड़साना में देर रात से हो रही बारिश बनी दुकानदारों के लिए आफत

मुख्य बाजार की दुकानों में घुसा पानी, व्यापार प्रभावित, दुकानदार बाल्टियों से दुकान से पानी निकालने में जुटे, बारिश का पानी सड़कों पर इकट्ठा होकर घुसा दुकानों में, स्थानीय व्यापारियों में गहरी नाराज़गी, कहा कब सुध लेगा प्रशासन? जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल, कोई मदद नहीं मिल रही, व्यापारी ने कहा हर बार यही होता है, कोई स्थायी समाधान नहीं.

12:30:10 Aug 01, 2025, 12:30 PM (IST)

Rajasthan News Live: सीएम भजनलाल शर्मा कल बांसवाड़ा में

कॉलेज मैदान में आयोजित किसान समृद्धि योजना कार्यक्रम में लेंगे भाग, प्रदेश के कई मंत्री इस कार्यक्रम में लेंगे भाग, आज सहकारिता मंत्री गौतम दक ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव भी रहे मौजूद, अधिकारियों को दिए मंत्री ने जरुरी दिशा निर्देश.

12:30:04 Aug 01, 2025, 12:30 PM (IST)

Rajasthan News Live: बारिश को लेकर हाई अलर्ट

बीकानेर जिलेभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों की क्लेक्टर ने की छुट्टियां, अलर्ट को लेकर खाजूवाला उपखण्ड अधिकारी और नगर पालिका टीम हुई मुस्तैद, खाजूवाला SDM पंकज गढ़वाल सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश, नगर पालिका EO सोहनलाल नायक टीम के साथ पहुचें निचले क्षेत्र में, जर्जर और क्षतिग्रस्त मकान को करवाया खाली, जर्जर मकानों को किया ध्वस्त, प्रशासन ने की आमजन से अपील- किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर दे तुरंत सुचना, खाजूवाला के नीचले स्थानों को लेकर हुआ विशेष अलर्ट.

12:22:01 Aug 01, 2025, 12:22 PM (IST)

Sawai Madhopur News: NH-552 बाधित, सवाई माधोपुर से 20 शहरों के बीच टूटा संपर्क

Rajasthan News: सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में भारी बारिश से NH-552 की बोदल पुलिया टूट गई, जिससे 60 बसें, 1300 फोरव्हीलर और 5,000 दोपहिया वाहन फंस गए. रोजमर्रा की चीजों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई. मरम्मत कार्य जारी है और दोपहर तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है.

पढ़ें पूरी खबर…

12:01:59 Aug 01, 2025, 12:01 PM (IST)

Jodhpur News: फायरिंग, लूट और NDPS का आरोपी – एक शातिर अपराधी की गिरफ्तारी की पूरी कहानी

Rajasthan News: जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने टॉप-25 वांछित अपराधी और कुख्यात शूटर बजरंगसिंह को दस्तियाब किया. आरोपी पर हत्या का प्रयास, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित 11 केस दर्ज हैं. वह ₹25,000 का इनामी था और कई राज्यों में फरारी काट रहा था. टीम को पुलिस अधीक्षक सम्मानित करेंगे.

पढ़ें पूरी खबर…

11:54:39 Aug 01, 2025, 11:54 AM (IST)

Rajasthan News Live: सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर आज नीमकाथाना दौरे पर

नीमकाथाना मास्टर प्लान (प्रारूप) 2047 की पुस्तिका का विमोचन एवं मास्टर प्लान के मानचित्रों की प्रदर्शनी के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, नगर पालिका सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम, बटोर कार्यक्रम के बाद 2:00 बजे से 5:00 तक बाजोर हाउस में करेंगे जनसुनवाई.

11:54:32 Aug 01, 2025, 11:54 AM (IST)

Rajasthan News Live: पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार के निर्देशन में NDPS की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त किया बरामद, स्कॉर्पियो गाड़ी को भी किया जब्त,पचपदरा थाना हल्के मे DCRB, DST और थाना पुलिस की कार्रवाई, थोडी देर में पुलिस करेगी पुरे मामले को लेकर खुलासा.

11:29:01 Aug 01, 2025, 11:29 AM (IST)

World Lungs Cancer Day: धूम्रपान नहीं फिर भी फेफड़ों का कैंसर, हर दूसरा मरीज नॉन-स्मोकर - पढ़ें चौंकाने वाले तथ्य

Rajasthan News: भारत में लंग कैंसर अब सिर्फ स्मोकर्स की बीमारी नहीं रही. 2022 में 1.03 लाख केस सामने आए, जिनमें 50% मरीज कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया. दिल्ली-NCR जैसे शहरों में जहरीली हवा, पैसिव स्मोकिंग और इंडस्ट्रियल धुएं से ‘साइलेंट किलर’ का कहर बढ़ रहा है.

