&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 1 September: 16वीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र का आगाज हंगामेदार रहा. मानसून सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस के विधायक 'वोट चोर गद्दी छोड़' लिखी टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर ला दिया है. सिरोही जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 1 सितंबर को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. वहीं, बूंदी और जोधपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भी बादल जमकर बरस रहे हैं, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव और यातायात में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
राजस्थान के जयपुर जिले में बजाज नगर थाना इलाके में शनिवार रात नगर निगम और विद्युत विभाग की लापरवाही ने एक 24 वर्षीय युवक की जान ले ली. बरकत नगर में अर्जुन नगर अंडरपास के पास बाइक सवार एक युवक सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- करंट लगे बिजली के पोल ने ली युवक की जान, गड्ढे से बचने की कोशिश बनी मौत का कारण
राजस्थान सरकार के मंत्रियों को आज हैलीकॉप्टर ने हवा में खूब हिचकोले खिलाये और गंतव्य पर पहुंचाने के बजाय जहां से उड़ान भरी वहीं वापस उतरना पड़ा.
यहां पढ़ें पूरी खबर- सवा घंटे तक हवा में ही घूमते रहे भजनलाल सरकार के मंत्री, बाद में सड़क मार्ग से पहुंचे डीग
जालोर जिला मुख्यालय पर शहर की गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और त्वरित समाधान की मांग की. नागरिकों ने बताया कि जालोर शहर में देव झूलनी ग्यारस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस साल भी रेवाड़ी यात्रा निकाली जाएगी.
यहां पढ़ें पूरी खबर- जालोर शहर के नागरिकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, त्वरित समाधान की मांग की
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने धर्मांतरण करने वालों को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति का एससी-एसटी खत्म होना चाहिए.
यहां पढ़ें पूरी खबर- धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति का SC-ST खत्म होना चाहिए- किरोड़ी लाल मीणा
राज्य सरकार की ओर से लाए जा रहे नए धर्मांतरण विधेयक को लेकर सियासी संग्राम छिड़ता नजर आ रहा है. प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ राज्य की भजनलाल सरकार नया कानून लाने जा रही है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- धर्मांतरण विधेयक पर सियासी संग्राम, टीकाराम जूली बोले- मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास
कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान. धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति का एससी-एसटी खत्म होना चाहिए.
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मीणा ने यह बात कही. धर्मांतरण पर कानून लाया जा रहा है, इसे हंड्रेड परसेंट लागू किया जाना चाहिए. राजस्थान आदिवासी इलाका है, उसमें विशेषकर आदिवासी धर्मांतरण करते हैं.
मैंने सुझाव दिया था, एसी-एसटी आदिवासी धर्मांतरण करता है. खुशी से करें या जबरन धर्मांतरण करें, वहां विदेशी सहायता उठाएं. धर्मांतरण के बाद भी आरक्षण का फायदा क्यों उठाए. धर्मांतरण के बाद उसका आरक्षण खत्म कर दिया जाए.
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी मावा कचौड़ी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान की ऐसी कचौड़ी जो मुंह में घोल देती है मिठास! सदियों तक नहीं भूलेंगे स्वाद
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर यानी आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने, बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है. साथ ही कुछ जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में बिगड़ा मौसम का मिजाज! 28 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान के चुरू के सोनपालसर गांव के पास रहस्यमय तरीके से अचानक जमीन धंसी. करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट गहरी जमीन धंस गई. अचानक जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में आ गए. देखें तस्वीरें.
यहां पढ़ें पूरी खबर-चुरू में अचानक बन गया जादुई गड्ढा! धीरे-धीरे जा रहा और अंदर, देखें तस्वीरें
सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई संवेदनशीलता. पंजाब के CM भगवंत मान से की बात. भजनलाल शर्मा ने राजनीति से उपर उठकर की मानवीय पहल. पंजाब के जिले फाजिल्का, फ़िरोज़पुर जो राजस्थान के सीमावर्ती जिले है. सतलज, व्यास एंव रावी नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति आई हुई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात कर पंजाब के जिलों में राहत कार्यों के लिए हर संभव मदद का दिया आश्वासन. राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को पंजाब मे पड़ोसी जिलों को यथायोग्य मदद करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की आपदा में राहत का काम करेंगे राजस्थान के अधिकारी. मेडिकल टीम को भी विशेष निर्देश दिए. साथ ही सीमावर्ती जिलों के जनप्रतिनिधीयो से बात कर यथासंभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिए.
चूरू जिले के सुजानगढ़ शहर में भारी बारिश के आठ दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. एक और दौर की बारिश ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं, जिससे आज शहर में स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी.
यहां पढ़ें पूरी खबर-सुजानगढ़ में बने बाढ़ जैसे हालात! आठ दिन से घरों में भरा पानी ही पानी
SI भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर. रामूराम राईका को हाईकोर्ट से मिली जमानत.
भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की गई.
