Live Now

Rajasthan News Live: रक्षाबंधन पर 94 फीसदी बढ़ा यात्रीभार ! राखी पर राजस्थान रोडवेज की जमकर बढ़ी आय

Rajasthan News Live:  रक्षाबंधन के मौके पर राजस्थान रोडवेज की आय में इस साल जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. 5 अगस्त की तुलना में 10 अगस्त को रोडवेज की कमाई 5 करोड़ से बढ़कर लगभग 11 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. पिछले साल के मुकाबले यात्रीभार में 94% की वृद्धि हुई है.

Rajasthan News Live: रक्षाबंधन पर 94 फीसदी बढ़ा यात्रीभार ! राखी पर राजस्थान रोडवेज की जमकर बढ़ी आय
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, 12 August 2025: रक्षाबंधन के मौके पर राजस्थान रोडवेज की आय में इस साल जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. 5 अगस्त की तुलना में 10 अगस्त को रोडवेज की कमाई 5 करोड़ से बढ़कर लगभग 11 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. पिछले साल के मुकाबले यात्रीभार में 94% की वृद्धि हुई है. 10 अगस्त 2024 को यात्रीभार 85% था, जो इस साल बढ़कर 179% हो गया. रक्षाबंधन के तीन दिनों में रोडवेज की औसत दैनिक आय 10 करोड़ रही, जिससे कुल आय 30.1 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. यह सफलता रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के कुशल नेतृत्व और कर्मचारियों द्वारा संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हुई.राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

07:54:57 Aug 12, 2025, 03:54 PM (IST)

Rajasthan News Live, 12 August 2025: रक्षाबंधन के मौके पर राजस्थान रोडवेज की आय में इस साल जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. 5 अगस्त की तुलना में 10 अगस्त को रोडवेज की कमाई 5 करोड़ से बढ़कर लगभग 11 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. पिछले साल के मुकाबले यात्रीभार में 94% की वृद्धि हुई है. 10 अगस्त 2024 को यात्रीभार 85% था, जो इस साल बढ़कर 179% हो गया. रक्षाबंधन के तीन दिनों में रोडवेज की औसत दैनिक आय 10 करोड़ रही, जिससे कुल आय 30.1 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. यह सफलता रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के कुशल नेतृत्व और कर्मचारियों द्वारा संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हुई.राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

17:28:14 Aug 12, 2025, 05:28 PM (IST)

Rajasthan News Live

सांगोद (कोटा) युवा कांग्रेस कोटा देहात की और से कल सांगोद में तिरंगा रैली व प्रदर्शन, जनहित के मुद्दो को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौपा जाएगा ज्ञापन, CM की सभा के लिए कांग्रेस सरकार के समय निर्मित स्टेडियम में की गई तोड़फोड़, अतिवृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा व वोट चोरी के विरोध में होगा प्रदर्शन, युवा कांग्रेस कमेटी के कोटा देहात जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा की और से दी गई जानकारी आजादपुरा चौराहे से कल दोपहर 12 बजे शुरु होगी तिरंगा रैली. 

16:51:19 Aug 12, 2025, 04:51 PM (IST)

Rajasthan News Live

झुंझुनूं चीफ ऑफ एयर स्टाफ इण्डियन एयर फोर्स अमर प्रीतसिंह पहुंचे झुंझुनूं के मेहरादासी शहीद सुरेन्द्र सिंह मोगा के पैतृक गांव मेहरादासी पहुंच कर शहीद सुरेंद्र सिंह मोगा को श्रद्धांजलि की अर्पित शहीद परिजनों से की मुलाकात शहीद वीरांगना और शहीद के बच्चों से की मुलाकात हमेशा साथ रहने का दिलाया भरोसा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए थे सुरेंद्र सिंह मोगा    

15:47:43 Aug 12, 2025, 03:47 PM (IST)

Rajasthan News Live

 जोधपुर, भोपालगढ़ के सालवा कला गांव में 15 दिन से लगातार धरना चल रहा है. बड़ी संख्या में हर लोग युवा नेता गौरव कटारिया व प्रकाश गोदारा खेड़ी के नेतृत्व में धरने में शामिल हो रहे,14 अगस्त को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी धरने में भाग लेने के लिए आएंगे, जिसको लेकर कार्यकर्ताओ द्वारा लोगों को न्योता भी दिया जा रहा है.