पढ़ें पूरी खबर…

11:21:16 Aug 01, 2025, 11:21 AM (IST)

Rajasthan News Live: बाइक पर ब्राउन शुगर की तस्करी

कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, शहर के नवाडेरा साबेला बायपास पर की कार्रवाई, युवक के कब्जे से 1.25 लाख की ब्राउन शुगर की जब्त, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ.

11:21:09 Aug 01, 2025, 11:21 AM (IST)

Rajasthan News Live: सरकारी स्कूल की जमीन पर दबंगो का कब्जा

वलाई पंचायत के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल साकारखाईया का है मामला, प्रशासन ने की थी स्कूल को 3 बीघा जमीन आवंटित, लेकिन गांव के ही दबंगों से जमीन पर कब्ज़ा कर बना दिया मकान और दूकान पंचायत ने भी नोटिस देकर केवल की इतिश्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की रखी मांग.

11:21:02 Aug 01, 2025, 11:21 AM (IST)

Rajasthan News Live: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम आज सरमथुरा क्षेत्र के दौरे पर

झिरी इलाके में चंबल प्रभावित बाढ़ग्रस्त इलाकों का करेंगे दौरा, बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर सुनेंगे लोगों की समस्या, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा सहित कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद.

11:01:10 Aug 01, 2025, 11:01 AM (IST)

Rajasthan News Live: पुरानी हवेली का एक कोनर ढहा

कस्बे के ठलवा आश्रम के समीप गली मे स्थित है पुरानी हवेली बरसात की बजह से गिरा, बताया हवेली का एक कोनर से हिस्सा ढहा, हवेली है जर्जर स्थित में हवेली का हिस्सा गिरने की संभावना दिन भर होता रहता है, लोगों का और वाहनों का हवेली के पास से आवागमन.

11:01:04 Aug 01, 2025, 11:01 AM (IST)

Rajasthan News Live: NCR में आज 55 जगहों पर 'मॉक ड्रिल'

बाजारों, स्कूलों और अस्पतालों में होगी 'मॉक ड्रिल', मॉक ड्रिल में NDMA, सशस्त्र बलों के जवान होंगे शामिल, आपदा प्रबंधन, NGO और अन्य लोग भी लेंगे हिस्सा गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा में भी 'मॉक ड्रिल', हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल में 'मॉक ड्रिल', हरियाणा के नूंह और रेवाड़ी में भी मॉक ड्रिल होगी.

10:46:44 Aug 01, 2025, 10:46 AM (IST)

Rajasthan News Live: एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक से जुड़ा मामला

10:46:37 Aug 01, 2025, 10:46 AM (IST)

Rajasthan News Live: क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी

कई गांव हुए जलमग्न, गांवों में हो रहे हाल बेहाल, घरों दुकानों में घुसने लगा बारिश का पानी, देर रात्रि से हो रही बारिश बन रही है आफत, अर्जनसर के निचले इलाके सबसे अधिक प्रभावित.

10:46:27 Aug 01, 2025, 10:46 AM (IST)

Rajasthan News Live: रानपुर थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट में गंभीर घायल युवक की हुई मौत

युवक इरफान हुसैन रानपुर निवासी उम्र 29 साल की हुई मौत, कोटा के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, इलाज के दौरान हुई मौत, शव को रखवाया एमबीएस मोर्चरी में, परिजनों की सहमति से पोस्टमार्टम करवाकर शव किया सुपुर्द.

10:10:29 Aug 01, 2025, 10:10 AM (IST)

Rajasthan News Live: अभी तक की आपकी ढाणी की खबरें

Rajasthan Top 15 Local News (1 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार): राजस्थान में हर रोज की घटनाएं घटित होती हैं. इनमें राजनीति, अपराध, खेल, मौसम से जुड़ी तमाम खबरें होती हैं. ऐसे में राजस्थान की गांव-ढाणी से जुड़ी अगर कोई खबर छूट जाए तो आप यहां पढ़ें.

पढ़ें पूरी खबर..

09:40:38 Aug 01, 2025, 09:40 AM (IST)

राजस्थान के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 5 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की तरफ से जारी की जानकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार 1 अगस्त को राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, चूरू, धौलपुर, बीकानेर, सीकर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर के आसपास के क्षेत्र में तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. 
 

