Rajasthan News Live: राजेश पायलट के पुण्यतिथि कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि, X पर पोस्ट कर दी जानकारी

Rajasthan News Live: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलच के पिता और कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेश पायलट की आज 25वीं पुण्यतिथि है. कांग्रेस नेता रहे राजेश पायलट के योगदान को सोशल मीडिया पर भी लोग याद कर रहें हैं. 

Rajasthan News Live: राजेश पायलट के पुण्यतिथि कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि, X पर पोस्ट कर दी जानकारी
Live Blog

Rajasthan News Live: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलच के पिता और कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेश पायलट की आज 25वीं पुण्यतिथि है. कांग्रेस नेता रहे राजेश पायलट के योगदान को सोशल मीडिया पर भी लोग याद कर रहें हैं. पुण्यतिथि के आयोजन में शामिल होने के लिए हजारों लोगों की भीड़ दौसा पहुंच गई है. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर "#राजेश_पायलट_अमर_रहें" ट्रेंड कर रहा है. आपको बता दें कि राजेश पायलट सर्व समाज में अपना अच्छा दमखम रखते थे और उन्होंने सभी समाज की एकता में अपना विशेष योगदान दिया था. इतना ही नहीं राजस्थान की राजनीति में व पूर्वी राजस्थान में राजेश पायलट एक विशेष भूमिका रही है.

15:42:00
Rajasthan News Live: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे वीकेआई
15:30:49
Rajasthan News Live: चूरू में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम की बड़ी कारवाई

चूरू के जोड़ी गांव से मिली AK-47, गिरफ्तार आरोपी जीतू जोड़ी की निशानदेही पर हुई बरामद, बरामद हुई AK -47 को लेकर अब पुलिस कर रही है पूछताछ, एडीजी क्राइम दिनेश एम एन के निर्देशन में हुई कार्रवाई.

15:06:08
Rajasthan News Live: मानदेय नहीं मिलने पर भड़के संविदा स्वास्थ्य कर्मी

स्वास्थ्य कर्मियों ने संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा, राजस्थान के बैनर तले CMHO डॉ. नवनीत शर्मा को सौंपा ज्ञापन, कहा- सरकार एक तरफ संविदाकर्मियों को नियमितीकरण का सपना दिखा रही दूसरी तरफ वर्ष 2023-24 में 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि को देने मे आनाकानी कर रही, 2025-26 का मानदेय भी अधर में, निदेशालय मे फाइलें धूल फांक रही, डॉ. नवनीत शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहां की मांग पत्र को निदेशालय भिजवाकर मांगो के हल किये जायेंगे प्रयास.

15:02:08
Rajasthan News Live: स्वरूपगंज नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को स्वीकृति

सिरोही जिला मुख्यालय पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा, 96 किमी लंबी प्रस्तावित रेल लाइन को केंद्र सरकार की मंजूरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया ऐतिहासिक कदम, सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयास लाए रंग, चौधरी ने रेल मंत्री से लगातार की थी यह मांग, आदिवासी क्षेत्रों को पहली बार मिलेगा सीधा रेल संपर्क, संगमरमर, ग्रेनाइट, सीमेंट व कृषि उत्पादों के व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, सिरोही जिले की वर्षों पुरानी मांग अब हो रही है पूरी.

14:54:41
Rajasthan News Live: पुलिसकर्मियों को अब रोडवेज की सेमी डीलक्स बसों में भी मिलेगी सुविधा
14:14:43
Rajasthan News Live: पुण्यतिथि पर अपने पिता को याद कर भावुक हुए सचिन पायलट

पुण्यतिथि पर अपने पिता को याद कर भावुक हुए सचिन पायलट. कहा- 'उनका बिछड़ना बहुत दुखदाई है', 'बहुत लोगों को उनकी कमी खेलती है', 'मुझे अपने पिता पर हमेशा फक्र रहेगा', 'उन्होंने फौज में रहकर पाकिस्तान के दांत खट्टे किए', 'बड़े पद पर रहकर इंसान अपना दामन साफ रख सकता है', 'उन्होंने हमेशा हमें यही सीख दी', 'उनका किरदार मुझे हमेशा प्रेरणा देता रहेगा', 'उनके विचार मेरे लिए हमेशा आदर्श बने रहेंगे', 'वंचितों की राजेश पायलट ने हमेशा पैरवी की', 'उन्होंने अपनी जिंदगी लोगों को जोड़ने में लगाई'. 