15:43:47 Aug 12, 2025, 03:43 PM (IST)

Rajasthan News Live

बूंदी, राष्ट्रीय शिक्षक संघ चुनाव हुए संपन्न, एक बार फिर शिक्षकों ने पंकज जैन , देवराज गुर्जर पर जताया भरोसा, जेन बने अध्यक्ष देवराज बने दुबारा मंत्री, निर्वचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से किया स्वागत, शहर के बालिका सीनियर स्कूल मे हुए चुनाव.

15:41:49 Aug 12, 2025, 03:41 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, रक्षाबंधन पर 94 फीसदी बढ़ा यात्रीभार! राजस्थान रोडवेज की रक्षाबंधन पर जमकर बढ़ी आय, 5 अगस्त को 5 करोड़ थी रोडवेज की इन्कम, 10 अगस्त को बढ़कर पहुंची करीब 11 करोड़, पिछले साल के मुकाबले यात्रीभार में 94 फीसदी बढ़ोतरी, 10 अगस्त 2024 को 85 फीसदी था यात्रीभार, 10 अगस्त 2025 को 179 फीसदी रहा यात्रीभार, रक्षाबंधन के 3 दिनों में रोज की आय का औसत 10 करोड़, 3 दिन में 30.1 करोड़ रुपए रही रोडवेज की आय, रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह के निर्देशन और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा की नियमित मॉनिटरिंग से हुआ कमाल, रोडवेज स्टाफ और संसाधनों का हुआ अधिकाधिक यूटिलाइजेशन.

15:39:39 Aug 12, 2025, 03:39 PM (IST)

Rajasthan News Live

केकड़ी, एक अधेड़ महिला घर से लापता. 19 वर्ष की लड़की और दो बच्चों को छोड़कर घर से हुई गायब. परिजनों ने केकड़ी शहर पुलिस थाने में दर्ज कराया मामला. महिला के घर छोड़कर जाने के बाद परिजनों के रो रो कर बुरे हाल.

14:59:09 Aug 12, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live

बाड़मेर, बॉर्डर पर बीएसएफ-पुलिस का संयुक्त सर्च अभियान, ग्राम 21 बीडी में खेत से बरामद हुई 1.665 किलो हेरोइन.

14:28:48 Aug 12, 2025, 02:28 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ की बैठक प्रस्तावित, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विद्युत कर्मचारी संगठनों से करेंगे संवाद, 4 बजे विद्युत भवन में होगी बैठक BMS और उससे जुड़े अन्य संगठनों की प्रतिनिधियों से होगी चर्चा, बिजली कंपनियों के कई अहम मुद्दों को लेकर बैठक में होगी चर्चा, जयपुर डिस्कॉम CMD आरती डोगरा समेत अन्य अधिकारी रहेंगे मौजूद, कर्मचारी संगठन ऊर्जा मंत्री के सामने रखेंगे अपनी मांग BMS व निगम संघो के संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल की विद्युत प्रशासन से होगा संवाद.

14:02:53 Aug 12, 2025, 02:02 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम 5:00 बजे पहुंचेंगे, बिरला ऑडिटोरियम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को करेंगे सम्बोधित.

14:02:24 Aug 12, 2025, 02:02 PM (IST)

Rajasthan News Live

 भीलवाड़ा जिले को मिले 42 अतिरिक्त डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक होगी पूरी, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर की ओर से चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा में 1700 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, इनमें से 42 चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति, भीलवाड़ा जिले में हुई प्रोबेशन के दौरान मिलेगा चिकित्सा अधिकारी के तौर पर 56,700 रुपए प्रतिमाह, जिले की कई पीएचसी और सीएचसी में चल रही डॉक्टरों की कमी होगी दूर.

14:01:01 Aug 12, 2025, 02:01 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ली बैठक, आर्मी-डे परेड की तैयारियों को लेकर ली उच्चस्तरीय बैठक,15 जनवरी 2026 को आयोजित होगी परेड अधिकारियों को परेड को भव्य रूप देने के दिए निर्देश राजस्थान में पहली बार होगी आर्मी डे परेड.