पढ़ें पूरी खबर

09:40:03 Aug 01, 2025, 09:40 AM (IST)

Churu News: पिकअप के नीचे आई दुकान से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची, नहीं आई एक खरोंच

Churu News: जिले के सरदारशहर के उदासर बीदावतान गांव के मुख्य बस स्टैंड पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक 10 वर्षीय बच्ची दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान मुख्य सड़क पार करते समय वह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के नीचे आ गई. गनीमत रही कि बच्ची टायरों के बीच इंजन वाले हिस्से के नीचे फंस गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई. यदि टायर ऊपर से गुजर जाते तो बच्ची की जान जा सकती थी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
 

पढ़ें पूरी खबर

09:33:49 Aug 01, 2025, 09:33 AM (IST)

फिर उफनाया सालों पहले तबाही मचा चुका मोरल बांध, तस्वीरें हैं गवाही

प्रदेश भर में मानसून मेहरबान है, जिसके चलते प्रदेश के तकरीब सभी बांधों में लगातार पानी की आवक हो रही है. वहीं, कई बांध पूरी तरह से लबालब भर कर छलक भी चुके हैं. इसी कड़ी में सवाई माधोपुर और दौसा सहित जयपुर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते मोरल, ढूंढ सहित कई नदी नाले उफान पर हैं. ऐसे में सवाई माधोपुर और दौसा जिले की सीमा पर स्थित मोरेल बांध भी पूरी तरह से भर गया गया और छलक गया है.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:24:25 Aug 01, 2025, 08:24 AM (IST)

Rajasthan News Live

Chittorgarh News; बेगूं उपखण्ड क्षेत्र के चोंसला गांव में हुआ हादसा. सकड़ी पुलिया से अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर नदी में गिरा, शुक्रवार सुबह पुल पार करते वक्त हुआ यह हादसा, मोतीपुरा ग्राम पंचायत की पुलिया पहले भी बन चुकी है हादसों की वजह, गांव में कई बार हो चुके हैं ऐसे हादसे, ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला, लोगों ने पुलिया को ऊंची और चौड़ी करने की मांग की, ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत समाधान की गुहार लगाई.

07:00:49 Aug 01, 2025, 07:00 AM (IST)

Rajasthan News Live

श्रीगंगानगर में बारिश का दौर का जारी. जिला मुख्यालय सहित जिलेभर के कई इलाकों में हो रही बारिश. मौसम विभाग के अलर्ट और जलभराव की चेतावनी के चलते एहतियात के तौर पर जिला कलेक्टर ने की छुट्टी. जिलेभर के सभी विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश. जिला कलेक्टर डॉ. मंजू चौधरी ने जारी किए आदेश.
 

07:00:02 Aug 01, 2025, 07:00 AM (IST)

Rajasthan News Live

आज से जयपुर एयरपोर्ट पर पोर्च एरिया में बदलाव. एमएसएफ के बजाय जीडीएक्स कंपनी संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था. यात्रियों के आवागमन और पार्किंग से जुड़ी व्यवस्था संभालेगी कंपनी. पिछले तीन वर्ष से एमएसएफ संभाल रही थी पोर्च और पार्किंग संचालन.    
 

06:59:40 Aug 01, 2025, 06:59 AM (IST)

Rajasthan News Live

15 वर्ष से अधिक पुराने राजकीय वाहनों को कराया जाएगा स्क्रैप. इस संबंध में की जाने वाली कार्यवाही को लेकर  आज  होगी बैठक. परिवहन मुख्यालय में  आज  शाम 4 बजे होगी विभिन्न विभागों की बैठक. वर्ष 2025-26 तक जो वाहन हो चुके 15 वर्ष पुराने... ऐसे सभी राजकीय वाहन नहीं रहे हैं संचालन योग्य. इन वाहनों को स्क्रैप करवाया जाना है अनिवार्य. बैठक में स्क्रैप को लेकर अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी. परिवहन सचिव शुचि त्यागी की अध्यक्षता में होगी बैठक.
 

06:59:21 Aug 01, 2025, 06:59 AM (IST)

Rajasthan News Live

कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता. 34 रुपये सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर. आज से नई दरें होंगी लागू. 1693.50 की जगह 1659.50 रुपये में मिलेगा. घरेलू सिलेंडर के दाम 856.50 रुपये यथावत.
 

About the Author

Sandhya Yadav