13:55:56
Rajasthan News Live: प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की टीम पहुंची शाहपुरा

टीम ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण, टीम ने परिवहन विभाग, पंचायत समिति, तहसील समेत कई कार्यालयों का किया निरीक्षण, शाहपुरा में 43 में से 8 अधिकारी व 127 कर्मचारी गैरहाजिर. निरीक्षण दल ने जब्त की उपस्थिति पंजिकाएं, टीम के औचक निरीक्षण से सरकारी कार्मिकों एवं अधिकारियों में मचा हड़कंप, उप शासन सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक सूर्य बहादुर वर्मा के नेतृत्व में टीम ने किया निरीक्षण.

13:45:35
Rajasthan News Live: AGTF की बड़ी कार्रवाई
13:25:30
Rajasthan News Live: बचपन खो गया काम की चौखट पर!

कल मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस, 12 जून को हर साल बाल श्रम के मुद्दे पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने, बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सरकारों, नियोक्ताओं, श्रमिक संगठनों, नागरिक समाज के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाते बाल श्रम निषेध दिवस. क्या सच में बदलाव हो रहा है... क्या RTE का अधिकार सब बच्चों को मिल रहा है. 2011 की जनगणना, सेंसस डेटा के अनुसार 43.5 लाख बच्चे कर रहे काम, 2001 में यह संख्या थी 1.26 करोड़ से ज़्यादा, एक दशक में लगभग 83 लाख बच्चों की संख्या में गिरावट. लेकिन संघर्ष अब भी जारी, राजस्थान में 2001 में काम कर रहे बच्चों की संख्या – 12,62,570, 2011 में घटकर हुई – 2,52,338. घटाव 10 लाख से ज़्यादा, लेकिन संख्या अब भी भयावह. बाल श्रम से पीड़ित बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें शिक्षा और विकास के अवसरों तक पहुंच दिलाना सभी की जिम्मेगदारी.

13:24:27
Rajasthan News Live: पायलट समर्थकों ने दिखाया दम

पायलट समर्थकों ने दिखाया दम. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब. मतभेद भुलाकर राजेश पायलट को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता. बड़ी संख्या में विधायक , सांसद और पूर्व मंत्री पहुंचे श्रद्धांजलि देने. पायलट की गहलोत से दिखी कार्यक्रम में नजदीकियां. वहीं गोविंद डोटासरा भी पहुंचे. कई विधायक सांसदों के साथ पायलट को जनता ने बैठाया सर आंखों पर. कार्यक्रम के बाद पायलट की झलक पाने उमड़ी भारी भीड़.

13:05:47
Rajasthan News Live: राजेश पायलट की पुण्यतिथि सभा में पहुंचे अशोक गहलोत
12:36:20
Rajasthan Congress: दौसा में एक मंच पर गहलोत और पायलट, अदावत खत्म कर दोनों की राहें होंगी साथ?

Rajasthan Congress: राजस्थान कांग्रेस के लिए आज बड़ा दिन हो सकता है, जब अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच वर्षों पुरानी दूरी कम हो सकती है. दोनों नेता दौसा में एक कार्यक्रम में एक साथ नजर आएंगे, जो सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया है.

पढ़िए पूरी खबर…

12:35:26
Rajasthan News Live: राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर बड़े नेता मौजूद

राजेश पायलट की पुण्यतिथि आज. पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे स्मृति स्थल.

12:30:09
Rajasthan News Live: अजमेर में नाबालिग की जबरन शादी के लिए डाला दबाव

पीड़िता की मां ने सिविल लाइंस थाने में दी शिकायत. आरोपी दिलदार के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज. जबरन स्टाम्प पेपर पर साइन कर शादी करने का दबाव. पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश मे जुटी.

11:55:35
Rajasthan News Live

जयपुर, चांदी स्थिर रही,सोना 200 रू महंगा रहा आज, सराफा बाजार में चांदी 109,000 रू प्रति किलो शुद्ध सोना, आज 98,800 रू प्रति दस ग्राम रहा जेवरात, सोना 92,500 रू प्रति दस ग्राम रहा, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से भाव जारी किया.

11:35:20
Rajasthan News Live

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की X पर पोस्ट मनोहरपुर—दौसा हाइवे पर हुई जनहानी पर जताया दुख,भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद,जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल नागरिकों का त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित,प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें,घायल नागरिकों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें ओम शांति.

10:54:19
Rajasthan News Live

जालोर, तूफान वाहन व जीप के बीच भीषण भिड़ंत, हादसे में चार लोगों की हुई मौत, तूफान वाहन में सवार 13 लोग हुए घायल दो महिलाओं की हुई मौत, जीप में सवार दो युवकों की हुई मौत, तूफान गाड़ी में सवार श्रद्धालु कोलीवाडा से जा रहे थे रामदेवरा, सूचना पर जालोर पुलिस पहुंची मौके पर, घायलों को इलाज के लिए सुमेरपुर किया रेफर, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, देर रात NH325 पर आहोर के पास हुआ हादसा.