13:21:59 Aug 12, 2025, 01:21 PM (IST)

Rajasthan News Live: आदिवासी कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, पांचवी की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक से वीरबाला कालीबाई का चेप्टर हटाने का विरोध, गणेश घोघरा को कहा- भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज की स्मिता व गौरव को पहुंचाई ठेस, कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, पाठ को पुनः जोड़ने की रखी मांग.

13:21:52 Aug 12, 2025, 01:21 PM (IST)

Rajasthan News Live: बूंदी रोड पर खेल स्टेडियम के पास हुआ हादसा

दो बाइक आपस में भिड़ी, एक महिला सहित तीन लोग घायल, घायलों को लाया गया लाखेरी अस्पताल, सभी को आई हल्की चोट, घायलों में दो एमपी निवासी और दो इंद्ररगढ़ के केशवपुरा निवासी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस.

13:04:00 Aug 12, 2025, 01:04 PM (IST)

Jaipur Leopard: बस्सी में फिर दिखा प्यासा पैंथर, ग्रामीणों में दहशत! कैमरे में कैद हुआ वीडियो

Rajasthan News: जयपुर के बस्सी क्षेत्र में नईनाथ धाम के पास फिर पैंथर दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं. पानी की टंकी से पानी पीकर जंगल लौटते पैंथर का वीडियो पुलिस ने रिकॉर्ड किया. ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए वन विभाग से पिंजरे लगाने की मांग की है.

देखें वीडियो…

12:56:00 Aug 12, 2025, 12:56 PM (IST)

Rajasthan News Live: इंटरनेशनल भारत-पाक सीमा पर हाई अलर्ट

हाई अलर्ट मोड पर बीएसएफ, सीमा की सुरक्षा में तैनात देश के जवान, स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बढ़ाई गई चौकसी, महिला जवान भी देश सुरक्षा में दिख रही ऐक्टिव मोड पर, हर संदिग्ध गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नज़र, बीएसएफ ने पेट्रोलिंग बढ़ाते हुए जवानों की संख्या में भी किया इज़ाफ़ा, देश के लिए तत्पर बीएसएफ, DIG अजय लूथरा सहित तमाम अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग, पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों के साथ बीएसएफ का तालमेल, वहीं बीएसएफ का खुफिया इंटेलिजेंस ब्रांच भी एक्टिव, अधिकारी महेश चंद जाट के सुपरविजन में आज ही किया हैं तस्करी के बड़े खेल पर एक्शन.

12:55:54 Aug 12, 2025, 12:55 PM (IST)

Rajasthan News Live: 20 हजार रुपए का इनामी वांछित बाइक चोर आरोपी गिरफ्तार

सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के बराहना रपट से दबोचा, वर्ष 2025 में बाइक चोरी मामले में चल रहा था फरार, पूर्व में उसके साथी हो चुके हैं गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में दर्ज है मामला, सोने का गुर्जा थाना पुलिस की कार्रवाई.

12:23:57 Aug 12, 2025, 12:23 PM (IST)

Rajasthan News Live: गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह शुरू

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे समारोह में हुए शामिल, एटीएस, एसोजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार भी हुए शामिल, राज्यपाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर डीएम डॉ इंद्रजीत यादव, एसपी सुधीर जोशी ने किया स्वागत, समारोह में 34 को गोल्ड मैडल और 22 को मिलेगी पीएचडी की उपाधि, समारोह से पूर्व राज्यपाल ने मां त्रिपुरा सुंदरी के किए दर्शन.

12:23:51 Aug 12, 2025, 12:23 PM (IST)

Rajasthan News Live: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुबह निकली भव्य देशभक्ति यात्रा

मेजर नटवर उच्च माध्यमिक विद्यालय से गोल प्याऊ चौराहा तक गूंजे भारत माता के जयकारे, हजारों हाथों में तिरंगे लहराते दिखा देशप्रेम का अद्भुत नजारा, देशभक्ति गीतों और नारों से गूंज उठा पूरा शहर, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर और SDM बीनू देवल सहित अधिकारी रहे मौजूद, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कदम से कदम मिलाकर बढ़ाया जोश, आमजन में दिखा तिरंगे के प्रति विशेष उत्साह.