यहां पढ़ें पूरी खबर-जहाजपुर कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन, स्मार्ट मीटर और जंगली सूअरों के साथ कई समस्याओं पर जताया विरोध
राजस्थान के अलवर जिले के बूढ़ा हनुमान मंदिर पांडुपोल महंत के साथ दक्षिणा देने के बहाने बुलाकर सरेआम मारपीट की थी, जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद अलवर इकाई और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Alwar News: बूढ़ा हनुमान मंदिर पांडुपोल महंत से साथ सरेआम हुई मारपीट
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद कस्बे में बीते 6 दिनों से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे सड़कों पर कचरे के ढेर लग चुके हैं और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Pratapgarh: अरनोद कस्बे में हालात हुए बेकाबू, 6 दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल
राजस्थान के सीकर शहर के पलसाना कस्बे में शॉर्ट-सर्किट से एक साफा शेरवानी और कपड़े की दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया.
यहां पढ़ें पूरी खबर-Sikar News: हनुमान टावर की कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की कसारवाड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा. इस दौरान पुलिस ने 80 पेटी अवैध शराब की जब्त की.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Banswara News: किराना की दुकान में अवैध शराब की बिक्री, 80 पेटी जब्त
राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है, ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में कई जिलों में आज भी बारिश देखने को मिल सकती है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी
जयपुर,सदन में पहले ही दिन दिखा गतिरोध और हंगामा, हंगामे को शांत करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में हो रही बैठक। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी है विस अध्यक्ष के कक्ष में, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस सचेतक रफीक खान, कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी दयाराम परमार को बुलाया संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा विधायक काली चरण सराफ भी है साथ में, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी सदन चलाने को लेकर कर रहे हैं चर्चा. कार्य सलाहकार समिति की बैठक भी होगी अब थोड़ा विलंब से शुरू.
जयपुर, राज्यपाल ने पूर्व सरकार का एक बिल लौटाया, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लौटाया एक संशोधन विधेयक, नाथद्वारा मंदिर संशोधन विधेयक 2023 को पुनर्विचार के लिए लौटाया, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में दी जानकारी.
सदन की कार्रवाई बुधवार 3 सितंबर की सुबह 11:00 तक स्थगित.
जयपुर , राजस्थान कारखाना संशोधन विधेयक 2025 सदन के पटल पर रखा गया.
जयपुर, सदन के पटल पर रखा गया अध्यादेश, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश 2025, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने रखा पटल पर, प्रवर समिति का प्रतिवेदन रखा जाएगा पटल पर, राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक 2025 , उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा रखा पटल पर, माल एवं सेवा कर द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 पुनर्स्थापित किया गया.
सदन में शोक प्रकट करने के साथ दी जा रही है श्रद्धांजलि, ला.गणेशन, सत्यपाल मलिक, शिबू सोरेन, वीएस अच्युतानंदन, विजय रुपाणी ,डॉ.गिरिजा व्यास, कर्नल सोनाराम ,मदन कौर, सोहन सिंह, किशनाराम नाई, समेत , पहलगाम के निकट बैसरन घाटी कीआतंकवादी हमले के मृतक , अहमदाबाद में एयर इंडिया की भीषण विमान दुर्घटना के मृतकों को, उत्तराखंड में धराली में बादल फटने की आपदा के मृतकों को , हिमाचल प्रदेश- जम्मू कश्मीर के कई जिले में हुई भारी बारिश भूस्खलन के कारण हुए हादसों मृतकों को सदन में दी जा रही श्रद्धांजलि.
जयपुर , कांग्रेसी सदस्यों के प्रदर्शन को देखकर आवेश में आए अध्यक्ष वासुदेव देवनानी , सता पक्ष के सदस्य भी खड़े हो गए तो देवनानी ने कांग्रेसी सदस्यों पर कार्रवाई की बात कही, देवनानी ने कहा समय पर नियम अनुसार सब कार्रवाई करूंगा.
जयपुर, विधानसभा में सदस्य का स्थान रिक्त होने की सूचना, अंता वो क्षेत्र रिक्त होने की जानकारी सदन को दी गई, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन को दी जानकारी, पिछले दिनों अंता के विधायक रहे कंवर पाल मीणा की सदस्यता रद्द हो गई थी, इसके बाद अंता विधानसभा क्षेत्र खाली हो गया.
जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सदन में मौजूद , दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ ही अन्य सदस्य भी मौजूद , कांग्रेसी विधायक लग रहे लगातार नारे , वासुदेव देवनानी ने कहा सदन की गरिमा बनाए रखें। शब्दों की मर्यादा रखें । प्रदेश की 8 करोड़ जनता देख रही है, कांग्रेस विधायक वोट चोर, गद्दी छोड़ो के लगा रहे नारे, वासुदेव देवनानी ने कहा कि शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें किसके लिए क्या बोल रहे हो यह बाजार चौराहा नहीं है यह विधानसभा है.