10:04:22
Rajasthan News Live

लोहावट थाना क्षेत्र के मस्जिद की ढाणी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पानी के हौद में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान समीर खान और रिजवान के रूप में हुई है, जो ईद पर अपने घर आए थे. समीर गुजरात में पढ़ाई करता था, जबकि रिजवान जोधपुर में पढ़ाई कर रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों युवक नलकूप पर बने पानी के हौद में गए थे, जहां पैर फिसलने से वे डूब गए. परिजनों ने उन्हें हौद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लोहावट पुलिस मामले की जांच कर रही है.

10:00:50
Rajasthan News Live

टोंक में बनास नदी में पिकनिक मना रहे 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई. 9 जून को प्रशासन ने मानसून पूर्व तैयारियों और बाढ़ प्रबंधन पर मैराथन बैठक की थी. जिसमें हादसे वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए गए थे. फ्रेजर ब्रिज के नीचे चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे, लेकिन युवक अन्य रास्तों से नदी में उतर गए. अब कार्यवाहक जिला कलेक्टर और एसडीएम ने सभी 'ब्लैक स्पॉट' पर सुरक्षा बढ़ाने और रास्तों को बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं. लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

08:48:16
Rajasthan News Live

भरतपुर, डीग जिले की कुम्हेर तहसील के गांव पैंगोर में, चामुंडा माता मंदिर पर जाट समाज की महापंचायत आज, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित की जा रही है महापंचायत, केंद्र में भरतपुर-धौलपुर के जाटों को ओबीसी में आरक्षण देने की मांग,हालांकि महापंचायत से जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बना रखी है दूरी,समिति के संयोजक नैम सिंह फौजदार ने बैठक कर किया है महा पंचायत का ऐलान.

08:46:13
Rajasthan News Live

जयपुर, जयपुर योग महोत्सव 2025, योग शिविरों की श्रृंखला के तहत योग कार्यक्रम. सुबह 9:30 बजे नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर योग कार्यक्रम, जिसमें वाइब्रेट योग योगाचार्य द्वारा करवाया जाएगा.

08:44:08
Rajasthan News Live

धौलपुर, नगरपालिका ठेकेदार कर रहा सरकार के नियमों की अवहेलना , ठेकेदार ने संविदाकर्मियों का करीब 3 वर्ष से नहीं जमा कराया पीएफ एवं एसआई की राशि , नगरपालिका प्रशासन ने जय अंबे कंस्ट्रक्शन के नाम जारी किया नोटिस , 3 दिन के अंदर कार्मिकों की राशि जमा नहीं करने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी , ठेकेदार द्वारा पिछले 3 वर्षों से नगरपालिका संविदाकर्मियों को राशि जमा करने का दिया जाता रहा है आश्वासन.

08:42:01
Rajasthan News Live

जयपुर, जयपुर के नरैना में पैट्रोल पंप के सेल्समेन को मारी गोली, सैल्समैन शैतान सिंह की मौक़े पर हुई मौत, गुस्साए लोगो ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने कराई नाकाबंदी लेकिन बदमाश हुए फरार, नरैना थाना क्षेत्र के मरवा पैट्रोल पंप पर देर रात की घटना.

08:38:14
Rajasthan News Live

जयपुर, प्रदेश में आज फिर हीटवेव का रहेगा असर, अगले 4 दिन तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं, आज 13 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट, गंगानगर और हनुमानगढ़ के लिए तो रेड अलर्ट जारी इन जिलों में सातवें आसमान पर रह सकता है पारा, चूरू और बीकानेर के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट. जैसमलेर, जोधपुर, बाड़मेर, झुंझुनूं, सीकर,अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा के लिए जारी किया येलो अलर्ट, वहीं कल एक दर्जन से ज्यादा शहरों में रही भीषण गर्मी, गंगानगर में 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, भीलवाड़ा में इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज.

08:18:23
Jaipur Road Accident: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, केंटर और सवारी गाड़ी की जोरदार भिडंत, 4 की दर्दनाक मौत के बाद मची चीख-पुकार

Jaipur Road Accident: जयपुर के जमवारामगढ़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. NH 148 पर दौसा-मनोहरपुर के पास एक केंटर और सवारी गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 से अधिक लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है. मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है.
 

पढ़ें पूरी खबर

Trending news