12:23:44 Aug 12, 2025, 12:23 PM (IST)

Rajasthan News Live: एक ही बिस्तर पर सो रही मां, बेटा और बेटी की सांप के काटने से मौत

शाहबाद उपखंड के महोदरा गांव का मामला, अपने बच्चों को लेकर राखी का त्यौहार मनाने मायके आई थी विवाहित पिंकी, बेटी के आने से घर में बना खुशी का माहौल बदला मातम में, केलवाड़ा थाना पुलिस पहुंची मौके पर और जांच में जुटी.

11:48:57 Aug 12, 2025, 11:48 AM (IST)

Balotra News: बालोतरा में जहरीले पानी का कहर! 14 अगस्त को हनुमान बेनिवाल के नेतृत्व में किसानों की उग्र आंदोलन की तैयारी

Rajasthan News: बालोतरा के डोली, अराबा, कल्याणपुर व आसपास में जोधपुर की फैक्ट्रियों से जहरीला पानी खेतों व पीने के स्रोतों को दूषित कर रहा है. फसलें बर्बाद, जलजनित बीमारियां बढ़ीं. ग्रामीणों ने आरएलपी नेता थानसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विरोध किया.

पढ़ें पूरी खबर…

11:13:49 Aug 12, 2025, 11:13 AM (IST)

Rajasthan News Live: आज़ादी के लिए अपना जीवन देने वाले वीर सपूतों के सम्मान में कोटड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

बिकरनी से शुभारंभ यात्रा सुलाव, जुड़ा, निचला थला होते हुए कोटड़ा में माताजी मैदान में जन सभा में परिवर्तित होगी तिरंगा यात्रा, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी यात्रा में ले रहे भाग, क्षेत्र में हर घर तिरंगा और भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ तैयारी में जुटे.

11:13:43 Aug 12, 2025, 11:13 AM (IST)

Rajasthan News Live: महिला पोस्टकर्मी ने की आत्महत्या

चांधन में स्थित अपने किराए के मकान में की आत्महत्या, आत्महत्या करने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, मृतका 20 वर्षीय अंजली दुहन हिंसार हरियाणा का है निवासी, भैरवा में पिछले डेढ़ वर्ष से पोस्ट आफिस में थी तैनात, मामले को लेकर सदर थाना पुलिस कर रहे है गहनता से जांच पड़ताल.

11:13:36 Aug 12, 2025, 11:13 AM (IST)

Rajasthan News Live: शहर में सातुड़ी तीज का त्यौहार आज

महिलाओं और युवतियों ने रखा सातुड़ी तीज का उपवास, महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना और  युवतियों अच्छे वर की कामना के लिए रखा उपवास, सुबह से ही मंदिरों में दिखी रौनक, महिलाएं झूले झूलने के बाद ही करती है पानी का सेवन, रात को चांद को अर्घ्य के साथ होगा विशेष पूजन और व्रत का समापन.

11:13:31 Aug 12, 2025, 11:13 AM (IST)

Rajasthan News Live: बदमाशों ने सिरोही पुलिस को फिर दी चुनौती

लगातार बढ़ रही है मारपीट और चाकू बाजी की घटना, अहमदाबाद जा रहे युवक क़े मारा चाकू और की मारपीट, घायल हालात युवक को लाया राजकीय अस्पताल, आबूरोड शहर थाना क्षेत्र क़े गांधीनगर पुलिया की घटना, युवक क़े पास मौजूद नकदी लूट क़े हुए फरार, हालांकि सिरोही पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में बदमाशों पर की सख्त कार्रवाई, एक दर्जन से ज़्यादा बाइक और युवको को किया था गिरफ्तार.