जयपुर, विधानसभा की कार्यवाही शुरू, कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने विरोध किया शुरू, कांग्रेस विधायकों ने तख्तियां लहराना किया शुरू, कांग्रेस विधायक वोट चोर गद्दी छोड़ की तख्तियां लेकर सदन में लेकर पहुंचे.
इसके बाद सत्ता पक्ष में सदस्यों ने भी जवाब में जोर से बोलना शुरू किया. वासुदेव देवनानी ने कहा कि दोनों पक्षों से अपील है कि वह अपने-अपने स्थान पर विराजे.
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेसी सदस्यों से की अपील , यह सदन की गरिमा के विपरीत है शांति बनाए रखें.
वन्देमातरम के बाद सदन की कार्यवाही शुरू , कांग्रेस का विरोध शुरू.
जयपुर, SI भर्ती को लेकर राज्य सरकार असमंजस में , हाई कोर्ट के फैसले के बाद SI भर्ती को लेकर राज्य सरकार नहीं कर पा रही कोई निर्णय, विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा सबका भला होगा, पत्रकारों ने SI भर्ती को लेकर पूछा सवाल तो जोगाराम पटेल ने परीक्षा रद्द करने और न ही कोर्ट में अपील करने की बात कही, पटेल ने सिर्फ इतना कहा सबका भला होगा.
जयपुर, 51 रुपये सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, हर माह घट रहे कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, 1659.50 से घटकर 1608.50 रुपये हुए कीमत, आज से नई दरें हुई लागू, घरेलू सिलेंडर के दाम 856.50 रुपए यथावत.
जमवारामगढ़ में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का अवकाश घोषित, हालांकि शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ रहेगा उपस्थित, बच्चों को रोके जाने पर संबंधित पीईईओ पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, जमवारामगढ़ SDM व CBEO ने जारी किए आदेश.
ब्यावर देर रात से शहर में बरसात का दौर जारी, शहर में कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी, बरसात से शहर की सड़कों में भरा पानी बारिश के कारण आमजन की दिनचर्या हो रही प्रभावित, बरसात के चलते बच्चों को स्कूल में भी उठानी पड़ी परेशानी, वहीं रात भर से हो रही बारिश से खेतों में भरा, पानी खेतों में पानी भरने से किसानों को फसल खराबी की सता रही चिंता.
जयपुर SMS अस्पताल को लगा बड़ा आघात, अस्थि रोग विभाग के प्रख्यात डॉ. एस.एल. शर्मा का निधन. चेस्ट इंफेक्शन के चलते निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, देर रात ली अंतिम सांस. हैंड सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. शर्मा के निधन से चिकित्सा जगत स्तब्ध, शोक की लहर, यूनिट-2 के हेड और हैंड सर्जरी में विशेषज्ञ रहे डॉ. शर्मा, SMS अस्पताल की शान रहे SMS अस्पताल ने खोया समर्पित चिकित्सक और मार्गदर्शक, सेवा, सरलता और संवेदना का नाम थे डॉ. शर्मा, पूरे चिकित्सा जगत में शोक, साथियों और छात्रों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि.
नीमकाथाना, सीकर के नीमकाथाना में झमाझम बरसात हुई. बारिश के बाद कसावती नदी उफान पर आई तो अपर रेला बांध भी लबालब भर गया. सबसे बड़े बांध रायपुर बांध में भी 10 फुट आ गया। कई जगह पानी की चादर चली। नदी नालों में पानी आया.
चौमूं जयपुर प्रदीप सोनी तेज बारिश के चलते आज स्कूलों का अवकाश घोषित सरकारी, गैर सरकारी स्कूल में आज रहेगा अवकाश SDM दिलीप सिंह राठौड़ के निर्देश पर CBEO ने जारी किया आदेश उपखण्ड के कई इलाकों में जल भराव होने से कटा सम्पर्क CBEO के आदेश के बावजूद खुले है कई निजी स्कूल
Rajasthan News: जम्मू कश्मीर के वैष्णोदेवी के अर्ध्दकुमारी मे 22 अगस्त को हुए भूस्खलन मे राजस्थान के चार युवको की मौत हो गई. जिसमे एक नागौर व तीन चुरू जिले के सुजानगढ़ निवासी थे.चार आपस मे रिश्ते मे भाई थे. वही चारो के पार्थिव शरीर उनके पृथक गांव भी पहुंच गये और अंतिम संस्कार भी हो गया. लेकिन अब नागौर मे मृतक संदीप सोनी के परिजनों ने सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये है.
School Closed Today: सिरोही जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने एक बार फिर आदेश जारी किए हैं.
Rajasthan Monsoon Session: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज, 1 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत शोकाभिव्यक्ति के साथ होगी, जिसमें पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन, सत्यपाल मलिक, पूर्व मुख्यमंत्रियों शिबू सोरेन, वी.एस. अच्युतानंदन, विजय रुपाणी, पूर्व सांसद गिरिजा व्यास, कर्नल सोनाराम, पूर्व विधायक मदन कोर, सोहन सिंह, किशनाराम नाई और पहलगाम आतंकी हमले, अहमदाबाद विमान दुर्घटना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी.