&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 10 September 2025: विधानसभा में प्रश्नकाल का बहिष्कार करने के बाद विपक्ष शून्यकाल में लौटा, लेकिन तुरंत हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष व्यवस्था देने की मांग कर रहा था, वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य भी शोर मचाने लगे. दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई और स्थिति को बिगड़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
Rajasthan News Live, 10 September 2025: विधानसभा में प्रश्नकाल का बहिष्कार करने के बाद विपक्ष शून्यकाल में लौटा, लेकिन तुरंत हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष व्यवस्था देने की मांग कर रहा था, वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य भी शोर मचाने लगे. दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई और स्थिति को बिगड़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को अल्प प्रवास पर विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर बात करते हुए उन्होंने नेपाल की हालिया घटना को लेकर चिंता जताई, लेकिन भरोसा दिलाया कि नेपाल में रह रहे भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं और सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- नेपाल की घटना पर बोले-केंद्रीय मंत्री शेखावत, पड़ोसी देश से रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर
राजस्थान में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में पानी भर गया है. ऐसे में मौसम विभाग ने 10 सितंबर यानी आज बुधवार को भी कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान के 2 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें ताजा अपडेट
राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक सिरफिरे आशिक ने पहले महिला पर गोली चलाई और फिर अपनी कनपटी में गोली मार ली.
यहां पढ़ें पूरी खबर- Bharatpur: सिरफिरे आशिक ने पहले महिला को मारी गोली, फिर कमरे में जाकर...
राजस्थान के जैसलमेर जिले को लोगों को जल्द ही 325 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल की सौगात मिलने वाली है, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं.
यहां पढ़ें पूरी खबर- जैसलमेर को मिली बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा 325 करोड़ से बना मेडिकल कॉलेज
राजस्थान के अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र और अरावली विहार थाना क्षेत्र से दो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई. दोनों परिवादियों ने मंगलवार को थानों में रिपोर्ट दी है.
यहां पढ़ें पूरी खबर-Alwar: AXIS और ICICI बैंक कर्मचारी बाइक चोरी, महज 10 सेकंड में तोड़ा लॉक
झालावाड़- शिव मंदिर में अपशिष्ट मिलने से हंगामा, शिवलिंग पर रखा मिला मछली का अपशिष्ट, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, गुस्साये ग्रामीणों ने मंडावर थानाधिकारी को दिया ज्ञापन, असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप, पूर्व में भी झंडा जलाने की हो चुकी है घटना, मंडावर थाना पुलिस मामले की कर रही जांच, गागरोन गांव के चतुर्भुजनाथ मंदिर का है मामला.
बीकानेर आयुष्मान हॉर्ट हॉस्पिटल के पास चल रहे धरने को पुलिस ने हटाया, कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा, कृष्ण गोदारा सहित धरनार्थियों को लिया हिरासत में, पीड़ित लोग अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर बैठे थे धरने पर, कुछ दिन पहले इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई थी मौत, जिसके बाद दोनों पक्षों की और से करवाया गया था मामला दर्ज, मुकदमे के बाद कांग्रेस नेता ने आज फिर शुरू किया था धरना, उसके बाद धरनार्थियों को पुलिस ने हटाया पुलिस कार्यवाही से मौके पर हालात बने तनावपूर्ण.
सदन में सुनने कल शुरू होते बनी हंगामे की स्थिति , प्रश्नकाल में बहिष्कार के बाद शून्य काल में लोटा विपक्ष, इसके साथ ही शोरगुल हंगामा की स्थिति बनी, विपक्ष अध्यक्ष व्यवस्था देने की मांग कर रहा, सत्ता पक्ष के सदस्य भी खड़े होकर जोर-जोर से बोल लेने के लिए, विधानसभा अध्यक्ष दोनों ही सदस्यों को अपनी अपनी सीटों पर बैठने के लिए कहा , सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी नोंक झोंक हो गई, दोनों एक दूसरे की ओर बढ़ने लगे तो विपक्ष विधानसभा की स्थिति कार्रवाई 1 बजे तक स्थगित कर दी गई.
जयपुर- अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का राष्ट्रीय अधिवेशन, सहकारिता मंत्री गौतम दक का संबोधन, कहा- नवाचारों में पहले पांच में राजस्थान रहा है, को आपरेटिव मूवमेंट विकसित भारत के सपने को साकार करेगा, नए लोगों को इससे कैसे आगे बढा सकते हैं, हम ट्रासपेरेंसी के साथ आगे बढे.
जयपुर- अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का राष्ट्रीय अधिवेशन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन, कहा-पूरे देश की झलक राजस्थान में, सहकारिता की शक्ति से राष्ट्र का निर्माण हो रहा , अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने में सहकार भारती की महत्ती भूमिका, अर्बन कोआपरेटिव का आजादी से पहले का इतिहास.
जयपुर के चौमूं से बड़ी खबर, हाडौता इलाके में एक खदान ढही सीतानाथ की पहाड़ी का हैं मामला, खदान में एक युवक के दबने की सूचना, चौमूं SHO प्रदीप शर्मा, SDM दिलीप सिंह पहुंचे मौके पर.
ब्यावर करंट से किशोर की मौत से जुड़ा मामला, मृतक किशोर लवेश सांखला के परिजन को 50 लाख का मुआवजे, परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नोकरी व लापरवाह विधुत कर्मियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग, मांग को लेकर माली समाज के लोग AKH की मोर्चरी के बाहर कर रहे धरना प्रदर्शन, मोर्चरी के बाहर पुलिस जाब्ता, मौजूद पुलिस प्रशासन मृतक के परिजन और समाज के लोगों से कर रहा समझाइश का प्रयास, मांगे नहीं मानने पर ब्यावर बंद और चक्का जाम की दे रहे चेतावनी.
निजता के हनन पर विपक्ष दिखेगा हमलावर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ म ने कहा विपक्ष के आरोप निराधार हैं, पिछले सत्र में कांग्रेस विधायकों ने जो टिपण्णी की थी वो कैमरों में क़ैद हो गई थी, सदन को सुचारू चलना पक्ष प्रतिपक्ष की ज़िम्मेदारी.
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जाएंगे अहमदाबाद. सुबह 8:35 बजे इंडिगो फ्लाइट से होंगे अहमदाबाद रवाना.
नेपाल के घटनाक्रम पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जताई चिंता. राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा पर सीएम गंभीर. सीएम ने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से किया संपर्क. वहां की ताजा परिस्थितियों की सीएम ने ली जानकारी. सोशल मीडिया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है. वहां उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए हमारी सरकार वहा फंसे राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. नेपाल में रह रहे सभी प्रवासी राजस्थानियों से अपील है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के सतत संपर्क में बने रहें और भारत सरकार द्वारा जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन अवश्य करें. भारत सरकार प्रत्येक देशवासी की सुरक्षा तथा सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है.
भारी वाहनों के बकाया टैक्स को लेकर आज बैठक. परिवहन सचिव शुचि त्यागी सुबह 10:30 बजे वीसी से लेंगी बैठक. भारी वाहनों के बकाया वार्षिक देय कर के सम्बंध में होगी चर्चा. बैठक में सभी RTO वीसी के जरिए जुड़ेंगे.