10:25:53 Aug 12, 2025, 10:25 AM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान में तीसरी बार करवाई जाएगी कृत्रिम बारिश

राजस्थान में तीसरी बार करवाई जाएगी कृत्रिम बारिश, कल रामगढ़ बांध में करवाई जा सकती कृत्रिम बारिश, कृत्रिम बारिश के बाद रामगढ़ बांध में आ सकता पानी, 2005 से ही बिन पानी सूना-सूना जयपुर का रामगढ़ बांध, पहले भी चितौडगढ के बांध में हो चुकी कृत्रिम बारिश, इससे पहले घोसुंडा बांध में दो बार हो चुकी कृत्रिम बारिश, ड्रोन के जरिए कल दोपहर 2 बजे करवाई जाएगी बारिश, आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा करेंगे शुरुआत, ड्रोन से देश में पहली बार होगी रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश.

10:25:47 Aug 12, 2025, 10:25 AM (IST)

Rajasthan News Live: 13 अगस्त को कांग्रेस का पैदल मार्च

13 अगस्त को कांग्रेस का पैदल मार्च. सुबह 10 बजे PCC से MI रोड तक पैदल मार्च. वोटर लिस्ट गड़बड़ियों के आरोप के विरोध में पैदल मार्च. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पैदल मार्च. पूर्व सीएम गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली. सांसद, विधायक, पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद.

10:24:07 Aug 12, 2025, 10:24 AM (IST)

Rajasthan News Live: पुलिस मुख्यालय से इस वक्त की बड़ी खबर

CID CB की जयपुर और टोंक जिले में बड़ी कार्रवाई. स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर और पंजाब पुलिस की टीम के साथ दी दबिश. नवा शहर जालंधर पंजाब में हुए ग्रेनेड धमाके के आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपी 15 अगस्त के आसपास दिल्ली और ग्वालियर में धमाके कर करने वाले थे संगीन वारदात. शिवम उर्फ बिट्टू, जितेंद्र चौधरी, संजय, सोनू उर्फ काली और सोनू पासवान को किया गिरफ्तार. वहीं एक नाबालिग को किया गया निरुद्ध. आरोपियों ने 7 जुलाई को पंजाब नवा शहर में किया था ग्रेनेड ब्लास्ट. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आ गए थे राजस्थान. गिरफ्त में आए आरोपी हैं लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए. आरोपियों का हैंडलर जीशान अख्तर रहता है कनाडा में . जिसने मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या की ली थी जिम्मेदारी. जीशान अख्तर, पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी, मनु अगवान और गोपी जुड़े हुए हैं आपस में. जीशान अख्तर ने ही आरोपियों को ऑनलाइन एप पर निर्देश देकर. पंजाब के नवा गांव में करवाया था ब्लास्ट. आरोपियों को दबोच किया गया पंजाब पुलिस के हवाले. ADG क्राइम दिनेश एमएन ने दी जानकारी.

10:22:16 Aug 12, 2025, 10:22 AM (IST)

Rajasthan News Live: सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई. बहन से राखी बंधवाने जोधपुर से जयपुर आए युवक का. अपहरण कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया बापर्दा गिरफ्तार. पीड़ित जयपुर आने के बाद ऑनलाइन बाइक बुक कर जब जा रहा था अपनी बहन के घर. तब बदमाशों ने किया उसका अपहरण. 3 हजार रुपए नगद लूटने और 16 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के बाद. 3 घंटे तक पीड़ित को घुमा राह चलती गाड़ी में बैठा भेजा बहन के घर. धाबास पुलिया के पास बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम. रक्षाबंधन त्यौहार का खर्चा और बहनों को गिफ्ट देने के लिए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम.

10:19:46 Aug 12, 2025, 10:19 AM (IST)

Rajasthan News Live: निकायों में 31 मई तक हुए रिक्त पदों पर उपचुनाव

निकायों में 31 मई तक हुए रिक्त पदों पर उपचुनाव. राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का शिड्यूल किया जारी. गुलाबपुरा नपा के वार्ड-28 के रिक्त पद के लिए उपचुनाव. निगम हैरिटेज के वार्ड-63 में भी होगा उपचुनाव. नपा मालपुरा के वार्ड 31 और 34 में रिक्त पद के लिए उपचुनाव. 19 से 23 अगस्त तक हो सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल. 25 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच. 27 अगस्त: नाम वापसी की अंतिम तिथि. 3 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान. 4 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगी मतगणना.

