&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 11 August 2025:जोधपुर की ओसियां पुलिस ने "ऑपरेशन खुलासा" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए, सरकारी शराब के गोदाम से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पांचला खुर्द गाँव में हुई इस चोरी की घटना में पुलिस ने यशपालसिंह उर्फ भमसा, सवाईराम भील और सुरेश वाल्मीकि को पकड़ा है. इन सभी आरोपियों से फिलहाल पूछताछ चल रही है.राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
दौसा जिले में सदर थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर का लाखों गांव के समीप टैंकर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
यहां पढ़ें पूरी खबर- टैंकर और बाइक की भयंकर भिड़ंत, हादसे में युवती की मौत
राजमा पुलाव एक आसान वन-पॉट डिश है, जो झटपट बनने वाले व्यंजनों के साथ-साथ लंच बॉक्स के लिए भी एकदम सही है. आज हम आपको राजस्थानी पुलाव राजमा बनाने की विधि बताएंगे.
यहां पढ़ें पूरी खबर- ऐसे झटपट घर पर बनाएं राजस्थानी राजमा पुलाव, जानें रेसिपी और फायदे
जयपुर में अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार किया. जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से की गई शुरुआत, राजापार्क में व्यापारियों का ट्रम्प के टैरिफ प्लान पर गुस्सा, व्यापारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला फूंका. बीजेपी नेता रवि नैयर के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन, इस दौरान नैयर ने अमेरिकी मुद्रा डॉलर को भी जलाया. व्यापारियों ने ट्रम्प व अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं इस दौरान लोकल फोर वोकल की तख्तियां भी हाथ में ले रखी थी.
अजमेर के किशनगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मृतका संजू के पति रोहित ने अपने दो साथियों रवि और एक नाबालिग के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. रोहित का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिसको लेकर अक्सर मृतका के साथ विवाद होता रहता था. इसी के चलते रोहित ने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी. एसपी वंदिता राणा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
जयपुर में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. राजकुमार ने आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के नजदीकी शिक्षक कुंदन पांड्या से डेढ़ लाख रुपए में पेपर खरीदा था और आगे अपने साथी कांस्टेबल सत्येंद्र को 6 लाख रुपए में बेच दिया. सत्येंद्र और राजकुमार के बेटे भरत से भी पूछताछ की जा रही है, जबकि एक अन्य आरोपी रविंद्र फरार है.
चौरासी(डूंगरपुर)- पंचायतीराज उप चुनाव 2025 कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा डामोर ने भरा नामांकन, सीमलवाडा पंचायत समिति के वार्ड 16 से भरा नामांकन सीमलवाडा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पेश किया नामांकन , पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित अन्य कांग्रेसी नेता रहे मौजूद.
दिल्ली- वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, प्रदर्शन के दौरान भरतपुर सांसद संजना जाटव हुईं बेहोश , सांसद संजना जाटव को लाया गया आरएमएल अस्पताल.
झुंझुनूं प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम वितरण का राष्ट्रीय कार्यक्रम, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का संबोधन, पहली बार किसान के घर पहुंच रही सरकार, किसान के साथ ठगी नहीं चलेगी सख्त सजा मिलेगी, कई जिलों मे मेरे निरीक्षण मे खाद बीज नकली पकड़े गए, जो किसानों से खिलवाड़ करेगा उस पर होगी सख्त कार्रवाई, अब तक 57 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं.
टोंक बरौनी थाना पुलिस की अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, थानाधिकारी ब्रिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, पाँच अलग अलग टीमों ने पाँच बजरी से भरे ट्रैक्टर किए जप्त, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाँच.
जयपुर, शाहपुरा में नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर, फाफिया नाले की भूमि पर कर रखा था अतिक्रमण, शाहपुरा SDM संजीव कुमार खेदड़ की मौजूदगी में चल रही हैं कार्रवाई, आधा दर्जन JCB की मदद से हटाया जा रहा अतिक्रमण, SDM संजीव खेदड़, DSP मुकेश चौधरी, आयुक्त शुभम गुप्ता, SHO हेमराज सिंह मौजूद. करीब 5 बीघा भूमि को करवाया जा रहा अतिक्रमण, मुक्त कई लोगो मे नाले के आस -पास कर रखा हैं कच्चा -पक्का निर्माण.
जयपुर , सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी, विधायकपुरी थाने में होगा मामला दर्ज, सिटी कंट्रोल रूम पड़ता है विधायकपुरी थाना इलाके में, जिस नंबर से आया धमकी भरा कॉल उसकी हुई पहचान,संदिग्ध को झुंझुनूं में हिरासत में लेने की खबर.
झुंझुनूं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे झुंझुनूं, हवाई पट्टी पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री का किया स्वागत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्लेम भुगतान कार्यक्रम में कर रहे हैं शिरकत, जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत एवं राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एवं राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ सहित बड़ी संख्या में विधायक और जनप्रतिनिधि है मौजूद, देशभर के किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की भुगतान राशि का होगा वितरण.
जयपुर, CMO को फिर बम से उड़ाने की धमकी, अशोक नगर थाना प्रभारी पहुंचे सीएमओ, अतिरिक्त पुलिस जाप्ता,फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर.
जयपुर जब तिरंगा बना आस्था का प्रसाद, श्रीगोविंद धाम में अनोखी देशभक्ति सेवा, गोविंददेवजी मंदिर तिरंगे की रंगत में रंगा नजर आया, 2100 तिरंगों से सजा आराध्य गोविंददेवजी मंदिर धाम, बच्चों से बुजुर्ग तक हर घर तिरंगा की शपथ, महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में कार्यक्रम, विशेष कार्यक्रम में 2100 तिरंगा ध्वज निशुल्क बांटे गए, बच्चे मासूम उत्सुकता से ध्वज लेकर दौड़ते नजर आए, तो बुजुर्ग श्रद्धा से तिरंगे को माथे से लगाते दिखे. महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने बच्चों को सुनाए किस्से, स्वतंत्रता संग्राम के किस्से सुनाए और तिरंगे का महत्व बताया, तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि आन, बान,शान का प्रतीक.
खाखड़की सड़क मार्ग नया बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणो का हल्ला बोल, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुचे नावां , नगरपालिका गांधी पार्क से पैदल चलकर पहुचे SDM कार्यालय, SDM कार्यालय के गेट के सामने दिया धरना, मौत नही ये हत्या है, प्रसाशन होश में आओ के लगाए नारे,पुलिस प्रसाशन ने SDM कार्यालय का किया मुख्य द्वार बंद, सड़क निर्माण के साथ ही ठेकेदार के ख़िलाफ कार्यवाही की मांग.
झुंझुनूं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्लेम भुगतान कार्यक्रम, कुछ देर में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झुंझुनूं और सीकर के जनप्रतिनिधि पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम को संबोधित करने का सिलसिला जारी, हवाई पट्टी पर आयोजित हो रहा है कार्यक्रम.
अजमेर, बदहाल शहर के हालातो को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टरेट का यूथ कोंग्रेसियो ने किया घेराव, टूटी सड़के, गंदगी के ढेर और आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन, यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा की अगुवाई मे प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर पुलिस से हुई झड़प.
राजपूताना रियासतों के दौर में पिछले 200 साल से भी ज्यादा समय से चली आ रही परंपरा के तहत हर साल, डीडवाना - कुचामन जिले के परबतसर में वीर तेजा मंदिर के पास स्थित विशाल मैदान में वीर तेजा जी इस मेले का आयोजन होता आ रहा है, जो इस बार एक बछड़े की कीमत के चलते अब तक खास रहा है. पढ़ें पूरी खबर
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि 15 अगस्त के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
लैटिन अमेरिकी देशों का 24 सदस्य दल जयपुर भ्रमण पर. पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक डॉ.पंकज धरेंद्र के दिशा निर्देश. आमेर महल, हवामहल, जंतर—मंतर, अल्बर्ट हॉल और नाहरगढ फोर्ट अधीक्षक को पत्र लिखकर निर्देश दिए. सदस्य दल को जयपुर के संरक्षित स्मारकों का निशुल्क भ्रमण के निर्देश. लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील, गैविसको, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबो, पेरू, पनामा, कोस्टा रिका, गुयाना, यूरीनाम, त्रिनिदाद, टोबैगो और जमैका जैसे देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स के प्रतिनिधिमंडल जयपुर भ्रमण पर. लैटिन अमेरिकी सदस्य दल ने आमेर महल का भ्रमण किया, आमेर महल के गणेश पोल,दिवान—ए—आम,दिवान—ए—खास,शीश महल और मानसिंह महल का भ्रमण कर यादों को कैमरे में कैद किया. आमेर अधीक्षक राकेश छोलक से मिलकर महल को बताया अद्भूत, सदस्य दल का 12 अगस्त तक जयपुर में स्मारकों पर भ्रमण कार्यक्रम.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जयपुर. भोपाल से चार्टर विमान से आए हैं जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हेलीकॉप्टर से होंगे रवाना. थोड़ी देर में स्टेट हैंगर से होंगे झुंझुनूं के लिए रवाना. प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल.
डंडे से पीट पीट कर घर के आंगन में ही उतारा मौत के घाट, जमीनी विवाद के चलते की पिता की हत्या, पिता द्वारा कुछ दिन पहले बेची गई जमीन में मांग रहा था रुपए, घासा थाना इलाके की घटना, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, शव को रखवाया मोर्चरी में, पुलिस जुटी है मामले की जांच में.
मारपीट में घायल व्याख्याता श्रवण सिंह थोरी का महरोली सीएचसी में चल रहा उपचार, व्याख्याता के परिजनों ने घटना की निंदा की, दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाई की उठाई मांग, प्रधानाचार्य विजय गुप्ता सहित 5 शिक्षकों पर मारपीट का आरोप, शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई जांच कमेटी कर रही मामले की जांच, रींगस की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है मामला.
चार मजदूरों के गिरने की आ रही है सूचना, नीचे गिरने पर चारों गंभीर रूप से हुए घायल, तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया चारों घायलों को, सरदारपुरा थाना क्षेत्र की है घटना, पुलिस भी पहुंची मौके पर.
बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिलाओं पर किया हमला, बदमाशों के हमले से चार महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल, घायलों को श्रीविजयनगर के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया, बीती देर रात 12:00 के करीब की है घटना, सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर, पुलिस कर रही है मामले की जांच.
RCA एडहॉक समिति करवा रही है T20 प्रतियोगिता, जयपुर में उदयपुर के क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ शुरू हुई प्रतियोगिताएं, सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं का किया गया शुभारंभ, RCA संयोजक डीडी कुमावत ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ.
चौरासी विधानसभा क्षेत्र के चार भाजपा मंडल क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा, सीमलवाड़ा, पीठ सलारेश्वर, झोथरी और पाडली गुजरेश्वर क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा, संयोजक जगदीश पंड्या, सतीश लबाना, सुखलाल पाटीदार, सोमेश्वर रोत के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में आमजन से घर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश, देश प्रेम और राष्ट्रवाद को और सशक्त बनाने पर दिया जोर.
जाजीवाल से रतकुड़िया तक की सड़क से परेशान क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार अनिश्चितकालीन धरना चल रहा, 14 अगस्त को नागौर सांसद RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी आएंगे धरना स्थल पर, बेनीवाल फिर जोधपुर कूच करेगें, मुख्यमंत्री 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे, वहां विरोध किया जाएगा, युवा नेता गौरव कटारिया और प्रकाश गोदारा खेड़ी ने दी जानकारी.
रेलवे स्टेशन के पास की घटना, आरोपियों ने लाठियों से पीटा, कपड़े फाड़े, गले से सोने की चेन छीनी, होटल में तोड़फोड़, गैस टंकी में आग लगाने की कोशिश, महिला को 3 साल से लगातार धमकियां और उत्पीड़न का आरोप, कल शाम की है घटना, घटना का वीडियो आया सामने, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को 29 अगस्त तक राहत, अंतरिम जमानत को 29 अगस्त तक बढाया, राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल की टीम करे जांच, मेडिकल बोर्ड बनाकर आसाराम की जांच कर 27 अगस्त को मांगी रिपोर्ट, बोर्ड में कॉर्डियक और न्यूरोलॉजी सहित विशेषज्ञ डॉक्टर को करे शामिल, जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ, अधिवक्ता निशांत बोडा और यशपालसिंह राजपुरोहित ने रखा पक्ष.
Rajasthan News: सीकर मास्टर प्लान 2041 के विरोध में कृषि उपज मंडी में महापंचायत हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों व दलों ने हिस्सा लिया. नेताओं ने इसे किसानों व जनता के खिलाफ बताते हुए निरस्त करने की मांग की और 16 अगस्त को सीकर बंद का ऐलान किया.
सर्किट हाउस में कलक्टर कमर चौधरी, पूर्व विधायक विजय बंसल, पूर्व मेयर शिव सिंह भोंट, जिला अध्य्क्ष शिवानी दायमा ने की खर्रा से मुलाकात, खर्रा आज नगर निगम में कई शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमो सहित नगरीय विकास की प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, हर घर तिरंगा अभियान और हर घर स्वच्छता अभियान के पोस्टर का भी करेंगे विमोचन.
भाजपा शहर मंडल बांदीकुई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा, यात्रा का शुभारंभ सिकंदरा रोड़ पुलिस थाना के समीप से होगा, जो PWD तिराहे–आगरा फाटक–बसवा रोड होते हुए गोपाल भक्ति आश्रम पर होगी सम्पन्न, विधायक भागचंद सैनी टांकड़ा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने समस्त पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में शहरवासी होगे शामिल.
भाटी का एक वीडियो हो रहा हैं जमकर वायरल, ग्रामीणों के साथ किसी गांव में बात कर रहे हैं विधायक, ग्रामीण ने बताई कोई समस्या तो विधायक बोले, तहसीलदार कलेक्टर को कमरे में बंद करने का बोल रहे हैं MLA, कहा टाइट करने के लिए यह करना हैं जरूरी, ''नौकरी खा जाएंगे'' यह भय अधिकारियों में जरूरी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जबरदस्त चर्चा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह के बयान ग़लत, सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया.
Sriganganagar के सूरतगढ़ में हाईवे पर ट्रक और बाइक में हुई आमने-सामने की भिड़ंत. हादसे में बाइक सवार वार्ड 33 निवासी युवक की हुई मौत, NH- 62 पर भगवानसर मोड़ के पास बीती रात हुआ हादसा, सूचना के बाद सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, शव को रखवाया सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में, सोनू नामक मृतक बताया जा रहा कांग्रेसी नेता बलराम वर्मा के परिवार से.
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर के किशनगढ़ में पति ही पत्नी का हत्यारा निकला. लूट के इरादे से हत्या की झूठी कहानी बेनकाब हुई. गला रेतकर हुए विवाहिता संजू हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली. पति रोहित ने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. सीओ ग्रामीण उमेश गौतम ने जानकारी दी कि पत्नी से अनबन के चलते पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
Churu News: जिले के मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर स्थित पालना गृह में अज्ञात ने एक मासूम नवजात को छोड़ दिया. चार किलो वजन का यह नवजात करीब डेढ़ महीने का बताया जा रहा है. रात करीब डेढ़ बजे पालना गृह के सेंसर अलार्म की आवाज पर लेबर रूम का स्टाफ मौके पर पहुंचा, जहां पालना गृह में मासूम नवजात रोता हुआ मिला.
प्रदेश में पहला सेक्स सोर्टेड सीमन बैंक आज जयपुर जिले के बस्सी में शुरू होगा. इसकी मदद से बेहतर नस्ल के मादा बछड़े मिलने की संभावना बढ़ेगी, जिससे दूध उत्पादन और आय में वृद्धि होगी. साथ ही नर पशुओं की संख्या नियंत्रित की जा सकेगी. यह सुविधा नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) और राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) के सहयोग से शुरू की जा रही है.
रेलवे में अब रिटर्न जर्नी टिकट बुक करने पर 20 फ़ीसदी मिलेगी रियायत, राउंड ट्रिप को लेकर रेलवे प्रशासन ने की नई व्यवस्था.
नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज भरतपुर में, सुबह 9:00 बजे नगर निगम, भरतपुर में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे,साथ ही “हर घर तिरंगा” एवं “हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत तैयार पोस्टर का विमोचन भी करेंगे,रात्रि विश्राम भरतपुर में करेंगे,इस अवसर पर नगर निगम भरतपुर के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिवराज सिंह चौहान आज झुंझुनूं दौरे पर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का होगा डीबीटी कार्यक्रम, 27 लाख किसानों को लगभग 1200 करोड़ का होगा भुगतान, लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया जाएगा.