Rajasthan News Live: कृषि मंत्री डॉ. करोड़ी लाल मीणा का आज कोटा दौरा! श्री श्याम ऑडिटोरियम में युवा किसान संवाद कार्यक्रम में लेंगे भाग, सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live: कृषि मंत्री डॉ. करोड़ी लाल मीणा आज कोटा दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11 बजे कोटा पहुंचेंगे और श्री श्याम ऑडिटोरियम में आयोजित युवा किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान वे कोटा के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे. कार्यक्रम के बाद वे सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.
Rajasthan News: जोधपुर मादक पदार्थो के खिलाफ जोधपुर रेंज की साईक्लोनर टीम की एक बार फिर से ताबड़ तोड कारवाई देखने को मिली है. साइक्लोनर टीम ने देश के अलग अलग भागों से एक लाख बीस हजार रूपए के पांच इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
Rajasthan Tourist Places: राजस्थान, जिसे अक्सर इसके रेतीले टीलों और भव्य किलों के लिए जाना जाता है. बरसात के मौसम में एक अलग ही रंग में नजर आता है. जैसे ही पहली बारिश धरती को भिगोती है, सूखे इलाके हरियाली से चमक उठते हैं, और यह राज्य घूमने के लिए बेहद खास बन जाता है.
जयपुर में पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर. गोविंद देवजी मंदिर परिसर में आज लगाया जाएगा शिविर. दोपहर 4 से रात आठ बजे तक जांच एवं चिकित्सा शिविर. शिविर में पेट, लिवर, मूत्ररोग, डाइबिटीज, बीपी, शुगर, थायराइड, हर्निया आँख , नाक, कान , गला, दांत प्रसूति सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक जांच कर परामर्श देंगे. शिविर में आवश्यक दवाइयाँ और चश्मे भी वितरित किए जाएंगे. मोतियाबिंद के रजिस्ट्रेशन कर निःशुल्क ऑपरेशन व इलाज करवाया जाएगा.
उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा जा रहे बीकानेर. जयपुर से सड़क मार्ग से जा रहे बीकानेर. आज सर्किट हाउस बीकानेर में करेंगे रात्रि विश्राम. कल सुबह बीकानेर में हीरेश्वर महादेव मंदिर के पास होगा स्वागत कार्यक्रम. दोपहर 12:15 बजे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल. कल शाम 5 बजे बीकानेर से विशेष विमान से आएंगे जयपुर.
जयपुर में सौतेले पिता और मां ने मिलकर की 4 साल की बच्ची की हत्या. मासूम की गला दबाकर हत्या कर शव को अलमारी में छुपाया. शव को प्लास्टिक के कट्टे में डाल 300 KM दूर लाए. बारां जिले के गांव में अलमारी से बरामद हुआ शव. बदबू आने पर अलमारी खोलने पर हुआ खुलासा. बच्ची के दादा ने बेटे-बहू पर दर्ज कराया केस. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच. हत्या से पहले मासूम से की गई थी बेरहमी से मारपीट. 4 साल की इशिका के कत्ल से फैली सनसनी. जयपुर के मुहाना थाने में दर्ज हुई एफआईआर. मासूम के भाई ने दादा को बताई वारदात की सच्चाई.
राजसमंद के देवगढ़ के मंडावर इलाके में एक महिला का जला हुआ मिला शव. महिला का शव मिलने पर इलाके में फैली सनसनी. घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक. डीवाईएसपी और थानाधिकारी पहुंचे मौके पर. FSL टीम को दी गई सूचना. मौके से जुटाए साक्ष्य. फिलहाल देवगढ़ पुलिस ने शव को रखवाया मोर्चरी में. मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है पुलिस. एडिशनल एसपी पारीक ने कहा कि जल्द मामले का किया जाएगा खुलासा.
राजस्थान बना बाघों का गढ़! पहली बार 150 पहुंची बाघों की संख्या. बाघ-बाघिन,शावकों का आंकड़ा 150 पहुंचा. इस साल मात्र 2 महीने में 14 शावकों का जन्म. पिछले साल 25 नए शावकों का जन्म हुआ था. रणथम्भौर में 82, सरिस्का में 49, मुकुंदरा हिल्स में 2, करौली-धौलपुर में 10, रामगढ़ विषधारी में 7 बाघ मौजूद हैं.
Rajasthan Crime News: राजस्थान के अलवर से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने गंभीर अपराध के मामले में वांछित चल रहे एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में लगाए पर्यवेक्षक. संगठन सृजन अभियान के तहत लगाए गए पर्यवेक्षक. राजस्थान से धीरज गुर्जर, दानिश अबरार, दिव्य मदेरणा, इंदिरा मीणा, मुकेश भाकर, मनीष यादव को मध्य प्रदेश में लगाया पर्यवेक्षक. जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में भूमिका निभाएंगे पर्यवेक्षक.
कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की मौत. हॉस्टल के बाहर इलेक्ट्रॉनिक खंबे के पास लगा करंट. यूपी निवासी छात्र के शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में. विज्ञान नगर थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में. 1 महीने से कर रहा था जेईई की तैयारी.
Rajasthan Crime News: राजस्थान के करौली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर जिला मुख्यालय स्थित चटीकना मोहल्ले के कौवा खो में बीती रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया.
Karun Nair: 2017 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलने वाले करुण नायर अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरज़मीं पर 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले हैं. आपको बता दें कि करुण नायर का जन्म 1991 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था.
जयपुर एसीबी मुख्यालय से खबर. पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए ACB ने मांगी राज्यपाल से मंजूरी. ग्राम सेवा सहकारी समितियों में व्यवस्थापकों की नियुक्तियों में फर्जीवाड़े से जुड़ा है मामला. इसी मामले में विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा 17–ए के तहत सरकार से जांच के लिए मिल चुकी है मंजूरी. अब राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद दर्ज की जाएगी पूर्व मंत्री के खिलाफ FIR.
प्रदेश में मौसम का ताजा हाल. आज 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट. बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक में बारिश का आज येलो अलर्ट. वहीं आज सुबह सीकर में हुई बारिश. मौसम विभाग के अनुसार 2 से 4 जून तक छाएंगे बादल. कहीं-कहीं आंधी और बारिश की रहेगी संभावना. इसके चलते 4 जून तक हीटवेव से मिलेगी राहत. कल प्रदेश के 28 जिलों में बारिश की संभावना. 3 और 4 जून को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हो सकती है बारिश.
जोधपुर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा अपने निवास पर की जनसुनवाई दूर दराज़ क्षेत्र से विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे हैं लोग शेखावात की मीडिया से बातचीत कहा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल में अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है भारत आर्थिक दृष्टि से लेकर हर पहलू पर भारत ने की है प्रगति हासिल ब्रिक्स सम्मेलन से लेकर लंदन यात्रा पर बोले शेखावत कहा, ब्रिक्स सम्मेलन में सामने आए सांस्कृतिक पहलुओं पर भी डाला प्रकाश .
Baran Daughter Murder: बारा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक मां ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतारत दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. पढ़ें पूरी खबर विस्तार से.…