10:11:47 Aug 12, 2025, 10:11 AM (IST)

खेत में पानी लगा रहा था किसान, पड़ी मिली 8 करोड़ की चीज, फौरन पुलिस को कर दी कॉल

Bikaner News: खाजूवाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बॉर्डर क्षेत्र में पाक की नापाक हरकतें जारी हैं. एक बार फिर खाजूवाला क्षेत्र में मादक पदार्थ हेरोइन मिली. किसान के खेत से 1 KG. 665 ग्राम (1.665) हेरोइन बरामद हुई. खेत में पानी लगाते समय किसान को खेत में पड़ी हुई हेरोइन दिखाई दी.
 

पढ़ें पूरी खबर

10:08:13 Aug 12, 2025, 10:08 AM (IST)

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर खिलाफ BJP नेता करण यादव, कहा- राजस्थान में विरोध होगा वरना

Jaipur News: "रेज़ांग ला के 114 शहीद अहीर सैनिकों के सम्मान में, ‘120 बहादुर’ में ऐतिहासिक सच्चाई की मांग" पर बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी फ़िल्म "120 बहादुर" को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थान अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रतिनिधियों ने फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक को लीगल नोटिस भेजा है. उनका आरोप है कि फ़िल्म में 1862 के युद्ध से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और अहीर यादव सैनिकों की बहादुरी और योगदान को सही तरीके से नहीं दिखाया गया है.
 

पढ़ें पूरी खबर

10:07:32 Aug 12, 2025, 10:07 AM (IST)

राजस्थान के इन जिलों में आज होगा बारिश का वार! IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी महसूस की गई. मानसून की सक्रियता कम होने की वजह से कई जिलों में बारिश की गतिविधियां भी कम देखी गईं लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम का मिजाज एकदम से बदल सकता है और कई हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश शुरू हो सकती है.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:39:51 Aug 12, 2025, 08:39 AM (IST)

Rajasthan News Live

15 दिवसीय कजली तीज मेले का आज से होगा शुभारंभ. राजसी ठाठ-बाट से निकलेगी तीज माता की सवारी आज शाम 5.00 बजे निकलेगी तीज माता की शोभायात्रा. बालचंद पाड़ा राम प्रकाश टॉकीज से शुरू होगी शोभायात्रा. शोभा यात्रा में विभिन्न में प्रकार की 25 झांकियां होगी शामिल. शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई कुम्भा स्टेडियम मेला स्थल पहुंचेगी तीज माता की सवारी. जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले में आज सार्वजनिक अवकाश नगर परिषद की सभापति सरोज अग्रवाल मेला समिति की देखरेख में तैयारियां जोरों पर.

08:36:20 Aug 12, 2025, 08:36 AM (IST)

Rajasthan News Live

आज हाथी गांव में एलिफेंट दिखेंगे शाही अंदाज में, वर्ल्ड एलिफेंट डे आज, हाथी गांव में होगी स्पेशल पार्टी, 60 किलो से अधिक पारंपरिक आभूषण पहनेंगे गजराज, 74 हथिनी, 1 हाथी चांदी के गहनों से सजे हुए दिखेंगे, हथिनी जोनाली का केक काटा जाएगा, फूड पार्टी होगी, मंत्री अविनाश गहलोत का गजराज माला पहनाकर स्वागत करेंगे, दोपहर 3 बजे हाथी गांव में मनाया जाएगा एलिफेंट डे, बेस्ट हाथी, महावतों और मालिक का किया जाएगा सम्मान.

08:05:14 Aug 12, 2025, 08:05 AM (IST)

Rajasthan News Live

राजस्थान में तीसरी बार करवाई जाएगी कृत्रिम बारिश, आज रामगढ़ बांध में करवाई जाएगी कृत्रिम बारिश, कृत्रिम बारिश के बाद रामगढ़ बांध में आ सकता पानी, 2005 से ही बिन पानी सूना-सूना जयपुर का रामगढ़ बांध, पहले भी चितौडगढ के बांध में हो चुकी कृत्रिम बारिश, इससे पहले घोसुंडा बांध में दो बार हो चुकी कृत्रिम बारिश, ड्रोन के जरिए आज दोपहर 2 बजे करवाई जाएगी बारिश, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा करेंगे शुरुआत, ड्रोन से देश में पहली बार होगी रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश.
 

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.